
लॉ कॉलेज डीन पर चुनाव में धांधली करने का आरोप, ऑडियो वायरल
सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। हाल ही में सुविवि के संगटक लॉ कॉलेज की छात्रसंघ कार्यकारिणी के हुए चुनाव नए विवाद के घेरे में आते दिख रहे हैं। इस संबंध में छात्रसंघ प्रत्याशी रहे ललितसिंह सिसोदिया के कॉलेज डीन प्रो. आनन्द पालीवाल पर लगाए गए आरोप इसकी पुष्टि करते हैं।
उदयपुर का हाल : ये कैसा स्मार्ट सिटी

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर शहर यूं तो स्मार्ट सिटी की श्रेणी में शुमार हो गया है, लेकिन इसके चौराहों पर कुछ मिनट कोई रुक कर नजारा देख ले तो खुद ब खुद समझ में आ जाएगा कि ये कैसा स्मार्ट सिटी है जहां चौराहों पर कहीं बत्ती नहीं है और कहीं है तो उसका पालन करने वाले नहीं हैं और जिनकी जिम्मेदारी इसकी पालना करवाने की है, वे एक कोने में खड़े रहकर बस कुछेक को पकडऩे की राह तकते नजर आते हैं।
उदयपुर : पर्यटकों को परेशान करते सात लपके पकड़े
सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर की सूरजपोल पुलिस ने यहां बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पारस तिराहे पर पर्यटकों को परेशान करते सात लपकों को पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पारस आदि सार्वजनिक स्थलों पर गश्त के दौरान पुलिस ने उक्त कार्यवाही की।
इसमें सवीना मुर्शीदनगर निवासी मो. इमरान, चौखला बाजार निवासी मो. अशफाक, कुंजरवाडी निवासी इरफान, प्रेमीद्वारा मार्ग निवासी जमील खान, सेक्टर-14 कच्च्ी बस्ती निवासी विष्णु नट, अंबावगढ़ कच्ची बस्ती निवासी अब्दुल व भूपालवाड़ी निवासी इब्राहीम आदि पर्यटकों को बरगला रहे थे।
सिर्फ 10 सेमी खाली है जयसमंद झील, 57 परिवार डूब में फंसे
