
डोनाल्ड ट्रंप ने केनिथ जस्टर को भारत का राजदूत नामित किया

एमजी में ‘दिशारी’ योजना का शुभारम्भ शिक्षक दिवस से

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की ‘‘दिशारी’’ योजना का शुभारम्भ शिक्षक दिवस, 5 सितम्बर को होगा।
उदयपुर: देवस्थान विभाग के 8 पुजारीे प्रबन्धक पद पर पदोन्नत
सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। देवस्थान विभाग में प्रबन्धक द्वितीय श्रेणी के रिक्त पदों को भरने के लिये आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 8 पुजारियों को प्रबन्धक द्वितीय श्रेणी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
राजस्थान देवस्थान विभाग के आयुक्त जितेन्द्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में 30 अगस्त को पदोन्नति समिति की बैठक में समिति की अनुशंसा के अनुसार ये पदोन्नतियां वर्ष 2008-09 से 2016-17 तक रिक्त हुए प्रबन्धकों के पदों पर की गई हैं। पदोन्नति का लाभ ईश्वर लाल भटनागर, मदन सिंह, गोविन्द सिंधोरे, गिरीश चन्द्र शर्मा, मोहन चन्द तिवारी, नारायण लाल शर्मा, श्याम सुन्दर गर्ग एवं मुरली मनोहर शर्मा को मिला है।
उल्लेखनीय है कि पुजारी संघ द्वारा लम्बे समय से पदोन्नति की मांग की जा रही थी। देवस्थान आयुक्त ने एक सितम्बर को पदोन्नति आदेश जारी किए। पुजारियों ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए विभाग का आभार जताया है।
छात्रसंघ चुनाव बांसवाड़ा: अध्यक्ष पर चार उम्मीदवार

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले के श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दर्शन अछपाल ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर सीधा मुकाबला है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल चार बालेश्वर निनामा, दिनेश कुमार निनामा, जसवंत सिंह भाभोर और संतोषीलाल गरासिया, उपाध्यक्ष पद के लिए कुल तीन जगमाल, कांतिलाल निनामा और रोहित परमार, महासचिव पद के लिए कुल चार भानुप्रसाद, मनीष कुमार पारगी, सीमा कटारा और सुशीला कुमारी तम्बोलिया तथा संयुक्त सचिव पद के लिए कुल तीन अजय कुमार यादव, मुकेश कुमार और तौलसिंह अड़ उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा प्रतिनिधि में विभिन्न कक्षाओं के कुल सात उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हंै।
छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 4 सितम्बर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। निर्वाचन मण्डल के अध्यक्ष डॉ. आर.के. मेनारिया ने महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों से कहा है कि वे अपने परिचय पत्र अनिवार्यतः साथ में लेकर आएं। परिचय पत्र के अभाव में 4 सितम्बर-2017 को मतदान में किसी भी स्थिति में भाग लेना संभव नहीं होगा।
बांसवाड़ा: दो राशन डीलरों के प्राधिकार पत्र निलंबित

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिला रसद अधिकारी ने राशन वितरण में अनियमितताओं पर जिले के दो उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिए हैं।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत लंकाई भाग प्रथम के उचित मूल्य दुकानदार दीपक कुमार/रूपालाल के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच में डीलर द्वारा अनियमितताएं किया जाना पाया गया। प्राधिकार पत्र की शर्त संख्या 9, 11 व 17 सी का उल्लंघन करना जाए जाने पर उसका प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया है। यहां की अस्थाई व्यवस्था के लिए लंकाई के भाग द्वितीय उचित मूल्य दुकानदार कोमसिंह/हरसिंह को अधिकृत किय गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत जाम्बुड़ी भाग प्रथम के उचित मूल्य दुकानदार कबीरदास/हवजी के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच में डीलर द्वारा अनियमितताएं करने एवं प्राधिकार पत्र की शर्त संख्या 2, 9, 11 व 14 का उल्लंघन किए जाने पर प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया। इसके स्थान पर अस्थाई वितरण व्यवस्था के लिए जाम्बुड़ी भाग द्वितीय के उचित मूल्य दुकानदार भगू/पुना को अधिकृत किया गया।