Home Latest news उदयपुर: देवस्थान विभाग के 8 पुजारीे प्रबन्धक पद पर पदोन्नत

उदयपुर: देवस्थान विभाग के 8 पुजारीे प्रबन्धक पद पर पदोन्नत

0
सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। देवस्थान विभाग में प्रबन्धक द्वितीय श्रेणी के रिक्त पदों को भरने के लिये आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 8 पुजारियों को प्रबन्धक द्वितीय श्रेणी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
राजस्थान देवस्थान विभाग के आयुक्त जितेन्द्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में 30 अगस्त को पदोन्नति समिति की बैठक में समिति की अनुशंसा के अनुसार ये पदोन्नतियां वर्ष 2008-09 से 2016-17 तक रिक्त हुए प्रबन्धकों के पदों पर की गई हैं। पदोन्नति का लाभ ईश्वर लाल भटनागर, मदन सिंह, गोविन्द सिंधोरे, गिरीश चन्द्र शर्मा, मोहन चन्द तिवारी, नारायण लाल शर्मा, श्याम सुन्दर गर्ग एवं मुरली मनोहर शर्मा को मिला है।
उल्लेखनीय है कि पुजारी संघ द्वारा लम्बे समय से पदोन्नति की मांग की जा रही थी। देवस्थान आयुक्त ने एक सितम्बर को पदोन्नति आदेश जारी किए।  पुजारियों ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए विभाग का आभार जताया है।