Home Blog Page 1831

रुसी से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका

dendruff problem in summer season

बालों में डेंड्रफ होना आम बात हैं। कई बार ये डेंड्रफ इतना ज्यादा बड़ जाता हैं जिससे दिनभर खुजली होती रहती हैं। खुजली की वजह से हम कई पर आसानी से बैठ भी नहीं पाते हैं। अगर आपको भी खुजली और डेंड्रफ हो रहा हैं तो हम आपको कुछ उपाए बता रहे हैं जिससे आपको खुजली से राहत मिलेगी।

आंवले का जूस पीने से होते हैं ये कमाल के फायदे 

अंडा
बालों के लिए अंडा काफी अच्छा माना जाता है। नहाने से 20 मिनट पहले दो अंडों को फेंट कर लगाने से डेंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा एक हफ़्ते में  दो बार अपनाने से डेंड्रफ बिल्कुल खत्म हो जाएगा और साथ ही बालों में चमक आएगी।
 
सिरका
डेंड्रफ भगाने के लिए सिरका एक अच्छा उपाय है। एक कटोरी पानी में दो चम्मच सिरका डाल कर उसे रात को सोने से पहले खोपड़ी में अच्छे से मसाज करके लगा लें। इससे डेंड्रफ जल्द ही खत्म हो जाएगा।
मैथी के दाने का पेस्ट
मैथी के दाने को रात में पानी में भिगों कर रख दें और सुबह उनका ताजा पेस्ट बना लें और उसे बालों की जड़ों में लगाएं। इससे डेंड्रफ काफी हद तक कम हो जाता है।
दही
दही को अच्छे से फैंट कर नहाने से एक घंटा पहले बालों में लगा लें। उसके बाद बालों को ठंडे पानी से अच्छे से साफ करें।
जैतून का तेल और अदरक
जैतून के तेल में अदरक का रस मिलाकर लगाने से सिर्फ डेंड्रफ ही नहीं खत्म होता बल्कि बालों में अच्छी चमक आती है। यह दोनों बालों के लिए काफी लाभदायक होते हैं।
नींबू का रस
नींबू के रस में पानी मिलाकर या पानी की जगह तेल मिलाकर लगाने से भी डेंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही नींबू का रस हमारे बालों, स्किन और बॉडी के लिए क्लींजिंग एजेंट का काम करता है। इसे अपनाने से कई बीमारियों से निजात मिल सकती है।
बेबी ऑयल
बेबी ऑयल में किसी तरह के केमिक्ल्स नहीं होते और डेंड्रफ को कम करने में मदद करता है। इसलिए रात को सोने से पहले बेबी ऑयल लगा कर बालों को तौलिये से बांध लें और सुबह उठ कर अच्छे एंटी-डेंड्रफ शैम्पू से बालों को साफ करें।

जानिए, चेहरे के ग्लो खोने की वजह

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

आँखों का रंग खोल देगा आपके व्यक्तित्व का राज

know the nature of person by eye color
k

कभी कबार आपने दोस्तों के ग्रुप में या फिर रिलेटिव्स के बीच में ये बात तो जरूर सुनी होगी की भूरी आँखों वाले बहुत चालक होते हैं। इसी तरह आज हम आपको आज आँखों के रंग से बतायेगे व्यक्ति के स्वाभाव के बारे में….

ऐसे बनाये बाथरूम को हाई क्लास 

काली आंखों वाले व्यक्ति रहस्यमयी होते हैं और उन्हें पूर्वाभास बहुत ज्यादा होता है। वे भरोसे के काबिल होते हैं और राज को राज रखने में माहिर होते हैं।
भूरी आंखों वाले व्यक्ति आकर्षक, आत्मविश्वासी और रचनात्मक होते हैं। धुंधली आंखों वाले व्यक्ति स्वाभाविक, मौज-मस्ती और रोमांच पसंद होते हैं। वे समय के साथ चलना और परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं।
ग्रे रंग की आंखों वाले प्रभावशाली, सशक्त और विनम्र होते हैं और जुनूनी होते हैं। वे प्रेम और रोमांस के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। हरी आंखों वाले व्यक्ति बुद्धिमान, उत्साहित और जीवंत स्वभाव के होते हैं।
वहीं नीली आंखों वाले लोग बेहद आकर्षक, शांत, तेज दिमाग और रिश्तों में विश्वास रखने वाले होते हैं। वे दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं।

