Home Blog Page 1696

विवाद से जुड़ने के बाद ‘पहरेदार पिया की’ में आने वाला हैं बड़ा ट्विस्ट

 

सबगुरु न्यूज। ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (BCCC) की ओर से किए गए बड़े फेरबदल के बाद डेली सोप ‘पहरेदार पिया की’ की कहानी में भी एक नया ट्विस्ट आने वाला है।

ईपीएस-95 पेंशनर्स ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। ईपीएस-95 पेंशनर्स संघर्ष समिति ने केन्द्रीय भविष्य निधि संगठन आयुक्त द्वारा पेंशन बढ़ोतरी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट व मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को लागू नहीं करने के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। पेंशनर्स ने प्रदर्शनों का दौर भी शुरू कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने उदयपुर में मौन जुलूस निकाला।

संघर्ष समिति के सदस्यों के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के लिए 1971 में भारत सरकार ने एक पेंशन स्कीम लागू की थी, वह 1995 तक चली। इस दौरान सरकार के पास कर्मचारियों को काॅर्पस जमा हुआ। इसमें से आठ हजार करोड़ रुपए का काॅर्पस बचा हुआ था। 15 नवम्बर 1995 को सरकार ने एक नई पेंशन स्कीम लागू की, जिसका नाम ईपीएस-95 रखा गया।
इस स्कीम में फैमेली पेंशन काॅर्पस में जमा 8 हजार करोड़ को सीड मनी के तौर पर दे दिया गया। वर्ष 1995 के बाद फैमेली पेंशन को जनरल पेंशन बना दिया गया। इसके तहत अभी 15000 रुपए पेंशन ही दी जा रही है, जबकि इसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार बढ़ना चाहिए जिसे सरकार लागू नहीं कर रही है। ऐसे में उन्हें विरोध का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

आतिशबाजी से डिस्टर्ब होते हैं पंछी : वन मंत्री खींवसर 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर में होने वाली शाही शादियों में होने वाली आतिशबाजी से पक्षियों को खासा नुकसान पहुंचता है। इस बात को राजस्थान के वनमंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने भी स्वीकार किया है। उदयपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने खुद कहा कि इससे पक्षियों के प्रजनन में भी कमी आती है।

अमिषा पटेल के भाई अश्मित पटेल ने स्पेन में की सगाई

 

सबगुरु न्यूज। ‘बिग बॉस’ और ‘पॉवर फूल कपल’ जैसे रियलिटी शोज में एक साथ हिस्सा ले चुके अश्मित पटेल और महक चहल ने सगाई कर ली है।

टीवी की ‘देवसेना’ कृतिका नायर शूट के दौरान हुई घायल

 

सबगुरु न्यूज। स्टार प्लस के सबसे महत्वाकांक्षी टीवी शो ‘आरम्भ’ की लीडिंग लेडी कृतिका नायर को एक शूट के दौरान लगी चोट।