online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
restoration of electricity in reodar area after flood
सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे ‘आहत को राहत’ अभियान के तहत कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में अतिवृष्टि प्रभावितों की हर जरूरत पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बरसाती आपदा से हुए नुकसान के सर्वे कार्य ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
दीप प्रज्वलित करते यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली
सबगुरु न्यूज.उदयपुर। बच्चे की पहली किलकारी गूंजती है और घर का हर सदस्य उसकी देखभाल में जुट जाता है। आखिर यही होती है ममता और इसमें बच्चे की जरूरत की हर वस्तु को भी दस बार देख परख कर खरीदा जाता है। नौनिहाल के लिए आॅनलाइन से ज्यादा महिलाएं खुद देख परख कर खरीदारी करना पसंद करती हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए फस्र्ट क्राई आॅनलाइन खरीद की वेबसाइट ने उदयपुर में भी अपना रिटेल आउटलेट खोल दिया है। पारस तिराहे पर शुक्रवार को इस आउटलेट का उद्घाटन नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली और नाथद्वारा से आए चन्द्रप्रकाश दवे ने किया।
प्रतिष्ठान की ज्योतिका शर्मा और तरु अग्रवाल ने बताया कि यहां गर्भवती महिला से शुरू होकर 8 साल तक के बच्चे के लिए जरूरी वस्तुएं उपलब्ध हैं। जो वस्तु आउटलेट पर नहीं हैं तो यहीं से आॅनलाइन बुक करके मंगवाई जा सकती हैं।
उदयपुर में यह अपनी तरह का स्टोर है जहां पहली किलकारी की गूंज की सहूलियत वाली वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
collecter and sp inspecting the flood effeted area
सिरोही। जिले मे ंप्रलयकारी बारिश की स्थिति लगभग थम ही गई है। नदियों में पानी उतरा है, ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के शेष इलाकों से कट चुके क्षेत्रों में पहुंचना शुरू कर दिया है। जिला कलक्टर संदेश नायक और पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश बाढ प्रभावित क्षेत्रों तथा नुकसान का जायजा लेते हुए रेवदर क्षेत्र के उन इलाकों में पहुंचे जहां पर जाना मुश्किल था। वहां पर उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा अतिवृष्टि प्रभावित लोगों को वितरित किए जा रहे खाने की गुणवत्ता भी जांची।
सबगुरु न्यूज.उदयपुर। मेवाड़ के लोकदेवता माने जाने वाले सगसजी बावजी का जन्मोत्सव परम्परानुसार शुक्रवार को मनाया गया।
उदयपुर के सर्वऋतुविलास स्थित मुख्य स्थानक सहित मेवाड़ में जगह-जगह स्थित सगसजी स्थानकों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही। शहर के गुलाबबाग, पिछोली, केपी स्कूल, उदियापोल, खेरादीवाड़ा, माली काॅलोनी स्थित स्थानकों पर सुबह से देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर रहा।
सगसजी उदयपुर में दर्शनार्थियों की कतार
उदयपुर के प्रसिद्ध सर्वऋतु विलास स्थित सगसजी स्थानक पर शुक्रवार को सुबह से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। दोपहर बाद तो उस ओर जाने वाले मार्गों पर आवागमन बंद कर दिया गया। इस मौके पर सगसजी के स्वरूप को भव्य श्रृंगार से सुशोभित किया गया। उन्हें इमली, चन्द्रमा, छोगा, कण्ठला, ढाल तलवार धारण कराई गई। शाम को बावजी का दरीखाना लगा। रात को भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी हुआ जो देर रात तक चला।
सगसजी उदयपुर में दर्शनार्थियों की कतार
इसी तरह गुलाबबाग के दूध तलाई मार्ग स्थित दरवाजे पर सगसजी स्थानक, पिछोली स्थित स्थानक, केपी स्कूल स्थित स्थानक में भी सुबह से रात तक दर्शनार्थियों की रेलमपेल रही। खेरादीवाड़ा माणक चैक स्थित स्थानक पर भी सगसजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
fake and real order release by district collecter office
सबगुरु न्यूज-सिरोही। अतिवृष्टि में जहां अधिसंख्य लोग जाति, धर्म, राजनीतिक भेद भुलाकर जहां अधिकारी, कार्मिक और आम लोग प्रभावित लोगों की सेवा में लगे हैं वहीं कुछ समाजकंटक इसमें भी कुत्सित हरकतें कर रहे हैं। कुछ समाजकंटकों ने अतिवृष्टि प्रभावित सिरोही जिले के कलक्टर के आदेश की तिथि के साथ हेरफेर करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे भ्रम की स्थिति बनी रही।