Home Blog Page 1421

लबालब हो चुकी है डूंगरपुर शहर की शान ‘गेपसागर झील’

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। स्थापत्य के चतुर चितेरे महाराज गोपीनाथ (गेपा रावल) द्वारा बनवाई गई डूंगरपुर की गेपसागर झील मानसून की मेहर के बाद लबालब हो चुकी है और इसके पानी के रूप में अब शहर की उम्मीदें छलकने को आतुर हैं। पूर्व में यह वर्ष 2006 और 2012 में लबालब होकर छलकी थी। इस बार पुनः यह लबालब है और यदि मानसून की पूरी-पूरी मेहर हुई तो कुछ ही दिनों में यह छलक उठेगी।

उदयपुर : शिव मंदिर में तोडफ़ोड़, शिव प्रतिमा उखाडी

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर के झामेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्थित पाराखेत गांव के मंदिर में तोडफ़ोड़ एवं शिव प्रतिमा का उखाड़ ले जाने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण आज सुबह हिरणमगरी पुलिस थाना पहुंच गए, जहां ग्रामीणों ने विरोध दर्ज किया। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से पुलिस में परिवाद पेश किया गया है।

सूत्रों के अनुसार पाराखेत गांव में शिव मंदिर है, जहां कतिपय असामाजिक तत्वों ने तोडफ़ोड़ कर दी और वहां शिवलिंग को उखाड़ दिया। सुबह इस कृत्य की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया।

इस पर ग्रामीणों ने तोडफ़ोड़ में लिप्त तत्वों को तत्काल गिरफ्तार करने और पूर्व में स्थापित शिवलिंग की पुनस्र्थापना की मांग पर अड़ गए। इस मामले को लेकर आज सुबह गांव के कई लोग हिरणमगरी थाने पहुंचे और विरोध दर्ज किया।

इधर, पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के बताए अनुसार वहां कोई निर्माण कार्य चल रहा था। मौजूद चौकीदार ने उक्त प्रतिमा को अन्यत्र रखवा दिया। इससे विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रतिमा को यथास्थल पर रखवाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही तोडफ़ोड़ व प्रतिमा हटाने में लिप्त तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

उदयपुर ग्रामीण विधायक ने कराई गवरी, देखने उमड़े लोग 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा की ओर से आयोजित लोकनृत्य गवरी के आयोजन में आज सुबह क्षेत्र के सैकडों लोग शामिल हुए। लोगों ने गवरी नृत्य देखने का भरपूर आनन्द लिया।

उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों को लेकर अमरीका, जापान, दक्षिण कोरिया को सुनाई खरी-खोटी

North Korea slams US, Japan and South Korea over sanctions
North Korea slams US, Japan and South Korea over sanctions

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाने की अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया की मांगों को लेकर चेतावनी दी है।

25 मिनट योग से मस्तिष्क होगा दुरुस्त, शरीर रहेगा ऊर्जावान

Just 25 minutes of yoga, meditation 'boosts brain function, energy'
Just 25 minutes of yoga, meditation ‘boosts brain function, energy’

टोरंटो। केवल 25 मिनट के लिए माइंडफुलनेस मेडिटेशन के साथ रोजाना हठ योग ( आसन, प्राणायाम और ध्यान का एक संयोजन) करने से मस्तिष्क तंत्र के क्रियान्वयन व ऊर्जा स्तर में काफी सुधार हो सकता है।