Home Blog Page 1420

पंचगुणी बहू की लालची एक सास को कैसे मिलेगी सीख ’क्या हाल मिस्टर पांचाल’

28 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8.00 बजे ’स्टार भारत’ पर प्रसारित हो रहा है। मुंबई रू किसी भी टीवी शो में एक ऐसा परिवार मनोरंजन का सबसे महत्वपूर्ण मसाला रहा है, जिसमें किचन पॉलिटिक्स की मास्टर माइंड सास से जुड़ी कहानी हो।

KHMP

दशकों से हमने छोटे पर्दे की सास और उसके महिमा मंडित होने के खट्टे-मीठे तरीकों और उससे जुड़े षड्यंत्रों को देखा है। लेकिन, ऐसी सास के बारे में क्या कहा जाए, जिस पर अपनी बहू को सँभालने की बजाय अपने बेटे के लिए एक परफे़क्ट पंचगुणी दुल्हन तलाश करने की सनक सवार है। अब यह पहली बार होगा, जब किसी सास को इस लालच के लिए भगवान द्वारा कसौटी पर कसा जाएगा! ये परिस्थितियाँ दर्शकों के लिए ऐसी कॉमेडी प्रस्तुत करेंगी, जो पूरे समय उन्हें बाँधकर रखेगी।

जब ज्यादा समझदार माँएँ भी अपने बेटों के लिए दुल्हन खोजती हैं, तो वे हद से ज्यादा नासमझ साबित होती हैं। अधिकांश माँएँ यह मानती हैं, कि उनके बेटे एकदम परफ़ेक्ट हैं। 21वीं सदी की सास को एक ऐसी बहू चाहिए, जो न केवल खूबसूरत हो, बल्कि बेहतरीन रसोई बनाती हो और धार्मिक भी हो! उन्हें ऐसी बहू चाहिए जो खूब पढ़ी-लिखी हो, साथ ही उसके बेटे को हमेशा व्यस्त रखने के लिए अच्छी खासी रोमांटिक भी हो।

इस मनोवृत्ति को सुधारने के लिए ’स्टार भारत(लाइफ ओके रू रिब्रांडेड)’ ने ऑप्टिमिस्टिक्स के सहयोग से एक हलके-फुल्के और मजेदार तरीके से गुदगुदाने वाली सिटकॉम ’क्या हाल मिस्टर पांचाल’ को पेश किया है। इसमें कंचन गुप्ता ने जरूरत से ज्यादा रौबदार सास और मनिंदर सिंह ने आज्ञाकारी बेटे की भूमिकाएँ निभाई हैं। शो में दिखाया गया है, कि जब एक माँ अपने बेटे के लिए 5 गुणों वाली परफ़ेक्ट बहू के लिए प्रार्थना करते हुए हार जाती है, तो इसके क्या नतीजे होते हैं।

इसमें एक से बढ़कर एक मजेदार घटनाक्रम सामने आते हैं। बहू की आस वाली सास को आखिरकार अपने सवालों का जवाब तो मिलता है, लेकिन इसके पहले शो की कहानी किन-किन मजेदार मोड़ों से गुजरती है, यह देखने वाली बात होगी। यह सिटकॉम एक ऐसी सास की हालत को बयान करता है, जिसे 5 गुणों वाली एक बहू के बजाए एक-एक गुण वाली पाँच बहुएँ मिलती हैं। यह अनोखी स्थिति हास्य घटनाओं को जन्म देती है, जो हमें याद दिलाती हैं कि जब हम भगवान से कोई कामना करते हैं, तो हमें उसके बारे में हमेशा सावधान रहना चाहिए! हमें याद रखना चाहिए कि ’लालच बुरी बला है’ और शायद इसीलिए भगवान शिवजी कुंती देवी को 5 बहुएँ देकर ये शिक्षा देते हैं कि लालच करना कभी अच्छा नहीं होता।

HONOR का यह स्मार्टफोन बेहद कम कीमत पर हुआ लांच जाने

 This smartphone of HONOR is launched at a very low cost

सबगुरु न्यूज़: HUAWEI के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ब्रांड ने अपना नया Honor 6 Play स्मार्टफोन लांच कर दिया है Honor 6 Play स्मार्टफोन को अभी सिर्फ चीन में ही लांच किया गया है जो बेहद कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ दिया गया है|

