
राहुल गांधी ने भाजपा से गठजोड़ को लेकर नीतीश पर निशाना साधा

ओकिनोशिमा आइलैंड जहां महिलाओं की है नो एंट्री
दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें है, जहां कुछ न कुछ खास है, जो कि एकाएक लोगों का ध्यान आर्किषत करती है। ठीक इसी तरह है जापान का ओकिनोशिमा आइलैंड जहां महिलाओं का जाना वर्जित है।
नीतीश कुमार छठी बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

पटना। नीतीश कुमार ने महागठबंधन से इस्तीफे के बाद गुरुवार को फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।
उदयपुर की झीलों पर नजर रखेंगे सीसीटीवी कैमरे

कचरा डालने वालों पर भी कसी जा सकेगी लगाम
सबगुरु न्यूज. उदयपुर। झीलों के शहर उदयपुर की प्रसिद्ध फतहसागर व पिछोला झील को सीसीटीवी की नजर के दायरे में ला दिया गया है।

नगर विकास प्रन्यास उदयपुर ने पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनमें से तीन फतहसागर और दो पिछोला झील पर लगाए गए हैं। एक कैमरा स्वरूपसागर-फतहसागर लिंक नहर के यहां लगाया गया है तो दो कैमरे फतहसागर की पाल पर नजर रखेंगे। इसी तरह पिछोला झील के गणगौर घाट पर विपरीत दिशाओं में दो कैमरे लगाए गए हैं ताकि पानी और सड़क दोनों पर नजर रखी जा सके।

यूआईटी परिसर में स्क्रीन लगाई गई है जिस पर लगातार इन कैमरों से आने वाले इनपुट को देखा जाएगा। इन कैमरों के लगने से झीलों में कचरा डालने वालों पर भी निगाह रखी जा सकेगी।
अजमेर-हरिद्वार ट्रेन को उदयपुर तक बढ़ाया, रेलमंत्री 28 को दिखाएंगे हरी झण्डी
