Home Blog Page 1653

चित्तौड़गढ़ : सांवलियाजी के भंडारे से निकले 2 करोड़ 92 लाख रुपए

सबगुरु न्यूज चित्तौड़गढ़/उदयपुर। उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध आस्थास्थल भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में अमावस्या का दो दिवसीय मेला सोमवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मेले के पहले दिन मंदिर बोर्ड के चेयरमैन सत्यनारायण शर्मा व अतिरिक्त कलक्टर एवं मंदिर के मुख्य निष्पादन अधिकारी नारायणसिंह चारण की उपस्थिति में भंडारा खोला गया। भंडारे की गिनती देर रात तक चली। मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इस विशाल भंडारे से 2 करोड़ 92 लाख 30 हजार 500 रुपए नकद, 216 ग्राम सोना व एक किलो 976 ग्राम चांदी प्राप्त हुई।

शर्मा ने बताया कि विभिन्न भक्तों ने विभिन्न स्थानों से मनी ऑर्डर भेज कर एवं स्वयं उपस्थित होकर मंदिर कार्यालय भेंट कक्ष में 15 लाख 42 हजार 159 रुपए एवं 5 किलो 61 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भेंट जमा करवाई। गत वर्ष इसी माह खोले गए भंडार से 3 करोड़ 6 लाख 32 हजार 361 रुपए निकले थे।

भण्डार गिनती के समय मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी भगवानलाल चतुर्वेदी, मंदिर बोर्ड सदस्य भैरूलाल सोनी, मदनलाल व्यास, विजयसिंह, भैरूलाल गाडरी, गेहरीलाल गुर्जर, भैरूलाल जाट, मंदिर के केशियर नंदकिशोर टेलर, पूर्व कनिष्ठ लेखाकार भवानीशंकर तिवारी, भुवनेश विजय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चतरसिंह सोलंकी सहित मंदिर स्टाफ एवं बैंक के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। मंदिर के कैशियर नंदकिशोर टेलर ने बताया कि 5, 10 और 20 के नोट एवं रेजगारी की गिनती होनी अभी शेष है।

शिक्षामित्रों के समर्थन में अखिलेश यादव के ट्वीट को निशाने पर लिया

Akhilesh Yadav support shiksha mitra and trolls on social media

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्विटर के जरिए शिक्षा मित्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री के ‘पिकनिक’ वाले बयान पर जवाब दे डाला। हालांकि उनके इस ट्वीट पर जो प्रतिक्रिया आई उसमें कई यूजर्स ने उलटे अखिलेश और उनकी पूर्ववर्ती सरकार को ही आड़े हाथों ले लिया।

वोडाफोन ‘दंगल’ में एक दिन में हुए 500 मुकाबले

सोनीपत। हरियाणा में स्थानीय कुश्ती को प्रोत्साहित करने के लिए भारत के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता-वोडाफोन इंडिया द्वारा आयोजित ‘दंगल’ में शनिवार को 500 से ज्यादा मुकाबले खेले गए। वोडाफोन ने इस साल अप्रैल में रेवाड़ी में अपनी तरह के पहले राज्य स्तरीय वोडाफोन ‘दंगल’ टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा की थी।

बांसवाड़ा : खूब जमी संस्कार भारती की कृष्ण भजन संध्या

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा में संस्कार भारती के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में सावन की रिमझिम के बीच आयोजित श्रीकृष्ण भजन संध्या दौरान श्रीकृष्णभक्ति के शास्त्रीय भजनों का रस बरसा तो मौजूद श्रीकृष्णभक्त झूम उठे।

मराठी की मशहूर डिश कीमा पाव

keema pav recipe in hindi

कीमा पाव मराठी की मशहूर रेसिपी में से एक है जो पाव, मटन और ढेर सारी सब्जियों के साथ बनायी जाती है।

लाल मिर्च का अचार बनाने की विधि

सामग्री
पाव 2
मटन का कीमा 2 कप
हरी मटर एक चौथाई कप
लहसुन एक चम्मच (बारीक कटा हुआ)
अदरक एक चम्मच (बारीक कटा हुआ)
धनिया पाउडर एक चम्मच
हरी मिर्च आधा चम्मच (बारीक कटी हुई)
जीरा पाउडर आधा चम्मच
मक्खन 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
गर्म मसाला आधा चम्मच
प्याज 2 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर 1 (बारीक कटा हुआ)
तेल 1 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार

जाने YOUTUBE से आप कैसे घर बैठे आसानी से हजारो रूपए कमा सकते हैं

बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन को गैस पर मध्यम आंच पर रखें और इसमें तेल डालकर गर्म करें।

अब इसमें अदरक, लहसुन, प्याज और टमाटर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

सभी मसालों को एक साथ इसमें डालें और अच्छी तरह से पका लें।

देखिये मिया-बीवी की प्यार भरी लड़ाई

मसाले डालने के बाद जब मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें मटन का कीमा डालकर फिर से पकाएं।

अब इसमें हरी मटर, मक्खन और नमक डालकर 2 मिनट और पकाएं।

पाव को मक्खन लगाकर अच्छी तरह से सेकें और गर्मा गर्म कीमा पाव सर्व करें।

झटपट बनाये वेजिटेबल ग्रिल्ड सैंडविच

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE