Home Blog Page 1695

बिग बॉस 11 का हिस्सा बनेंगी आफरीदी की गर्लफ्रेंड होने का दावा करने वाली अर्शी खान!

 

कलर्स चैनल के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ का सीजन चर्चा में रहता है। इस साल इस शो में हिस्सा लेने वालों की संभावित लिस्ट जारी हो चुकी हैं। इसके बाद अब नया नाम जुड़ा है कॉन्ट्रोवर्शियल मॉडल अर्शी खान का।

FWICE की स्ट्राइक के चलते रूकी बिग बी संग कपिल शर्मा की शूटिंग

 

फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लोईज (FWICE) की स्ट्राइक के चलते अभिताभ बच्चन संग कपिल शार्मा का स्पेशल शूट हुआ रद्द।

उदयपुर: कर्मचारियों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर में मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। इसी की चलते मंत्रालयिक कर्मचारी शहर के मोहता पार्क में इकठ्ठा होकर रैली के रूप में जिला कलेक्ट्री पहुंचे। जहां पर कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ अर्द्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया। कम किए गए पे ग्रेड को फिर से बढ़ाने की मांग की।
दरअसल, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से पूरे प्रदेश में अपने-अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन सरकार ने अभी तक इनकी मांगों पर किसी तरह से ध्यान नहीं दिया है लेकिन कर्मचारी संघ भी अपनी मांगों पर अडिग है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के नहीं होने से कई दफ्तरों में कामकाज नहीं हो पा रहा है।

उदयपुर से शिफ्ट नहीं होगा टी-24 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर से टाइगर टी-24 को शिफ्ट करने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। टी-24 को शिफ्ट करने के लिए कमेटी बनाने की बात को वन मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सिरे से नकार दिया है।
खींवसर ने उदयपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान टी-24 के शिफ्ट करने को लेकर बनी कमेटी की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि अभी ऐसी कोई कमेटी नहीं बनी है और अगर टी-24 को शिफ्ट करने की बात सामने आती है तो सबसे पहले यह देखना होगा कि वह सरिस्का में बडे़ एन्क्लोजर में रखा जाएगा या छोटे में, और बड़े एन्क्लोजर से फायदे होगा या नुकसान। खींवसर ने यह भी कहा कि वेटेनरी डाॅक्टर की उपलब्धता को भी देखना होगा और इसके लिए अभी कोई निर्णय नही हुआ है।

EX BIG BOSS प्रतिभागी मंदाना करीमी अब बनी टीचर

 

सबगुरु न्यूज। बिग बॉस फेम मंदाना करीमी ने मॉडलिंग और एक्टिंग छोड़ टीचिंग के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखा है।