Home Blog Page 1897

उदयपुर शहर का ओडीएफ होना गर्व की बात: कटारिया

Rajasthan home minister Gulab Chand Kataria remarked at police over behavior
Rajasthan home minister Gulab Chand Kataria

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर नगर निगम के ओडीएफ घोषित होने के दो दिन बाद राजस्थान के गृहमंत्री और उदयपुर शहर के विधायक गुलाबंचद कटारिया ने मीडिया के सामने खुशी जाहिर की।

राहुल पर पत्थरबाजी के विरोध में उदयपुर में प्रदर्शन

सबगुरु न्यूज उदयपुर। गुजरात के बनासकांठा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने गए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई पत्थरबाजी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उदयपुर में जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर समाजकंटकों व विपक्षी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रदर्शन के दौरान यहां पर मोदी का पुतला बनाकर जलाया गया। कांगे्रसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि गुजरात में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे लोगों की सुनने के लिए राहुल गांधी जब गुजरात गए तो वहां पर कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी कर दी।

उन्होंने इस कृत्य को लोकतंत्र पर प्रहार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुजरात में राष्ट्रपति शासन की मांग की।

एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर अब उदयपुर में भी

सबगुरु न्यूज उदयपुर। इमेजिन ने अपने एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर का शनिवार को उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल में शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन मेवाड़ राजघराने के लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने किया।

इस अवसर पर ट्रेसर सिस्टम्स प्रा. लि. के प्रबन्ध निदेशक शौर्य सेठ ने कहा कि राजस्थान में यह हमारा छठा बिक्री केन्द्र है। हमारा प्रमुख ध्येय ग्राहकों के अनुभवों पर आधारित है जो कि उपलब्धता, सेवा, विश्वसनीयता और वहनीयता के माध्यम से संचालित किया जाता है।

यह स्टोर उदयपुर के नागरिकों और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक पंसदीदा हाईटेक स्थान साबित होगा। ट्रेसर सिस्टम्स प्रा. लि. के रीजनल मैनेजर राजस्थान मनोज पालीवाल ने कहा कि इमेजिन में एपल उत्पादों और थर्ड पार्टी एसेसरीज की विशाल श्रृंखला उपलब्ध होगी। इस स्टोर पर एसेसरीज को वर्गीकृत रूप से प्रदर्शित किया गया है ताकि खरीदारों को अपनी पंसद का उत्पाद लेने में मदद मिल सके।

ग्राहक मैकबुक स्लीव या आईपैड केस, नवीनतम मैक एसेसरीज अथवा नवीनतम म्यूजिक एसेसरीज की तलाश में हैं, तो इस स्टोर में मैकबुक स्लीव या आईपैड केस, नवीनतम मैक एसेसरीज अथवा नवीनतम म्यूजिक एसेसरीज सभी उपलब्ध होंगी। इस स्टोर में एपल के डेस्कटॉप कम्प्यूटर्स, लैपटॉप्स, मोबाइल्स और आईपैड, आईपॉड तथा बीट्स की पूरी रेंज उपलब्ध रहेगी।

सिंचाई इंजीनियर ने क्यों लगाया आॅफिस में मोबाइल पर बैन

उदयपुर में अधिशासी अभियंता ने जारी किया फरमान

बात फैली तो 24 घंटे में निरस्त किया आदेश

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर के जल संसाधन खण्ड उदयपुर के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार पनड़िया ने उनके अंतर्गत आने वाले कार्यालयों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया। आदेश जारी करने के 24 घंटे में ही उसे निरस्त भी कर दिया।

4 अगस्त की तारीख में उनके हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में कार्यालय समय में कर्मचारियों को स्मार्ट फोन के उपयोग को वर्जित करने की बात कही गई है। यह व्यवस्था 8 अगस्त से लागू होगी। बाहर से आने वाले आगंतुकों को स्मार्ट फोन कार्यालय परिसर से बाहर रखकर आना होगा। कार्यालय परिसर में उपयोग पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। यदि कर्मचारी स्मार्ट फोन का उपयोग करते हुए पाए जाएंगे तो उन्हें उस दिन स्वेच्छा से अनुपस्थित माना जाएगा। इस आदेश का पत्र क्रमांक ‘स्था/कार्यालय नोट/2017-18/5290 है। इस सम्बंध में कुछ कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह आदेश चस्पां किया गया है। उन्हें भी जानकारी दी गई है कि 8 तारीख से यह आदेश लागू होगा। हालांकि, ऐसा आदेश जारी करने के पीछे क्या कारण रहा, यह सामने नहीं आ पाया है।

इधर, अधिशासी अभियंता ने कहा है कि इस आदेश में कुछ लीगल इश्यू सामने आते ही इसे तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

ऐसे दूर करे पिचके हुए गालों को और बनाए गोल मटोल गाल

do this exercise to improve face shape

हमनें देखा हैं सबका चेहरे का शेप अलग अलग प्रकार का होता हैं। किसी का गोल होता हैं तो किसी का टिका होता हैं। हमनें ये भी देखा हैं की गोल मटोल गाल वाले चेहरे को लोग बहुत पसंद करते हैं। आप भी अपने चेहरे को गोल मटोल बनाना चाहते हैं तो अपनाए ये तरीके।

अपने पार्टनर के साथ रात को ऐसी बाते ना करे, नहीं तो…

पिचके गालों को मोटा करने के लिए आप फलों का सेवन करना चालू कर दें। और प्रतिदिन लगभग आठ गिलास पानी जरूर पीएं। साथ ही समय अनुसार पूरी नींद लेना भी जरूरी है।

VIDEO: दुनिया के इस बाजार में बनाए जाते है हाथ से हथियार

गालों पर सरसों या बादाम के तेल से मसाज करें। यह मालिश आप कम से कम 5 मिनट तक नियमित रूप से करें। ऐसा करने से आपके गाल भर जाएंगे।

अदरक की चाय पीने के ये साइड इफेक्‍ट नही जानते होंगे…

मुंह में हवा भर कर गालों को एक मिनट तक फुलाए, और इस खास उपाय को दिन में कम से कम तीन बार करें ऐसा करने से आपके गालों में ऊभरा पन आ जाएगा।

जानिए रात में सोने पहले नहाने के हैरान कर देने वाले फायदों के बारे…

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE