Home Blog Page 1345

BLOOD SUGAR में इस प्रकार के भोजन से रहना चाहिए दूर

sugar is harm of health

दुनिया भर में मधुमेह को बहुत खतरनाक रोग माना जाता है, आधुनिक जीवनशैली और सुख सुविधाओं ने जहां मनुष्य के जीवन को आसान किया है। वहीं उसे मधुमेह जैसी बीमारी भी भेंट में दी हैं।
यह बीमारी एक बार लग जाए तो ठीक होने का नाम नहीं लेती, क्योंकि इसे काबू में तो रखा जा सकता है, पर पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता। क्योंकि इस रोग में रक्त में ग्लूकोज की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाती है।

सफ़ेद दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

मीठे से दूर रहें

वैसे तो ऐसे लोग बहुत बड़ी संख्या में हैं, जो मीठा खाना पसंद नहीं करते, लेकिन इसके बावजूद वे मधुमेह के शिकार हैं। मधुमेह मीठा खाने के कारण नहीं होता, लेकिन एक बार यह हो जाए तो मरीज को मीठे से दूर रहना पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि मिठाई ना खाएं।

दिल के लिए फायदेमंद है कुसुम का तेल

जमीन के अंदर उगनेवाले चाजों से बचें

शकरकंदी, अरवी, आलू और ऐसी कई चीजे जो जमीन के अंदर उगती है, उनको ना खाएं या कोशिश करें कि कम से कम मात्रा में इनका सेवन करें।

सफर में उलटी होती हैं तो ये हैं रामबाण उपाय

जंक फ़ूड से दूर रहें

जंक फ़ूड बिल्कुल ना खाएं, इससे मधुमेह का खतरा और बढ़ जाता है। साथ ही तली हुई चीजें भी ना खाएं, यह आपकी बीमारी को और बढ़ा देगा। अंकुरित अन्न को उबालकर या भुनकर खाएं पर तलकर नहीं खाएं।

मां की सिर्फ एक झप्पी मिले तो बच्चे की प्रॉब्लम हो…

सूखा मेवा ना खाएं

अगर आपको मधुमेह है तो आप सूखा मेवा कभी नहीं खाएं, और अगर खाना भी हो तो इन्हे पानी में भिगोकर खा सकते हैं।

वसायुक्त भोजन ना करें

मधुमेह से बचना है, तो वसायुक्त भोजन कम लें। वसा या कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने से मधुमेह बढ़ता है। इसलिए वसा या कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा वाला भोजन लेने से मधुमेह से बचाव हो सकता है।

इस बार गर्मी के मौसम में इन ड्रिंक्स को करें ट्राई

चावल ना खाएं

अगर आप रोज एक बड़ा बाउल सफेद चावल खाते हैं, तो आपको टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा होता है। चावल के पकाने की विधि पर उसके खाने से होने वाला फायदा या नुकसान निर्भर करता है। अगर चावल की बिरयानी बनाई जाए या चावल को मांस या सोयाबीन के साथ खाया जाए, तो डाइबिटीज होने का खतरा ज्यादा रहता है। क्योंकि इससे शरीर में रक्त में शर्करा की मात्रा पर असर पड़ सकता है।

गर्मियों में सेहत के लिए अमृत हैं कच्चे आम

इनसे भी दूर रहें

अगर आपको मधुमेह हो तो आप आइसक्रीम, केक, पेस्ट्री आदि से भी परहेज रखें। यह आपके स्वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक होते है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

ऐसा वाटर पार्क जिसे देख आप रह जाएंगे दंग

unique water park

सबगुरु न्यूज़:आपने कई तरह के पार्क देखें होंगे। लेकिन आज हम आपको जिस वाटर पार्क के बारे में बताने जा रहे है वो दूसरे वाटर पार्क से बिल्कुल अलग है।इस वाटर पार्क को देख आप दंग रह जाएंगे | यह वाटर पार्क वियतनाम की पुरानी राजधानी “ह्यू” में स्थित है।

सीआरपीएफ जवान ने रजरप्पा मंदिर में गला रेतकर दी अपनी बलि

इस वाटर पार्क का नाम “हो थुई टिएन” है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह वाटर पार्क पिछले 10 साल से बंद था। लेकिन अब इस वॉटर पार्क को प्रकृति अपने आगोश में लेती जा रही है।