बासी खाना खाने के फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे आप

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

शरीर में पानी की कमी किडनी की बीमारी का प्रमुख कारण

cause of kidney disease

गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी आपको किडनी का मरीज बना सकती है। इसलिए इस मौसम में खूब पानी पिएं।

पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक होती हैं अनिद्रा की शिकार

चिकित्सकों के मुताबिक शहरों में पब्लिक टायलेट कम होने की वजह से लोग घर से निकलने से पहले और बाहर होने के दौरान पानी कम पीते हैं। इसलिए शरीर में पानी की कमी हो जाती है जो किडनी की बीमारी का कारण बनती है।

करेले के फायदे तो सुने ही होंगे लेकिन पढ़ ले नुक्सान…

डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डा. अंशुमान ने बताया कि घर से बाहर होने के दौरान अक्सर लोग यूरीन को घंटो रोके रहते हैं। यह स्थिती काफी गंभीर है।

उन्होंने बताया कि किडनी की बीमारी की वजह से डायबिटीज के रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है।

VIDEO: BMW की अपने आप चलने वाली कार देखिये

डायबिटीज से होने वाली मौतों में 40 प्रतिशत किडनी के होते हैं और 30 प्रतिशत मौतें हाई बीपी के कारण किडनी पर होने वाले असर के कारण होती हैं।

बदलती लाइफ स्टाइल एवं नशा ब्रेन स्ट्रोक का बडा कारण

किडनी रोग के लक्षण

लिंग में सूजन आ जाना।
यूरीन करते समय दर्द महसूस होना।
मूत्र में रक्त आना।
यूरीन की मात्रा कम या ज्यादा हो जाना।
मूत्र में झाग आना।
पीठ में दर्द व सांस लेने में दिक्कत।

VIDEO: अमिताभ के साथ PAA मूवी में तरुणी सचदेव की विमान दुर्घटना में मृत्यु

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

बदलती जीवन शैली से बच्चे भी हो रहे हैं हाई ब्लड प्रेशर के शिकार

high blood pressure due to changing lifestyle habits

रायपुर। बदलती जीवन शैली से युवा व बच्चे भी वर्तमान में हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो रहे हैं।

करेले के फायदे तो सुने ही होंगे लेकिन पढ़ ले नुक्सान…

इस बारे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय सहाय ने बताया कि हाईपरटेंशन ( उच्च रक्तचाप) एक ऐसी गैर संक्रामक बीमारी है जो तेजी से पूरे विश्व में पैर पसार रही है, जिनमें हमारे देश का नाम सर्वोपरी है।

VIDEO: यहाँ होता है 10 रुपए में लड़की का सौदा

हाईपरटेंशन एक अदृश्य व खामोश हत्यारा है जिसे यदि नियंत्रित न किया जाए तो एक अंतराल के बाद दिल, मस्तिष्क व गुर्दे जैसे महत्वपूर्ण अंगों को क्षति पहुंच सकती है और इंसान असामयिक मृत्यु का शिकार हो सकता है।

डायबटिज मरीजों को सप्ताह में सिर्फ एक बार लेना होगा इंजेक्शन

हमारे देश में कम उम्र के इंसान यहां तक कि बच्चे भी उच्च रक्त चाप से ग्रसित हो रहे हैं। इसके लिये बदलती जीवन शैली काफी हद तक जिम्मेदार है।

पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक होती हैं अनिद्रा की शिकार

अनिद्र, असंतुलित भोजन, शारीरिक निष्क्रियता, जंक व फास्ट फुड्स का ज्यादा सेवन , धुम्रपान, अत्यधिक शराब का सेवन, मोटापा व मानसिक तनाव युवाओं को अपनी चपेट में ले रहे हैं। विडंबना यह है कि 90 प्रतिशत रोगियों को यह पता ही नहीं होता कि वे हाईपरटेंशन से पीडि़त है।

सलमान-अक्षय के बॉडी ट्रेनर की मौत पर कोई नहीं पंहुचा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

