Home Blog Page 1398

परों को खोल जमाना उड़ान देखता है जमीं पे बैठ कर क्या आसमान देखता है…

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। गज़ल एकेडमी उदयपुर द्वारा बाॅलीवुड के ख्यातनाम गीतकार एवं उर्दु कवि के ख्यातनाम शायर शकील आजमी की संध्या आज शाम सरदारपुरा स्थित कुंभा भवन में आयोजित की गई, जिसमें श्रोता शकील आज़मी एवं अन्य गज़ल गायकों डाॅ. देवेन्द्र हिरन, सरोज राठौड़, डाॅ. दीपिका अत्रे, डाॅ. पामिल मोदी द्वारा पेश की गई गज़लों के सुरूर में खो से गये। अनेक बार गज़लों के शब्दों पर श्रोताओं ने तालियों की भरपूर दाद देकर गायकों की हौसला अफज़ाई की।

बृहस्पति ग्रह का तुला राशि में प्रवेश, जानिएं आप कैसे होंगे प्रभावित

Jupiter transit in Libra Planet on 12 september 2017, know how this transit will effect you
Jupiter transit in Libra Planet on 12 september 2017, know how this transit will effect you

भंवरलाल
सबगुरु न्यूज। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आकाश मंडल मे सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हुए वृहस्पति ग्रह 12 सितम्बर 2017 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि के चित्रा, स्वाति विशाखा नक्षत्र में भ्रमण करते हैं।

गजानंदजी के मंदिर में घुसे चोर, सीसीटीवी में रिकार्ड हुई वारदात

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। नगरपालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे स्थित गजानंदजी के मंदिर में बीती रात्रि को चोरी का प्रयास किया गया। पूरी घटना वहां लगे केमरों में कैद हो गई।

दिव्यांगों के लिए उदयपुर स्मार्ट सिटी में होंगी सुविधाएं 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत एनसीपी व डीइटी की ओर से एक ऑडिट कमेटी का गठन किया गया है। दिव्यांगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के उद्देश्य से गठित की गई इस ऑडिट कमेटी की ओर से एमबी चिकित्सालय में बारीकी से निरीक्षण किया गया है।

उदयपुर : स्वाइन फ्लू का खतरा बरकरार, 12 लोगों की मौत

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर में इन दिनों स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। अगस्त माह से अब तक उदयपुर में 86 स्वाइन फ्लू के मरीजों को चिह्नित किया गया है। जिनका इलाज संभाग के सबसे बडे़ महाराणा भूपाल चिकित्सालय के स्वाइन फ्लू के वार्ड में चल रहा है।

हालात यह है कि आने वाले दिनों में स्वाइन फ्लू जैसी बिमारी बढ़ सकती है। इसके लिए उदयपुर के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग अलग कैम्पेन चलाकर इसकों रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वाइन फ्लू से अब तक महाराणा भूपाल चिकित्सालय में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिसमें से उदयपुर जिले के पांच लोग शामिल है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए उदयपुर सहित पूरे जिले के स्कूलों में बच्चोें में जागृति लाने के लिए पेम्पलेट्स बटवाएं गए। साथ ही सर्दी जुकाम और हल्के बुखार से ग्रसित बच्चों को स्कूल नहीं आने और समय पर पास के चिकित्सा केन्द्र पर जाने की सलाह दी जा रही है ताकि स्वाइन फ्लू को रोका जा सकें।

उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की माने तो स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज शहर में होने से शहर को चार भागों में बांट कर चार डाक्टरों के साथ पैरामैडिकल स्टॉफ की नियुक्ति कर निगरानी कर मरीजों के घर जाकर इलाज करने के निर्देश भी जारी किए गए है।

मावली में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़े का वितरण

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। मावली नगर के आयुर्वेद चिकिसालय में शुक्रवार दोपहर करीब स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्कूली बच्चांे को काढ़ा वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकिसा अधिकारी डॉ. रमेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. भावना सनाढ्य और स्टाफ ने सेवाएं प्रदान की। दो घंटे में करीब सात सौ बचो को काढ़ा पिलाया गया।