Home Blog Page 1984

पाकिस्तान के भावी अंतरिम PM पर LNG घोटाले का आरोप

Proposed Interim PM accused in Billion dollars LNG Scam
Proposed Interim PM accused in Billion dollars LNG Scam

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की तरफ से अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नामित शाहिद खाकान अब्बासी के खिलाफ नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात के ठेके में 220 अरब रुपए के भ्रष्टाचार की जांच कर रहा है।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को चुनौतीपूर्ण किरदार पसंद

Actress Anushka Sharma enjoys characters that challenge her philosophy
Actress Anushka Sharma enjoys characters that challenge her philosophy

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में एक गुजराती युवती की भूमिका में नजर आएंगी। उनका कहना है कि उन्हें ऐसे किरदार निभाना पसंद हैं, जिनकी मान्यताएं उनकी अपनी मान्यता से अलग हो।

अभिनेता तानिश अलादी ड्रग मामले में एसआईटी के समक्ष पेश

drug case : tollywood Actor Tanish Alladi appears before SIT
drug case : tollywood Actor Tanish Alladi appears before SIT

हैदराबाद। हैदराबाद ड्रग रैकेट की जांच कर रहे तेलंगाना के आबकारी विभाग के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को तेलुगू अभिनेता तानिश अलादी से पूछताछ की। अभिनेता सुबह 10 बजे मद्य निषेध और आबकारी विभाग के कार्यालय आबकारी भवन पहुंचे।

बंगाल में माकपा के राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन खारिज

bengal CPI-M Rajya Sabha candidate Bikash Bhattacharya's nomination rejected
bengal CPI-M Rajya Sabha candidate Bikash Bhattacharya’s nomination rejected

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा उम्मीदवार विकास भट्टाचार्य का नामांकन सोमवार को खारिज हो गया है, जिससे तृणमूल कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों और एक कांग्रेस उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है।

‘शुभ मंगल सावधान’ का पहला ट्रेलर कल होगा लांच

The first trailer of 'shubh mangal savdhan' will be tomorrow.

सबगुरु न्यूज़: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार आनंद एल.राय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के हाल ही में रिलीज हुए टिजर को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। ‘शुभ मंगल सावधान’ में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में है और यह फिल्म सिने प्रेमियों में अत्यधिक उत्सुकता का विषय बनीं हुई है।

VIDEO: देखिये इस हॉट मॉडल का वर्कआउट मोटिवेशन

‘नॉन कूल मुदित शर्मा’ और’नॉन हॉट सुगंधा जोशी’ के किरदारों की इस कहानी को आर.एस. प्रसन्ना ने निर्देशित किया है। फिल्म की जनसंपर्क टीम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक फिल्म का पहला ट्रेलर कल एक बहुत ही शानदार समारोह में लाँच किया जायेगा।

VIDEO: बॉडीबिल्डिंग करने वालो के लिए मोटिवेशन वीडियो

आनंद एल राय की फिल्में हमेशा ही, छोटे शहर का रोमांस और देशी मनोरंजन को बहुत ही अलग अंदाज में पेश करती है। यह फिल्म भी आनंद एल राय की इसी खास स्टाइल में बनी हुई हैं। आयुष्मान-भूमि की यह दूसरी फिल्म हैं। इससे पहले दोनों सितारें ‘दम लगा के हइसा’ में दिख चुके है। ‘शुभ मंगल सावधान एक सितंबर में दुनियाभर के सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

VIDEO: इन्दर कुमार की हार्ट अटैक से हुई मृत्यु

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE