Home Blog Page 195

गुजरात में नतीजें जो भी हों, कांग्रेस ही असली विजेता : अशोक गहलोत

Whatever the results in Gujarat, Congress is the real winner: Ashok Gehlot
Whatever the results in Gujarat, Congress is the real winner: Ashok Gehlot

अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव की विजेता है, फिर चाहे वह राज्य में भाजपा को हराने में कामयाब नहीं भी रहे। गहलोत ने कहा कि भाजपा (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ने भावात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ा। मोदी ने मतदाताओं से कहा कि वह गुजरात के बेटे हैं। उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है।

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन, भाजपा की धमाकेदार जीत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं ने सत्ता परिवर्तन का जनादेश दिया। कांग्रेस से भाजपा सत्ता हथियाने में कामयाब रही। पार्टी राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ 68 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। लेकिन इसके मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा गुजरात में छठी बार सत्ता बरकरार रखने में सफल

gujarat assembly election result 2017
gujarat assembly election result 2017

गांधीनगर। गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बरकरार रखने में सफल रही है। कांग्रेस ने हालांकि यहां पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले अपने आंकड़ों में सुधार किया है।

तीन तलाक विधेयक पर सरकार ने मांगे थे सुझाव : नकवी

अलवर। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि तीन तलाक के खिलाफ विधेयक के मसौदे पर सरकार ने लोगों से अपने सुझाव देने को कहा था।

राम मंदिर निर्माण में केंद्र सरकार कर रही देरी : चक्रपाणि

मथुरा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने अयोध्या मामले को लेकर हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का का आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना जरूरी हो गया है।