Home Blog Page 1244

भक्तों की राह में धूल का गुबार 

 

फतहपुरा-साइफन सड़क का सूरतेहाल 

क्षेत्रवासियों के रोष पर बुधवार दोपहर में लगाए अतिरिक्त श्रमिक

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर शहर की खस्ताहाल फतहपुरा-साइफन सड़क और वहां उड़ता धूल का गुबार स्थानीय व्यापारियों व निवासियों के लिए तो परेशानी है ही, अब बेदला माताजी जाने वाले भक्तों के लिए भी परेशानी बनने वाला है। नवरात्रा के साथ ही बेदला माताजी जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है।
इस सड़क की हालत कई दिन से ऐसी ही बनी हुई है। निगम और यूआईटी की ओर से यहां क्रॉस नाली निर्माण का कार्य चल रहा है जिसकी गति देख कर कछुआ भी शरमा जाए। हालात यह हैं कि सड़क के दोनों ओर व्यापारी और खोमचे वाले मुंह पर स्कार्फ बांध कर कार्य करने को मजबूर हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम मुफ्त की वाहवाही लूट रहा है। जनता का करोड़ों रुपया निगम जनहित में कम और दिखावे के लिये ज्यादा बहा रहा है। उनके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करवा पाए हैं।

बकरियों का शिकारी पैंथर पिंजरे में कैद 

 

केलवा के दौलत कॉलोनी के बाशिंदों को मिली राहत

एक पशुपालक की छह बकरियों को कर गया था हजम

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। राजसमंद जिले के केलवा कस्बे की दौलत कॉलोनी के बाशिंदों को तब राहत महसूस हुई जब वनकर्मियों ने एक रेस्क्यू कार्यवाही के तहत यहां एक पिंजरा रखा और उसमें बकरियों का शिकारी पैंथर कैद हो गया। बताया गया है कि चार दिन पूर्व इस पैंथर ने दौलतपुरा के एक पशुपालक की एक दर्जन से अधिक बकरियों पर हमला किया और उसमें कई बकरियों को हजम कर गया था।
कॉलोनी और उसके आस पास आए दिन पैंथर के खौफ से लोग सहमे हुए थे। विभाग को शिकायत दर्ज कराई गई थी। वन विभाग ने घटना वाले स्थल पर पिंजरा रखा था जिसमें बुधवार सुबह शिकारी पैंथर कैद हुआ मिला।
बुधवार को ज्यों ही पैंथर के पिंजरे में कैद होने की खबर क्षेत्र के लोगों को मिली तो वहां उस शिकारी पंैथर को देखने के लिये भीड़ जमा हो गई। इस बीच वन विभाग के कर्मचारी और क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और पैंथर को सुरक्षित स्थल पर छोडऩे की कार्यवाही के तहत उसे वन विभाग के अभयारण्य ले गए।
केलवा पुलिस ने बताया कि पैंथर को लेकर दौलतपुरा में लोगों की काफी शिकायतें मिली थीं। चार दिन पूर्व इस पैंथर ने करीब 6 बकरियों को शिकार बनाया था। इसके बाद से लोगों में जानमाल और अपने मवेशियों को लेकर भय व्याप्त था। वन विभाग ने पसरों वहां पिंजरा रखवाया। मंगलवार शाम तक पिंजरे मे कोई वन्य जीव कैद नहीं हुआ, लेकिन रात को शिकार के लिये आया पैंथर आखिरकार पिंजरे में आ ही गया।

जयपुर, मैसूर, ईटानगर में आईटीडीसी के होटल राज्यों को सौंपे जाएंगे

Centre to hand over ITDC hotels in Jaipur, Mysore, Itanagar to states
Centre to hand over ITDC hotels in Jaipur, Mysore, Itanagar to states

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को फैसला किया कि केंद्र अपने तीन आईटीडीसी होटलों की 50 फीसदी हिस्सेदारी संबंधित राज्य सरकारों को सौंप देगा, जिनके पास इन संपत्तियों के पुनर्विकास का पूरा अधिकार होगा।

फेसबुक हटा रहा है रोहिंग्या कार्यकर्ताओं के अकाउंट व पोस्ट : रिपोर्ट

Facebook suspending accounts of Rohingya activists: Report
Facebook suspending accounts of Rohingya activists: Report

सैन फ्रांसिस्को/नई दिल्ली। फेसबुक कथित तौर पर म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के जातीय संहार पर लिखी जाने वाली सामाजिक कार्यकर्ताओं की पोस्ट को हटा रहा है और इन कार्यकर्ताओं के अकाउंट तक सस्पेंड कर रहा है।

खालिद लतीफ पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में 5 साल का प्रतिबंध

Khalid Latif banned for five years for role in PSL spot fixing scandal
Khalid Latif banned for five years for role in PSL spot fixing scandal

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेटर खालिद लतीफ पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में स्पॉट-फिक्सिंग का दोषी पाए जाने पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के कारण खालिद क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में नहीं खेल पाएंगे।