Home Blog Page 1572

FERRARI की यह सुपरकार जल्द होगी लांच

 FERRARI's Supercar will soon launch

सबगुरु न्यूज़: सुपरकार बनाने वाली कंपनी ferrari ने अपनी नयी एंट्री लेवल वाली कार द पोर्टफिनो का खुलासा किया है smiling face वाली यह कार नए प्लेटफार्म पर बनायीं जा रही है एक दावे के मुताबिक यह केलिफोर्निया टी कार के मुकाबले हल्की है कार से जुड़े सटीक फीचर्स से अभी पर्दा नहीं उठा है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फरारी पोर्टफिनो को आने वाले महीनो में आयोजित फ्रेंक मोटर शो में लांच हो सकती है|

VIDEO: जिसके माथे पर ये रेखाएं होती है वो बहुत जल्द अमीर बनता है जाने इस वीडियो में

Ferrari पोर्टोफिनो में यूज़र के लिए 3.9 लीटर का ट्विन टर्बो वी 8 इंजन दिया है इसके अलावा पॉवर क्षमता 600 पीएस है तथा 760 न्यूटन मीटर जनरेट करता है फरारी की पोर्टफिनो की बात करें तो यह कर महज 3.5 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की दूसरी पकड़ने में सक्षम है इस कार की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है|

VIDEO: बॉलीवुड के आजतक के गरम सीन दिए इन हिरोइनों ने

ferrari पोर्टफिनो पहली ऐसी फरारी जीटी कार है, जिसमे कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक पॉवर स्टीयरिंग दिए है इसके अलावा कार केबिन में 10.2 इंच टच स्क्रीन मौजूद है जोकि इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है लांच होने के बाद इसके सम्पूर्ण फीचर का खुलासा हो जायेगा|

VIDEO: हर औरत पति से छुपाती है ये 5 चौकादेने वाले राज

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

पीएम मोदी: मिनट टू मिनट इन उदयपुर

CBI books man for 'fraudulently' seeking donation in the name of Narendra Modi Vichar Manch

सबगुरु न्यूज उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उदयपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव में सभा को संबोधित करेंगे तथा करीब 15 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे प्रताप गौरव केन्द्र के अवलोकन के लिए भी जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधामंत्री मोदी मंगलवार सुबह 11.15 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे और 12.25 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हैलीकाॅप्टर से वे सभा स्थल चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव पर एक बजे पहुंचेंगे। खेलगांव से दो बजे रवाना होकर वे हैलीकाॅप्टर से प्रताप गौरव केन्द्र के समीप बनाए गए हैलीपेड पर पहुंचेंगे और वहां से वे दोपहर 2.45 बजे प्रताप गौरव केन्द्र में प्रवेश करेंगे। 20 मिनट वहां अवलोकन के पश्चात् प्रधानमंत्री मोदी 3.05 बजे वहां से हैलीकाॅप्टर के जरिये डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और 3.45 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम 5 बजे वे दिल्ली पहुंचेंगे।

 

आंध्र प्रदेश उपचुनाव : तेदेपा ने नांदयाल सीट भारी मतों से जीती

Telugu Desam Party candidate Bhuma Brahmananda Reddy wins by elections
Telugu Desam Party candidate Bhuma Brahmananda Reddy wins by elections

नांदयाल। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी ने नांदयाल विधानसभा सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज की है। इससे वाईएसआर कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है, जिसने 2014 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

तरूण महिलानी और प्रियंका पुरोहित नजर आयेंगे ‘हाफ मैरिज’ में

कविता बड़जात्या ने इन कलाकारों को अपने आगामी टीवी धारावाहिक मुख्य कलाकारों में शामिल किया अपनी नई पेशकश ‘हाफ मैरिज’ के साथ -ज्ट शादी पर कुछ अनूठा दिखाने को पूरी तरह तैयार है।

Tarun Mahilani and Priyanka Purohit roped in by Kavita Barjatya

इसमें एक अनूठी कहानी दिखाई जायेगी और साथ ही तरूण महिलानी (अर्जुन शर्मा) और प्रियंका पुरोहित (चांदनी कनौजिया) की नई जोड़ी भी इसमें नजर आयेगी। कविता बड़जात्या के निर्माण में बना, ‘हाफ मैरिज’, कानपुर की पृष्ठभूमि पर है। इसमें दो अलग-अलग लोगों चांदनी और अर्जुन की कहानी दिखाई गई है, जिनकी शादी राजनीतिक प्रभाव के कारण हो जाती है।

ये जोड़ी एक-दूसरे के साथ रह नहीं सकती है, लेकिन इस शादी से भाग भी नहीं सकती। अर्जुन शर्मा का किरदार निभा रहे तरूण महिलानी ने कहा, ‘‘अर्जुन का किरदार बहुत ही गुस्सैल मिज़ाज वाला है। वो किसी भी गलत चीज का साथ नहीं दे सकता। उसकी परवरिश एक बेहद ही मजबूत मूल्यों वाली व्यवस्था और अपने सिद्धांतों पर डटे रहने वाले माहौल में हुई है, भले ही वो सिद्धांत कुछ भी हांे उससे फर्क नहीं पड़ता। वो चांदनी से पूरी तरह अलग है। भले ही परदे पर हमारे बड़े मतभेद हैं, लेकिन परदे के बाहर हमारी केमेस्ट्री कमाल की है। प्रियंका का व्यक्तित्व बहुत सकारात्मक है। अपने प्रोफेशनल व्यवहार और काम के प्रति लगन से वो मुझे सहज महसूस कराती हैं।’’

चांदनी कनौजिया का किरदार निभा रहीं प्रियंका पुरोहित कहती हैं, ‘‘मेरा किरदार एक अमीर राजनेता की बेटी का है। चांदनी केवल ऐशोआराम में पली-बढ़ी है और उसने इसके अलावा कुछ और नहीं देखा। उसका व्यक्तित्व काफी दृढ़ है, लेकिन साथ ही वो मासूम और भोली भी है। उसके विश्वास और उसकी सोच को, यह लड़का अर्जुन चुनौती देता है। अर्जुन और चांदनी के बीच सबसे प्यारी चीज, उनकी नोक-झोंक है, जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे।’’ राजनीतिक फायदे के लिये इन दोनों को शादी के इस बंधन को स्वीकार करना पड़ता है, जो उनकी हाफ मैरिज का आगाज़ होता है।

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ 2018 में होगी रिलीज़

Sushant Singh Rajput's Kedarnath will be released in 2018

सबगुरु न्यूज़: फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग देहरादून के पास तीन सितंबर से शुरू होगी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। सारा इस फिल्म से बॉलीवुड में आगाज करने जा रही हैं।

VIDEO: समय यात्रा की 7 सच्ची घटनाएं जानकर होजाएंगे हैरान

फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ सहयोग से टी-सीरीज, क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट, गाइ इन द स्काई पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे। वह इस फिल्म के निर्माता भी हैं।

VIDEO: दुनिया के 5 सबसे बड़े रहस्य जो क़भी सुलझे हि नहीं जानें इस वीडियो में

अभिषेक ने कहा, “निर्माताओं की इस साझेदारी ने हमारी फिल्म की अहमियत काफी बढ़ा दी है और हम उनका सहयोग व समर्थन पाने को लेकर रोमांचित और आभारी हैं।”

VIDEO: केबीसी के साथ मानव कम्प्यूटर कौटिल्य पंडित

फिल्म की प्रेम कहानी पवित्र केदारनाथ मंदिर के कस्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह 2018 की गर्मियों में रिलीज होने की उम्मीद है। टी-सीरीज के भूषण कुमार ने कहा कि केदारनाथ बहुत उम्दा फिल्म है। यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो भगवान शिव के धाम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बालाजी मोशन पिक्चर्स की एकता कपूर ने कहा कि फिल्म की कहानी भावनात्मक और संजीदा है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE