
गोरखपुर मामला : 7वें आरोपी गजानन जयसवाल ने समर्पण किया

गोरखपुर। गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुए 60 से अधिक मौत के मामले में आरोपी बनाए गए नौ लोगों में 7वां नामजद आरोपी चीफ फार्मासिस्ट गजानन जयसवाल ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में समर्पण किया।
मैं असली जदयू हूं, जल्दी साबित करूंगा : शरद यादव

नई दिल्ली। बिहार की सत्ताधारी जनता दल युनाइटेड ने हालांकि शरद यादव को लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल में जाने की सलाह दी है, लेकिन विद्रोही नेता ने बुधवार को दावा किया कि वे ही असली जदयू है और जल्दी ही इसे साबित करेंगे।
इंटेक्स का ‘वीआर-सक्षम स्मार्टफोन एक्वा 5.5 वीआर’ लांच

नई दिल्ली। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटेक्स टेक्नॉलजीज ने बुधवार को अपना वर्चुअल रियलिटी (एआर)-सक्षम स्मार्टफोन ‘एक्वा 5.5 वीआरप्लस’ लांच किया, जो वीआर हेडसेट और 3डी सामग्री के साथ है। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 5,799 रुपए में उपलब्ध है। ‘एक्वा 5.5 वीआरप्लस’ में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जो एंड्रायड नूगा 7.0 ओएस पर चलता है।
गर्मी में ड्रिंक्स में बनाएं वाटरमेलन स्मूदी

बढ़ते गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडा ठंडा पीना चाहता हैं। इस मौसम में आने वाले तरबूज खाने से पानी की कमी पूरी होती हैं साथ ही यह स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचाता हैं। आज हम आपको वाटरमेलन स्मूदी बनानां बता रहे हैं….
सामग्री :-
तरबूज (फ्रोजन) – 2 कप
शहद – एक चम्मच
पुदीने के पत्ते
VIDEO: बंदर जो लेता है सेल्फी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
विधि :-
वाटरमेलन स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले आप तरबूज के टुकडे करके उन्हें ब्लैंडर में ब्लैंड कर लें।
अब इसमें शहद और पुदीने के पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अगर ये गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं।
वाटरमेलन स्मूदी बनकर तैयार है इसे गिलास में डालकर सर्व करें।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE