online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
Goa में PSC तकनीकी अधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
गोवा लोक सेवा आयोग को तकनीकी अधिकारी के पद पर युवा और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्तियां इच्छुक वयक्ति जल्दी करे आवेदन, अनुभवी वयक्ति को प्रथम स्थान दिया जायेगा।
पद का नाम- तकनीकी अधिकारी
कुल पद – 1
स्थान- पनाजी
आवेदक के पास 3 साल का अनुभव हो।
आवेदन भरने से पहले सावधानीपूर्वक सभी संबंधित सूचनाएं पढ़ ले ।
गायिका सिनिटा अपनी आत्मकथा में अपने जीवन के रहस्यों का खुलासा करने के लिए तैयार हैं। वर्ष 1980 के दशक में सिमोन कॉवेल और अभिनेता ब्रैड पिट के साथ डेटिंग कर चुकीं सिनिटा ने बताया कि वह नए साल में अपने जीवन के बारे में सबकुछ अपनी किताब में प्रकाशित कर रही हैं।
सिनिटा ने ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ से कहा, “मेरी अल्बम नए साल पर आ रही है और किताब रोमांचक है।”
उन्होंने कहा, “इसलिए इसके लिए उत्साहित हूं। यह आत्मकथा है और काफी समय बाद आ रही है।”
‘द एक्स फैक्टर’ से बाहर होने के बाद सिनिटा का कॉवेल के साथ सार्वजनिक तौर पर झगड़ा किया था, लेकिन बाद में दोनों की सुलह हो गई थी।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से चल रही हवाओं से ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में आागामी 24 घंटों में शीतलहर की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार की सुबह मौसम साफ और धूप खिली है लेकिन ठंड सता रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर व हिमाचल में हुई बर्फबारी का असर राज्य में बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में भी गिरावट आई है। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 4़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर संभाग के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर का अनुमान जताया है।
राज्य में कश्मीर की बर्फबारी ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट ला दी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 4़ 2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23़ 8 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 22़ 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
भोपाल। उपराष्ट्रपति एम़ वेंकैया नायडू रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए। नायडू का हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री चौहान उनकी पत्नी साधना सिंह सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंग वस्त्र एवं सूत की माला भेंटकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारियों के बाद से नाराज सेवारत डॉक्टर 18 दिसंबर के सामूहिक अवकाश के पहले ही हड़ताल पर उतर गए। इससे अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है और चिकित्सकों के अभाव में मरीज इधर उधर चिकित्सा के लिए भटक रहे हैं।