Home Blog Page 1827

भीलवाडा में चेन लूट का आरोपित उदयपुर जेल से अरेस्ट

Udaipur : man arrested on production warrant for chain snatching in Bhilwara
Udaipur : man arrested on production warrant for chain snatching in Bhilwara

सबगुरु न्यूज उदयपुर/भीलवाड़ा। करीब पांच महीने पहले राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के शास्त्रीनगर में महिला की चेन व झूमरी झपट कर भागे आरोपित को भीलवाड़ा की कोतवाली पुलिस ने उदयपुर जेल से गिरफ्तार किया है। इसका एक साथी पिछले महिने गिरफ्तार हो चुका है।

जेवरात की चोरी के अभियुक्त पुलिस रिमांड पर

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले के नाथद्वारा नगर के लाल बाग क्षेत्र में करीब 2 माह पूर्व सूने मकान का ताला तोड़ करीब 80 तोला सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में अदालत ने 2 अभियुक्तों को रिमांड पर भेजा है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को बुधवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। सीआई महिपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि लालबाग क्षेत्र में राकेश पिता मदन गोपाल सोनी के सूने मकान के ताले तोड़ कर 80 तोला सोने के आभूषण व नकदी चोरी करने के आरोप में इन्दौर के गंगानगर निवासी देवेन्द्र गुर्जर पिता रामलाल गुर्जर एवं इंदौर के भवानीनगर निवासी सोनू पटेल पिता याकूब पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

उदयपुर के स्वर्ण कारीगर इकबाल ने बनाया सबसे छोटा तिरंगा

सबगुरु न्यूज उदयपुर। देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उदयपुर के गिनीज बुक रिकाॅर्ड होल्डर इकबाल सक्का ने विश्व का सबसे छोटा तिरंगा बनाया है।

50 किलोमीटर के दायरे में महिलाओं को कार में सफर फ्री

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर जिले के मावली विधानसभा क्षेत्र के रूंडेडा गांव के युवाओं ने महिलाओं के लिए 50 किलोमीटर के दायरे में निःशुल्क वाहन सेवा शुरू की है। उनकी इस सेवा की चर्चा सभी जगह हो रही है।

इन युवाओं ने यह सेवा राखी के दिन से शुरू की। प्रतिदिन रुण्डेड़ा से 50 किलोमीटर के दायरे में जो महिलाएं व बहनें आना या जाना चाहेंगी, उनके लिए गांव से कार उपलब्ध रहेगी। इस कार्य के लिए गांव के ही भरत मेनारिया, सोहन मेनारिया, राजकुमार जावत, अशोक लोहार, मांगीलाल जणवा, ओम सुथार सेवाएं दे रहे हैं।

इस सेवा का नाम जस्ट लिटिल हेल्पलाइन रखा गया है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय है। ये युवा विशेष मौकों पर समीपवर्ती गांवों तक भी ये सेवा देंगे।

‘महक’ 24 घंटे गहन चिकित्सकीय निगरानी में

मेडिकल बोर्ड कर रहा उपचार

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर के जैविक उद्यान सज्जनगढ़ की शेरनी ‘महक’ पिछले 10 दिनों से अस्वस्थ चल रही है। बुधवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा उसके स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात ट्रेंकुलाइज कर उपचार दिया गया।

उप वन संरक्षक (वन्यजीव) हरिणी वी. ने बताया कि मेडिकल बोर्ड में पशु चिकित्सक डॉ. शरद अरोड़ा, डॉ. करमेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ अरविन्द माथुर, डॉ. श्रवण सिंह राठौड़ व डॉ. महेन्द्र मेहता की टीम द्वारा लगातार रूप से ‘महक’ का इलाज किया जाकर महक को 24 घंटे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बोर्ड द्वारा शेरनी की सोनोग्राफी की जाकर फ्लूड थैरपी व आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं दी गई है तथा नमूने भी लिए गए हैं। महक को पूर्ण स्वस्थ करने की दिशा में चिकित्सक सतत् प्रयासरत हंै।