
महिला हॉकी टीम से पुरुष हॉकी टीम के कोच बने शुअर्ड मरेन

एमबी अस्पताल की लेब में साया सन्नाटा, बाहर भटक रहे मरीज

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर उतरे लेब टेक्निशियनों के कारण संभाग के सबसे बड़े एमबी अस्पताल की सेन्ट्रल लेब में सन्नाटा पसर गया है। मरीज चिकित्सा परामर्श के बाद थमाई गई पर्ची और आवश्यक जांच के नमूने लेकर भटकने को मजबूर हैं। वहीं अस्पताल के आस-पास मौजूद निजी लेब की दुकानें यकायक चल पड़ी हैं।

टेक्निशियनों की हड़ताल के दूसरे दिन स्थिति ज्यादा बिगड़ती देखी गई। हड़ताल से अनभिज्ञ मरीज यहां मुख्य लेब के बाहर कतारों में लगे थे। हाथ में जांच के लिए नमूने लेकर तीमारदार घंटों कतारों में खड़े नजर आए। जबकि इन्हें किसी तकनीकी कर्मचारी ने अवगत नहीं कराया कि कर्मचारियों की हड़ताल व सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण उनकी जांच होगी ही नहीं।
नमूनों की जांच नहीं हो पा रही है। आज सुबह 8 बजे से दोपहर तक यहां काफी लोग कतारों में देखे गए। वहीं कई लोग थक हार कर अस्पताल के पास ही मौजूद प्राइवेट लेब की तरफ जांच के लिए जाते दिखे।
बताया गया कि कर्मचारियों की मांगों और उनके सामूहिक हड़लात पर चले जाने के बाद भी स्थानीय एमबी अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। कोई अस्थायी लेब की भी व्यवस्था नहीं दिखी, जहां वैकल्पिक तौर पर नमूनों की जांच कर मरीजों को राहत दी जा सके।
नया गूगल फीड भारतीयों के लिए ‘सर्च’ बनाएगा आसान

नई दिल्ली। भारतीय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को ‘सर्च’ की बेहतर सुविधा देने के लिए गूगल ने शुक्रवार को एंड्ररॉयड और आईओएस के लिए अपने गूगल एप में न्यू फीड फीचर लांच करने की घोषणा की है। यह नया फीचर यूजर को उनके स्मार्टफोन के वेब के जरिए खबरों और सूचनाओं को प्रवाहमान बनाने में मदद करेगा।
शारजाह में भारतीय ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी

शारजाह। शारजाह में 60 वर्षीय भारतीय ने अपने घर पर कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मरने वाले की पहचान जेएफआर के रूप में हुई है, जो बुधवार को अल नाबा इलाके में स्थित अपने घर की छत से लटकते पाए गए।
रिपोर्ट में कहा गया कि आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) और फोरेंसिक अधिकारियों ने पुलिस द्वारा घटना के बारे में बताए जाने पर घटनास्थल की जांच की। शव को परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैबोरेटरी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केलवाड़ा मुख्य बाजार में चोरों की धमाल
पुलिस गश्तीदल नाकाबंदी में था मशरूफ
बीती रात में टूटे एक दर्जन से अधिक दूकानों के ताले, चांदी के जेवर और हजारों की नगदी पार
सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। राजसमन्द जिले के केलवाड़ा कस्बे में बीती रात चोर गैंग ने पुलिस को धत्ता बताते हुए मुख्य बाजार में एक दर्जन से अधिक दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर ज्वैलरी और नगदी चुरा ले गए। बताया गया है कि शातिर चोर जब एक एक कर कई दुकानों से माल पार कर रहे थे, उस वक्त स्थानीय पुलिस गश्ती दल किसी अन्य क्षेत्र में नाकाबंदी के चलते व्यस्त था। कस्बे में चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। जबकि पुलिस प्रशासन मुख्य बाजार में हुई चोरी की इन वारदातों में लिप्त गैंग को पकडऩे के लिए सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज को खंगालने में जुट गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी की यह वारदातें बीती रात को यहां मुख्य बाजार में हुई। इसमें चोरों ने ज्वैलरी व अन्य दुकानों में एक एक कर सैंधमारी की। कईयों के शटर तोड़ दिए तो कई दुकानों के ताले व शटर कटर मशीन के सहारे खोल दिए।
संबंधित थाने के सीआई योगेश चौहान ने बताया कि अज्ञात चोर एक दुकान से एक किलोग्राम चांदी के जेवरात और एक अन्य से चार सौ ग्राम चांदी के आइटम ले गए। वहीं एक अन्य दुकान से चोर नगदी चुरा ले गए। सीआई चौहान ने बताया कि रात्रि में जब वारदात हुई उस समय क्षेत्रीय पुलिस गश्ती दल अन्य स्थान पर नाकेबंदी की तरफ गया था। करीब आधा घंटे में इन शातिर चोरों ने इतनी दुकानों के ताले तोड़ दिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैन बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज की जांच की जा रही है। इसके आधार पर ही वारदात में लिप्त चोरों के बारे में पता लग पाएगा।
इधर, मैन बाजार में रात को हुई चोरी की घटना को लेकर आज सुबह कई व्यापारी केलवाड़ा पुलिस थाने में पहुंचे और पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। पुलिस मौके सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।