आपको आपके प्यार की याद दिला देगी ये दर्द भरी शायरी

Honor 6 Play स्मार्टफोन की कीमत 5,900 रूपए बताई गयी है, जिसे चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है इस स्मार्टफोन को व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में लांच किया गया है वही उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इसे भारत में भी लांच कर दिया जायेगा|

ये हैं 2017 की टॉप हेयरस्टाइल

Honor 6 Play स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमें 5 इंच ( 720×1280पिक्सल्स) एचडी डिस्प्ले 294 पीपीआई डेनसिटी के साथ दी गयी है इसके साथ ही 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है|

BETNOVATE-N क्रीम लगाने से पहले एक बार जरूर जान लें उसके ये साइड-इफेक्ट

फोटोग्राफी के लिए इसमें अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिए जाने के साथ हॉनर 6 प्ले में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है पावर बैकअप के लिए इसमें 3020 एमएएच की बैटरी दिए जाने के साथ हॉनर 6 प्ले में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए है|

अनचाहे बालो को हमेशा के लिए हटाने का उपाय – 100% सुरक्षित और सफल

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

लालू ने मोदी पर ली चुटकी,खूंटा बदलने से भैंस ज्यादा दूध नहीं देगी

lalu prasad yadav tweets again on train accidents
lalu prasad yadav tweets again on train accidents

पटना। देश भर में लगातार हो रहे ट्रेन हादसों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सरकार पर तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि सरकार रेल हादसों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

विकिलीक्स : CIA की मिसाइल नियंत्रण प्रणाली के खुफिया दस्तावेज लीक

WikiLeaks expose reveals design of CIA secret missile control system
WikiLeaks expose reveals design of CIA secret missile control system

वाशिंगटन। विकिलीक्स ने अमरीका की खुफिया एजेंसी सीआईए के खुफिया मिसाइल नियंत्रण प्रणाली के कई दस्तावेज जारी किए हैं। यह परियोजना सीआईए की सामान्य मालवेयर विकास परियोजना से अलग है।

VIVO का ये स्मार्टफोन भारत में हुआ लांच 15 सितंबर से होगा उपलब्ध

This vivo smartphone will be available in India from September 15

सबगुरु न्यूज़: चीनी स्मार्टफोन कंपनी vivo ने अपने नये मॉडल V7 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फोन कंपनी ने खासतौर पर सेल्फी के दीवानों के लिए बनाया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है 24 मेगा पिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा।

श्रद्धा कपूर ने शेयर करा अपना हॉट वर्कआउट, देखें वीडियो

सेल्फी कैमरे को उम्दा बनाने के लिए इसमें 2.0 अपर्चर और सेल्फी सॉफ्ट लाइट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। बात अगर इसके रियर कैमरे की करें तो वो 16 मेगापिक्सल का है। इस फोन में आपको 5.99 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा।

इस तरह करें लड़की को प्रोपोज़, मना नहीं कर पाएगी

बात अगर फोन के प्रोसेसर की करें तो इसमें ऑक्टा कोर का इस्तेमाल किया गया है जो वी 7 प्लस को स्मूथ चलने में मदद करेगा| वी 7 प्लस मॉडल के अगर मेमोरी की बात करें तो इसमें 4 जीबी रैम है और इंटरनल मेमोरी 64 जीबी दी गई है। आप एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर इसकी क्षमता को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

ये हैं टॉप व्हाट्स एप स्टेटस

बात अगर फोन के कनेक्टिविटी की करें तो वीवी वी 7 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूछ वी 4.2 जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएफ रेडियो शामिल है। फोन में आजकल सबसे बड़ी समस्या बैकअप की होती है। फोन ज्यादा देर तक बिना चार्ज किए चलता रहे इसलिए कंपनी ने इसमें 3225 एमएच की बैट्री का इस्तेमाल किया है।

बीच सड़क इस लड़की ने करा हॉट डांस, देखें वीडियो

भारत में इस फोन की कीमत 21 हजार 990 रुपये रखी गई है। 15 सितंबर से ये फोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट और स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फोन तीन रंग गोल्ड, मैट ब्लैक और रोज गोल्ड में मिलेगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE