Home Blog Page 1188

गर्मियों में बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये तरीक़े

for-summer-season-use-these-home-remedies-for-hair

गर्मियों के मौसम में बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। यूं तो अब हरेक मौसम में बाल झड़ रहे हैं लेकिन गर्मी में कुछ ज्यादा ही बाल झड़ने की शिकायत मिलती है। गर्मियों के मौसम में बाहर घूमने-फिरने जाने का, समुद्र तट पर अठखेलियां करने का यह एक बेहतर समय होता है, लेकिन तेज धूप से न सिर्फ त्वचा को बचाने की जरूरत है, बल्कि आपके बालों की भी देखभाल जरुरी है।

गर्मियों में बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये तरीके

गर्मियों में बालों को खूबसूरत बनाए रखने के संबंध में ये कुछ सुझाव बता रहे है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल के तेल से सिर और बालों के मसाज और समय-समय पर बालों को नीचे से कटवाते रहना कमजोर और पतले बालों की परेशानी से निजात दिला सकता है। गर्मी के दुष्प्रभावों से बालों को बचाने के लिए बालों में तेल लगाएं और उसे धोएं कम और जूड़ा बनाए रखें।

दिल की बीमारी से भारत में सबसे ज़्यादा मौतें, 272 को…

आप गर्मी के मौसम में खुद को तरोताजा रखने का सबसे बढ़िया उपाय पूल में डुबकी लगाना समझते है। लेकिन यह भूल जाते हैं कि पूल के पानी में मिला क्लोरीन बालों के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए आपको बालों में अच्छी तरह तेल या कंडीशनर लगाकर स्विमिंग कैप पहनकर ही पूल में उतरना चाहिए। यह बालों की नुकसान पहुंचने से बचाता है

गर्मियों के मौसम में बाहर तेज धूप में निकलने के दौरान आप अपने बालों को किसी खास स्टाइल में मोडऩे वाले हीट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है।

क्या आपको भी किडनी की बीमारी है? तो अपनाएं ये 8…

नारियल के तेल, जैतून और एवोकैडो तेल आसानी से बालों में समा जाते हैं। बालों को शैम्पू करके बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से तेल लगाकर मसाज करें और फिर बाल धोकर कंडीशन करें। इससे आपके बाल मुलायम होंगे और आपके बालों को नमी भी मिलेगी।

 रात में अपने रूखे, उलझे बालों पर पर लीव-इन कंडीशनर लगाकर तौलिया लपेटकर छोड़ दें। सुबह आपको मुलायम और सुलझे बाल मिलेंगे।

रोजाना 10 मिनट सीढ़ियां चढ़ना ताजगी में मददगार

 रूखे बालों का मौसम से कोई लेना देना नहीं होता, लेकिन ये पहली ही नजर में आपके पूरे रूप और व्यक्तित्व को खराब करते हैं। रूखे बालों को नारियल के तेल से मसाज करना चाहिए, यदि मसाज के लिए समय न हो, तो पेशेवरों से बालों की टेक्सचरिंग करवाएं।

हेयर ब्रश के बजाय चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें, गीले बालों में कंघी नहीं करें या इसे जोर से खींचे नहीं, क्योंकि इससे बाल टूटने की संभावना बढ़ जाती है।

BMW की ये कार देती हैं सभी दूसरी स्पोर्ट्स कार को टक्कर

गर्मियों में तेज धूप और उमस से बच पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में बालों को कपड़े, बड़ी टोपी या छाते से ढक कर चलना चाहिए। यदि आप धूप में ज्यादा वक्त रहते हैं, तो घर आकर ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

जीत के मामले में 11 साल बाद विराट कोहली ने की धोनी की बराबरी

India vs Australia : Virat Kohli equals Dhoni record of most consecutive wins as captain

इंदौर। आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के कप्तान के तौर पर लगातार नौ वनडे मैच जीतने के रिकार्ड की बराबरी कर ली है।

निम्बू पानी हमारी सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

0

lemon sabguru.com

निम्बू पानी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। गर्मी के मौसम में हर किसी को नींबू पानी पीना अच्छा लगता है। निम्बू पानी का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। निम्बू पानी में काफी मात्रा में विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है जो कई बीमारियों से हमारे शरीर का बचाव करते है।

वजन बढ़ाना है ? तो पीना शुरू करे शराब, जाने क्यों…

निम्बू पानी पीते समय इन बातों का रखें खास ध्यान:

कभी भी बाजार में बिकने वाले निम्बू पानी का सेवन न करे। ऐसा करने से इन्फैक्शन का खतरा हो सकता है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाला निम्बू पानी काफी अनहाइजिनिक होता है।

कैंसर से बचने के लिए करे रोजाना एक्सरसाइज

जब भी नींबू पानी बनाये तो इस बात का धयान रक्खे की जितना हो सके इसमें चीनी का कम इस्तेमाल करे। ज़्यादा चीनी आपके वजन के बढ़ने का कारन बन सकती है।

देखिये शाहरुख खान को आया अपने फैन पर गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

 नींबू पानी बनाते समय कभी भी नींबू को पूरी तरह से न निचोड़ें। ऐसा करने से नींबू के छिलको में पायी जाने वाली कड़वाहट निम्बू पानी में आ सकती है।

प्रेगनेंसी के दौरान हो आयरन की कमी तो ऐसे दूर करें

निम्बू में अधिक मात्रा में साइट्रिक पाया जाता है। इसलिए अगर आपको एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या है तो आपको निम्बू पानी के सेवन से बचना चाहिए।

इन 5 चीज़ो से बचे…और पेट और सीने की तकलीफ से…

नींबू पानी में पाए जाने वाले ऑक्सलेट्स शरीर में क्रिस्टल के रूप में जमा हो जाते हैं जिसके कारण लीवर और किडनी जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

RASHIFAL 25 SEPTEMBER 2017 जानिए आपके सोमवार के दिन का लेखा जोखा

Monday horoscopes, rashifal

सोमवार, 25 SEPTEMBER 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

राशिफल मेष राशि :-RASHI SABGURU.COMआज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।

VIDEO: जिन्दा ही जला दिया इस मासूम लड़की को

राशिफल वृषभ राशि :-VRASHAB SABGURU.COM आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।

VIDEO: इतना प्यार करते थे की मरने के बाद भी अलग नही हुए

राशिफल मिथुन राशि :-mithun sabguru.com आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन सुख है।

VIDEO: सलमान ने करा कैटरीना कैफ को अपनी फिल्म से बाहर

राशिफल कर्क राशि :-RASHI SABGURU.COMआपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

VIDEO: जाने पारले बिस्कुट की लड़की का राज..

राशिफल सिंह राशि :-horoscope sabguru.com आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। आरोग्य मध्यम रहेगा।

VIDEO: राजस्थान की भूतिया जगह जाने से पहले जान ले इनका रहस्य

राशिफल कन्या राशि :-kanya rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवत: प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। हालांकि, मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

VIDEO: सबसे खतरनाक Cars की race देख कर रह जायेंगे हैरान

राशिफल तुला राशि :-tula rashi sabguru.comआपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। आज मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी का योग है। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है।

VIDEO: देखिए भूत Prank से हुई एक की मौत

राशिफल वृश्चिक राशि :-vrikshika rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी।

VIDEO: दुनिया की सबसे खतरनाक जेल जहाँ होती है ऐसी हॉट लड़कियाँ

राशिफल धनु राशि :-dhanu rashi sabguru.comआपके लिए आज का मिला-जुला रहेगा। यदि आपको आज कार्यसिद्धि व सफलता न मिले, तो हताश होने से बचना होगा और क्रोध पर संयम रखना पड़ेगा। संतति से सम्बंधित विविध प्रश्नों के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास करने से आपको बचना होगा। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सतर्क बरतें।

VIDEO: अगर आप छिपकली को ये करते देख़ ले तो आप का दिन अच्छा गुज़रेगा

राशिफल मकर राशि :-makar rashi sabguru.comआपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। घर में परिवारजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने की वजह से मन में अशांति होगी। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा। जल एवं स्त्रियों से संभलिएगा। क्योंकि धन कि हानि एवं अपयश का योग है।

VIDEO: धयान रहें मत लेना इनका नाम वरना..

राशिफल कुंभ राशि :-kumbh rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके ऊपर से आज चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

VIDEO: Nita ambani का वायरल हुआ यह Hot वीडियो

राशिफल मीन राशि :-meen rashi sabguru.comआपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपनी जिह्वा पर संयम न रखना होगा, क्योंकि लड़ाई-झगड़े की संभावना बन रही है। खर्च पर भी संयम रखना अति आवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकता है। परिवारजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

आस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान

India vs Australia : Axar Patel returns as BCCI announces squad for last two ODIs
India vs Australia : Axar Patel returns as BCCI announces squad for last two ODIs

मुंबई। आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज के शेष बचे दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रविवार को हुई टीम की घोषणा में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का आराम जारी है जबकि अक्षर पटेल की वापसी हुई है।