Home Blog Page 2025

2000 का नोट बंद होने की जानकारी नहीं, जल्द आएगा 200 का नोट : गंगवार

0
rs-200-to-be-issued-soon-minister-of-state-for-finance
rs-200-to-be-issued-soon-minister-of-state-for-finance-DUMMY

नई दिल्ली, 28 जुलाई| इन अटकलों के के बीच कि सरकार 2,000 रुपये का नोट बंद करने की योजना बना रही है, वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि इसे प्रचलन से हटाने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही 200 रुपये के नोट जारी किए जाएंगे।

गंगवार ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, “2,000 रुपये के नोट को बंद करने की जानकारी नहीं है। इसकी छपाई कम करने का मामला अलग है लेकिन इसकी भी पुष्टि आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ही करेगा। आरबीआई 2,000 रुपये के नोट के बारे में जानकारी देगा।”

सरकार ने दो हजार रुपये के नोट की छपाई अब रोक दी है।

मीडिया में इस आशय की रिपोर्ट आईं हैं कि सरकार ने दो हजार रुपये के नोट की छपाई अब रोक दी है।

2000 रुपये के नोट की छपाई बंद करने का मामला 26 जुलाई को संसद में भी उठा था। विपक्षी पार्टियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से पूछा था कि क्या सरकार 2000 के नोट को विमुद्रीकृत करने जा रही है या फिर यह कि क्या इसकी छपाई रोक दी गई है, लेकिन उन्होंने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया था।

200 रुपये का नोट लाकर छोटे नोटों के प्रचलन में तेजी लाई जाएगी

उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार 2,000 के नोट को सीमित करने पर विचार कर रही है, लेकिन जो छप चुके हैं वे प्रचलन में बने रहेंगे। 200 रुपये का नोट लाकर छोटे नोटों के प्रचलन में तेजी लाई जाएगी।

गंगवार ने आईएएनएस से कहा कि 200 रुपये के नोट की छपाई पहले ही शुरू हो चुकी है। यह जल्द ही प्रचलन में आएंगे। उन्होंने कहा कि 200 के नोट लाने का मकसद चलन में कम मूल्य की मुद्रा को बढ़ावा देना है।

200 रुपये का नोट बाजार में अगस्त में आएगा।

भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी इकोरैप रिपोर्ट में हाल में ही कहा था कि 200 के नोट आने से छोटे और बड़े नोट के बीच का नोट आ जाएगा, जिससे छुट्टे की परेशानी दूर होगी।

नोटबंदी के बाद ऐसी खबरें आईं कि लोगों को 2,000 रुपये के नोट का छुट्टा कराने में परेशानी हो रही है, क्योंकि 100 रुपये और 500 रुपये के नोट पर्याप्त मात्रा में मौजूद नहीं हैं।

उदयपुर-हरिद्वार ट्रेन शुरू

उदयपुर-हरिद्वार ट्रेन के इंजन में लोको पायलट और सजी हुई रेलगाड़ी।

दिल्ली से रेलमंत्री ने, उदयपुर में मेवाड़ के सांसदों-विधायकों ने दिखाई हरी झण्डी

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। मेवाड़वासियों की बहुप्रतीक्षित उदयपुर-हरिद्वार ट्रेन शुक्रवार को शुरू हो गई। रेलवे ने अजमेर-हरिद्वार-अजमेर ट्रेन को उदयपुर तक बढ़ाकर मेवाड़ क्षेत्र के लोगों को हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन की यह सौगात दी है।

दिल्ली से हरी झण्डी दिखाते रेलमंत्री।

सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इस रेलसेवा को दिल्ली से रेलमंत्री सुरेश प्रभु, रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई, राज्यसभा सांसद शंभाजी राजे छत्रपति ने दिल्ली से हरी झण्डी दिखाई। उसी वक्त उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, भीलवाड़ा सांसद सुभाष चन्द्र बहेड़िया, उदयपुर जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, उदयपुर नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, उदयपुर नगर विकास प्रन्यास के चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सलूम्बर विधायक अमृत मीणा, अजमेर मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला ने हरी झण्डी दिखाई।

स्टेशन पर उपस्थित जनसमुदाय।

15 मिनट लेट, फिर सांसदों को लेने 9 मिनट और रुकी

उद्घाटन स्पेशल अपने निर्धारित समय दोपहर 3.30 के बजाय 3.45 बजे चल सकी। लेकिन, चलने के साथ ही अगले ही मिनट फिर प्लेटफार्म पर ही रुक गई। दरसअल, चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी.जोशी व भीलवाड़ा के सांसद सुभाष बहेड़िया को इसी रेल में सवार होना था, और जब रेलमंत्री ने हरी झण्डी दिखाई, उससे पहले चित्तौड़गढ़ सांसद का भाषण शुरू ही हुआ था। हरी झण्डी के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इसके बाद उद्घाटन स्पेशल ने 3 बजकर 54 मिनट पर दोनों सांसदों को लेकर उदयपुर सिटी स्टेशन से रवानगी ली। इस उद्घाटन स्पेशल का उदयपुर से अजमेर के बीच जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। विशेषतौर से चित्तौड़गढ़ जंक्शन और भीलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष स्वागत आयोजन रखे हैं।

रवाना होती रेलगाड़ी।

उद्घाटन स्पेशल का टाइम टेबल

उद्घाटन स्पेशल उदयपुर-हरिद्वार गाडी संख्या 09609 के उदयपुर से रवाना होने के बाद शनिवार 14.00 बजे हरिद्वार पहुंचने का समय निर्धारित है। इसी प्रकार हरिद्वार से उद्घाटन स्पेशल गाड़ी संख्या 09610 शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर रविवार को 15.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उद्घाटन रेलसेवा में 1 सैकण्ड एसी, 2 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे हैं।

स्टेशन पर उपस्थित जनसमुदाय।

शनिवार से सामान्य टाइम टेबल

शनिवार से यह गाड़ी अजमेर-हरिद्वार-अजमेर के पूर्व निर्धारित शिड्यूल के अनुसार विस्तारित की जाएगी। शनिवार को इसका सामान्य टाइम टेबल के अनुसार पहला फेरा होगा, जबकि सप्ताह में यह सोम, गुरु और शनि तीन दिन चलेगी। उदयपुर से (गाड़ी संख्या 19609) यह गाड़ी दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से (गाड़ी संख्या 19610) पूर्व निर्धारित शिड्यूल के अनुसार शाम को 7.55 बजे रवाना होकर अगले दिन अपराह्न 4.50 बजे उदयपुर पहुंचेगी। अजमेर से हरिद्वार के लिए इसके रवाना होने का पूर्व निर्धारित समय शाम 7.50 का है।

उदयपुर सिटी स्टेशन पर उदयपुर-हरिद्वार ट्रेन को हरी झण्डी दिखाते मेवाड़ के जनप्रतिनिधि।

उदयपुर से अजमेर के बीच ठहराव

उदयपुर से अजमेर के बीच इस गाड़ी को राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, फतहनगर, कपासन, चित्तौड़गढ़, गंगरार, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर और नसीराबाद में ठहराव दिया गया।

भाविनी पुरोहित ने यूट्यूब चैनल लांच किया

मुंबई, 28 जुलाई| ‘जाना ना दिल से दूर’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री भाविनी पुरोहित ने अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए अपना यूट्यूब चैनल लांच किया है। इसमें उनके निजी जीवन से जुड़े पलों को दिखाया जाएगा। भाविनी ने कहा, “सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों से अनुरोध प्राप्त करने के बाद मैंने अपना यूट्यूब चैनल लांच किया। यह केवल उनके लिए है, जिससे वे मुझ तक पहुंच सकें।”

उन्होंने कहा, “मैं विभिन्न सेगमेंट पर वीडियो पोस्ट करूंगी -यात्रा, फैशन, खूबसूरती या रसोई। असल में जीवनशैली पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। मेरा चैनल सभी आयु वर्गो के लिए फायदेमंद होगा।”

भाविनी ने गुरुवार को अपना चैनल लांच किया।

उन्होंने कहा, मेरे चैनल का नाम भाविनी पुरोहित है। मेरे प्रशंसकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी रुचि के अनुसार सेगमेंट की मांग की थी और इतने प्यार और समर्थन के बाद निश्चित रूप से इस पर काम करेंगे, जो हमारे चैनल को सफल बनाएगा।

‘रक्षा मंत्रालय’ ने 10वीं पास से मांगे है आवेदन

देश के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में एक विज्ञापन जारी किया है।

SAI में निकली हैं वैकेंसी जल्द करें आवेदन

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ओडिशा में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।