भोजन के साथ या तुरन्त बाद पानी पीना हानिकारक

drinking water before or after food? a wrong habit : Ayurveda proof

नई दिल्ली। अक्सर हमने लोगों को कहते सुना है कि पानी पीना एक अच्छी आदत है अधिक पानी पीने से हम रोग मुक्त होते है। किसी भी रोग का रामबाण इलाज पानी अधिक पीना है।

करेले के फायदे तो सुने ही होंगे लेकिन पढ़ ले नुक्सान…

लेकिन खाने के साथ और खाने के तुरन्त बाद पानी पीना उतना ही हानिकारक होता है जितना पानी पीना फायदेमंद होता है। बहुत ही कम लोगो को पता होगा कि खाने के बाद पानी क्यों नही पीना चाहिये।

आयुर्वेद के अनुसार खाने के बाद पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। खाने के बाद पानी तुरंत पीने से उसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। खाना खाने के बाद पानी पीने से जठराग्नि समाप्त हो जाती है।

VIDEO: यहाँ होता है 10 रुपए में लड़की का सौदा

हम जो भोजन करते है वह नाभि के बाये हिस्से में स्थित जठराग्नि में जाकर पचता है। जठरआग्नि एक घंटे तक खाना खाने के बाद प्रबल रहती है। आयुर्वेद के मुताबिक जठर की अग्नि से ही खाना पचता है। अगर हम तुरंत पानी पी लेते है तो खाना पचने में काफी दिक्कत होती है।

ऑलिव ऑयल और नमक के इस पेस्ट से करे अपनी थकान…

इसलिए आयुर्वेद ने खाने और पानी पीने में यह अंतर रखा है। आयुर्वेद की मानें तो खाना खाने के लगभग एक से दो घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए। इसी तरह खाना खाने से करीब आधा घंटा पहले पानी पी लेना चाहिए खाना नहीं पचने की वजह से वो अमाशय में ही सड़ने लग जाता है और इससे गैस, एसिड बनना शुरू हो जाता है। जो तबियत बिगाड़ने के लिए काफी हैं।

sonu nigam नहीं अब लोग सुनते भी sonu song है और गाते भी sonu song

भोजन के समय पानी पीने से यह पेट की सतह द्वारा सोख लिया जाता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक कि पेट में पाचन के लिए जरूरी द्रव्य इतने अधिक गाढ़े न हो जाएं कि वे भोजन को पचा सकें।

लेकिन खूब सारे पानी पीने के कारण यह द्रव्य पेट में मौजूद भोजन से भी अधिक गाढ़ा हो चुका होता है, ऐसे में भोजन पचाने के लिए पेट में गैस्ट्रिक जूस बनना शुरु हो जाता है। परिणामस्वरूप भोजन नहीं पचता और सीने में जलन होती है।

फास्टफूड का सेवन युवाओं को बना रहा हृदय रोग का शिकार

भोजन सादा हो तो भोजन के समय पानी न पीना लाभकारी होता है। लेकिन जब भोजन अधिक मसालेदारहो तो पानी पीना आवश्यक है, ऐसे में पानी पीने से आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा।

इसके विपरीत यदि भोजन प्राकृतिक हो और भोजन को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाते हैं तो भोजन के बीच पानी पीने की कोई आवश्यकता नहीं होती।

सलमान-अक्षय के बॉडी ट्रेनर की मौत पर कोई नहीं पंहुचा

तीखा या चटपटा भोजन करते समय ध्यान रखें कि प्यास लगने पर एक या दो घूंट पानी ही पीएं। ज्यादा पानी से पाचन सही से नहीं हो पाता है।

भोजन करते समय अगर आपको खांसी आती हो और भोजन के बीच में पानी पीने की जगह दूध, दही का इस्तेमाल कर सकते है। जो अपको भोजन पचाने में मदद कर सकेगा।

रोजाना तांबे के बर्तन में रखे पानी को पिने से इन…

अगर आप खाने के साथ अन्य कोई पेय पदार्थ जैस कोल्ड ड्रिंक या दूध लेते हैं तो यह आपके पाचन शक्ति के लिए ठीक नहीं हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE