Home Blog Page 1654

मुंबई की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी खुद बनी मां

mumbai's first test tube baby harsha shah becomes mother of a healthy child

मुंबई। करीब 30 वर्ष पहले मुंबई में पहली टेस्ट ट्यूब बेबी के रूप में जन्म लेकर सुर्खियां बटोरने वाली हर्षा चावड़ा शाह का नाम एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि वह खुद मां बन गई हैं।

दुबई ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा बल्ला

हर्षा ने जसलोक अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ये भी संयोग है कि वर्ष 1986 में जिस डॉक्टर ने हर्षा की मां केे प्रसव में सहयोग किया था, उसी डॉक्टर की देखरेख में हर्षा का प्रसव हुआ।

छत्तीसगढ़ : अंबेडकर अस्पताल में जन्मा विचित्र शिशु!

प्रसव कराने वाली डॉक्टर इंदिरा हिन्दूजा ने बताया कि हर्षा के बच्चे का जन्म ‘शिवरात्रि’ के शुभ दिन पर हुआ है और वह भला चंगा है। उसकी मां भी तेजी से ठीक हो रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जच्चा और बच्चा दोनों को अगले चार से पांच दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

छोटे कपड़ो में इस लड़की ने करा ऐसा डांस जिसे देख आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे

आईवीएफ तकनीक के जरिये अगस्त 1986 में हर्षा के जन्म के समय डॉक्टर हिन्दूजा ने ही टीम का नेतृत्व किया था। केईएम अस्पताल में उसके जन्म के समय डॉक्टर कुसुम झावेरी ने भी डॉक्टर हिंदूजा का सहयोग किया था और हर्षा के बच्चे के जन्म में भी उन्होंने अहम योगदान दिया। उपनगरीय माटुंगा की रहने वाली हर्षा का जन्म एक समय में सुर्खियों में रहा था।

OMG ऐसी जग़ह जहां एक पुरुष को करनी पड़ती है दो…

डॉक्टर हिंदूजा ने कहा कि हर्षा ने प्राकृतिक तरीके से गर्भधारण किया था। और अब यह तथ्य साबित हो चुका है कि टेस्ट ट्यूब से जन्म लेने वाले बच्चे भी सामान्य जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर्षा ने 3.18 किलोग्राम के एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है और इससे अच्छा क्या हो सकता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

मैकडोनाल्ड ने कनाट प्लाजा रेस्तरां को फ्रेंचाइजी से हटाया

McDonald ends franchise pact with Connaught Plaza restaurant
McDonald ends franchise pact with Connaught Plaza restaurant

नई दिल्ली। मैकडोनाल्ड इंडिया ने विक्रम बख्शी के कनाट प्लाजा रेस्तरां से किया गया फ्रेंचाइजी समझौता खत्म कर दिया है। साथ ही इसके द्वारा चलाए जा रहे 169 रेस्तरां को अगले 15 दिनों में मैकडोनाल्ड ब्रांड नाम का उपयोग बंद करने को कहा गया है।

डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर आस्ट्रेलिया ने की ‘खुदकुशी’ : उत्तर कोरिया

North Korea fires back at suicidal Australia over war games
North Korea fires back at suicidal Australia over war games

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि प्योंगयांग के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उपजे किसी तरह के संघर्ष की स्थिति में अमरीका को सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त कर और अमरीका और दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास में शामिल होकर आस्ट्रेलिया ने ‘खुदकुशी’ कर ली है।

डोकलाम विवाद ‘जल्द ही’ सुलझ जाएगा : राजनाथ सिंह

Doklam standoff will be resolved soon, confident China will take positive steps says Rajnath Singh
Doklam standoff will be resolved soon, confident China will take positive steps says Rajnath Singh

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत और चीन के बीच डोकलाम सीमा विवाद को ‘बेहद जल्द’ सुलझा लिया जाएगा।

सादगीपूर्ण भूमिकाओं में ज्यादा सहज महसूस करती हूं : नरगिस फाखरी

Nargis Fakhri
More comfortable in non glamorous roles: Nargis Fakhri

मुंबई। ‘मैं तेरा हीरो’, ‘अजहर’ और ‘हाउसफुल 3’ जैसी फिल्मों में ग्लैमरस अवतार में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नरगिस फाखरी का कहना है कि वह सादगीपूर्ण भूमिकाओं में अधिक सहज महसूस करती हैं।