विवाह समारोह में ‘रसगुल्ले’ पर मचा दंगल, बैरंग लौटी बारात

ऐसा लगता हैं कि यह वाटर पार्क कब्र बनता जा रहा है और यही वजह है कि यह वाटर पार्क दिन पर दिन और डरावना होता जा रहा है। हालांकि बीच में इसे दोबारा से खोलने की चर्चाएं शुरू हुई थीं, लेकिन वे सच नहीं हो पाई और अब इसके दोबारा खुलने का आसार भी नजर नहीं आ रहे।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

शुभ मंगल सावधान फिल्म का बनेगा सीक्वल

shubh mangal saavdhan will be made of film sequel

सबगुरु न्यूज़: ‘शुभ मंगल सावधान’ के निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना ने बताया कि पुरुषों की यौन समस्या इरेक्टाइल डिस्फंक्शन पर आधारित फिल्म का सीक्वल निश्चित रूप से बनेगा। फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। प्रसन्ना मंगलवार रात यहां फिल्म की सफलता की पार्टी में उपस्थित हुए, जहां उनसे फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछा गया।

VIDEO: दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, अम्बानी को किया पीछे

उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से, मैं पहले ही आनंदजी (निर्माता आनंद एल.राय) को कहानी बता चुका हूं। यह बहुत दिलचस्प होगी। हम दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, चाहे वे दूसरी कहानी सुनना चाहें या नहीं और हमें दर्शकों से प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्हें आयुष्मान और भूमि का किरदार पसंद आ रहा है, इसलिए निश्चित रूप से इसका सीक्वल बनेगा।”

VIDEO: इन ऐक्टर की हुई मीडिया से बहस देखें इस वीडियो में

‘शुभ मंगल सावधान’ निर्देशक की वर्ष 2013 की तमिल फिल्म ‘कल्याण समयाल साधम’ का सीक्वल है। वहीं उनसे फिल्म के हिंदी रीमेक बनाने में आईं चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह मुश्किल था, लेकिन सौभाग्य से सही बनी। आनंद सर वहां थे, इसलिए मुझे पता है कि मुझे ईमानदारी और सही से निर्देशन का काम करना है और अगर उन्हें फिल्म पसंद आई तो दर्शकों को जरूर आएगी।”

VIDEO: देखें दुनिया का सबसे EXPENSIVE मोबाइल जाने इस की कीमत

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

IPhone 8 and 8 Plus लॉन्च, भारत में 29 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध

IPhone 8 and 8 Plus launched in india at Rs 64000, available from September 29
IPhone 8 and 8 Plus launched in india at Rs 64000, available from September 29

नई दिल्ली। प्रमुख खुदरा विक्रेता ब्राइटस्टार इंडिया ने बुधवार को कहा कि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस 17 सितंबर से उसके उत्तरी और पूर्वी भारत के अधिकृत दूकानों पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। इसमें कहा गया कि नए आईफोन मॉडलों की खुदरा बिक्री 29 सितंबर से शुरू होगी।

लाल मिर्च के इन फायदों के बारे में जानकर आप हो जाएंगे हैरान

0

Knowing these benefits of red chillies will make you wonder

सबगुरु न्यूज़: लाल मिर्च के स्वाद के बारे में तो आपको पता ही होगा और ये भी पक्का है कि आप इसे खाना पसंद नहीं करेंगे, लेकिन शायद आपको नहीं मालूम कि अगर कुछ देर लाल मिर्च का कड़ुआपन बर्दाश्त कर लें तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

VIDEO: दूसरे के WHATSAAPP को किस तरह से ख़राब करे

लाल मिर्च में ढेरों खूबियां होती हैं। इसमें सबसे ज्यादा फायदेमंद यह है कि लाल मिर्च खाने वाले की उम्र लंबी होती है। इस बात का दावा एक स्टडी में किया गया है। इस स्टडी में बताया गया है कि जो लोग ज्यादा मिर्च खाते हैं, उनमें हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

VIDEO: आँख न होते हुए भी आईएएस एग्जाम पास किया

यह खुलासा यूनि‍वर्सिटी ऑफ वरमॉन्ट के लरनर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, लाल मिर्च खाने वाले लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से होने वाली मौत का खतरा 13 फीसदी कम हो जाता है।

VIDEO: घर बनाने से पहले जान लें ये बाते

बता दें कि पुराने जमाने में मिर्च और कई दूसरे मसालों का इस्तेमाल दवाओं के निर्माण में किया जाता था। साल 2015 में चीन में हुए एक ऐसे ही अध्ययन में कहा गया था कि मिर्च व्यक्त‍ि का बचाव कई रोगों से कर सकती है। चीन में लाल मिर्च खाने की प्रथा भी है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE