उदयपुर के चमनपुरा में हुआ दर्दनाक हादसा, बीती रात हुई थी सास की मृत्यु, अंतिम संस्कार के लिए एकत्र हुए थे लोग
सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर के हाथीपोल क्षेत्र के चमनपुरा में शनिवार सुबह दो मंजिला मकान की छत गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। वह गर्भवती थी। हादसा तब हुआ जब इसी घर की मालकिन सीता की शुक्रवार रात मृत्यु हो गई थी और शनिवार सुबह उसके अंतिम संस्कार के लिए लोग वहां एकत्र थे।
