Home Blog Page 123

आज का राशिफल शनिवार 23 दिसम्बर 2017 जानें अपना शनिवार का राशिफल और शुभ संयोग

Saturday horoscopes and auspicious coincidence
Saturday horoscopes and auspicious coincidence

Rashifal|राशिफल शनिवार, 23 December 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल। आपका भविष्य आपकी सावधानी निर्धारित करता है लेकिन सब कुछ अपने भाग्य पर नहीं छोड़ना चाहिए आपका कर्म भी उतना ही जरुरी होता है क्योंकि की हाथ कि रेखाये सबकुछ नहीं होती तक़दीर तो उनक भी होती है जिनके हाथ ही नहीं होते अच्छे कर्म ही आपका भाग्य तय करते है सभी राशियों का राशिफल:- कन्या राशि, कर्क राशि, गुरुवार का राशिफल, गुरुवार का राशिफल चन्द्र भारत, तुला राशि, मीन राशि, मेष राशि, मेष राशि तुला राशि कन्या राशि कर्क राशि वृष राशि चन्द्र भारत वॄश्चिक राशि मीन राशि, वृष राशि, वॄश्चिक राशि।

मेष राशि:- आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे हेतु प्रवास की संभावना है। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

वृष राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि:- आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास भी टालने में ही भलाई है।

कर्क राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। प्रवास भी आनंदमय होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य स्थल पर खुशी का अनुभव होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि:- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मकर राशि:-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

कुंभ राशि:-आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मीन राशि:- दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेंगे। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

VIDEO: भानगढ़ किले का सच आय सामने देखे ये वीडियो

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमत

post doklam, India-China agree on need to maintain border peace
post doklam, India-China agree on need to maintain border peace

नई दिल्ली। भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को अपने पुराने सीमा विवाद पर ‘सकारात्मक और केंद्रित’ वार्ता की और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। यह बैठक डोकलाम संकट के चार माह बाद हो रही है।

योगी मुंबई में उद्योगपतियों से मिले, दिया निवेश का न्योता

Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath
Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुंबई के ट्राइडेंट होटल में यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 के लिए आयोजित रोड शो में बैंकर्स से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बैंकर्स को यूपी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और सभी को उत्तर प्रदेश में रीजनल ऑफिस खोलने के लिए आमंत्रित किया।

यूपी के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी का निधन, राजस्थान के नागौर में जन्मे थे

Former UP Governor BL Joshi passes away
Former UP Governor BL Joshi passes away

नागौर/नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 81 वर्षीय जोशी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताया है।

राज्य सभा में विजय गोयल बने फटकार के पात्र सभापति नायडू के हुए शिकार

Vijay Goel gets rap from Naidu in Rajya Sabha for arguing with Opposition
Vijay Goel gets rap from Naidu in Rajya Sabha for arguing with Opposition

नई दिल्ली। राज्य सभा के सभापति एम.वेकैंया नायडू ने शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों के साथ बहस में शामिल होने पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल को फटकार लगाई। गोयल ने बाकी के सत्र के लिए सरकार के कामकाज की सूची पढ़ी, इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल खड़े हो गए और कहा कि सरकार कम समय के भीतर बहुत से विधेयकों को लाने की कोशिश कर रही है।

अग्रवाल ने कहा कि श्रीमान जी कार्य के 22 घंटे हैं, लेकिन संसद बहुत ज्यादा समय तक (इस सत्र में) कार्य करने नहीं जा रही। विधेयकों की संख्या वास्तविक होनी चाहिए। वे ऐसा सिर्फ प्रचार के लिए कर रहे कि सरकार बहुत से विधेयकों को पारित कराना चाहती है।

इस पर गोयल ने अग्रवाल की तरफ देखते हुए कहा कि सरकार इन सभी विधेयकों को लेकर गंभीर है, यह जनता के हितों से जुड़े हैं। यह भी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) के पास थे। इन्हें तभी पेश किया जा सकता है यदि आप सदन को कार्य करने दें।

हालांकि, सभापति नायडू ने गोयल के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई। नायडू ने कहा कि मंत्री विजय गोयल दूसरे सदस्यों के साथ बहस मत कीजिए। किसी भी सदस्य के पास कोई बात है तो उसे सभापति से कहनी चाहिए। सदन में सदस्यों या मंत्रियों या किसी को भी जिरह की इजाजत नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सदन है, यहां सभापति हैं और नियम हैं। चिंता न करें, हर चीज का ख्याल रखा जाएगा। इसके कुछ मिनट बाद गोयल फिर से कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के साथ बहस में उलझ गए। आनंद शर्मा स्थगन की मांग कर रहे थे। शर्मा ने गोयल द्वारा बाधा डाले जाने पर सभापति से शिकायत की।

शर्मा ने कहा कि श्रीमान, मंत्री महोदय फिर से बाधा डाल रहे हैं। आप उन्हें ऐसा करने से रोकें।
इस पर नायडू ने फिर से बिना सदस्यों को संबोधित किए गोयल से कहा और वह बैठ गए। इसके बाद नायडू ने सदन को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया।