Home Blog Page 2122

सरकारी स्कूलों में कक्षा 5वीं तक जरूरी नहीं नई यूनिफार्म

उदयपुर। सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक की यूनिफार्म को लेकर असमंजस बना हुआ है। कुछ स्कूल पुरानी यूनिफार्म ही चला रहे हैं तो कुछ स्कूल बच्चों पर नई यूनिफार्म लेकर आने का दबाव डाल रहे हैं। ऐसे में बच्चों के माता-पिता को समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें।

वोल्वो कार्स ने एस60 पोलस्टार पेश की, कीमत 52.5 लाख रुपए

Volvo india launches S60 Polestar, its fastest car ever, at Rs 52.5 lakh

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

कोयम्बटूर। स्वीडन की वाहन कंपनी वोल्वो कार्स ने अपनी प्रदर्शन आधारित सेडान वोल्वो एस60 पोलस्टार पेश की है। दिल्ली शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत 52.5 लाख रुपए है।

उदयपुर-अहमदाबाद बाइपास पर हादसा, 9 की दर्दनाक मौत

गुजरात से हरिद्वार जा रही थी निजी बस

ट्रोले ने बस को पीछे से टक्कर मारी

असंतुलित होकर बस सड़क से उतर खड्ड में गिरी

उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद बाइपास पर नेला सरकारी स्कूल के बाहर ट्रोले के पीछे से टक्कर मार देने के कारण एक निजी बस असंतुलित होकर खड्ड में गिर गई। इस हादसे में 9 जनों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। घायलों का उदयपुर के उदयपुर के राजकीय महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।

गुजरात से हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस शनिवार सुबह जब उदयपुर-अहमदाबाद बाइपास से गुजर रही थी, तब नेला सरकारी स्कूल के बाहर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रोले ने बस को टक्कर मार दी। बस असंतुलित हो गई और सड़क किनारे गहरे खड्ड में गिर गई। गिरते-गिरते सड़क पर चल रही मोटरसाइकिल सहित तीन वाहनों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना पर गोवर्द्धन विलास थाना पुलिस भी पहुंची और अस्पताल से भी सहायत मंगवाई गई।

हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर बिष्णु चरण मलिक और जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में भी तत्परता से अतिरिक्त चिकित्सक और स्टॉफ लगाया गया।

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ब्रजेश सोनी ने बताया कि इस घटना में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में छह महिलाएं और तीन पुरुष हैं। मरने वाले सभी गुजरात के हैं। बस की चपेट में आने वाले वाहनों पर सवार लोग भी घायल हुए जिनका उपचार चल रहा है। अब घायलों की स्थिति सामान्य है।

उदयपुर-हरिद्वार ट्रेन अब 28 से, रेलमंत्री के आने की उम्मीद


उदयपुर। उदयपुर से हरिद्वार के लिए ट्रेन अब 24 जुलाई के बजाय 28 जुलाई से शुरू होगी। अपरिहार्य कारणों के चलते ट्रेन शुरू करने की तारीख बदली गई है। चर्चा यह भी है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु उदयपुर आ सकते हैं। अब तक इस ट्रेन को दिल्ली से ही हरी झण्डी दिखाना प्रस्तावित था। हालांकि, इसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है।

यहाँ सूअर भागते हैं हनी सिंह के गाने सुनकर

images

जंगली जानवरों के आतंक से उत्तराखंड के किसान और सरकार दोनों ही लंबे समय से जूझ रहे हैं राज्य सरकार द्वारा इससे निपटने के लिए कई कदम भी उठाए गए, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला।

फैजाबाद में दिखा एलिएन जैसा जीव, ग्रामीणों में दहशत

आखिरकार इससे परेशान होकर किसानों ने एक अनोखा हल निकाला सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ये सच है कि नैनीताल के किसान बिशान जंतवाल हनी सिंह और पंजाबी गायकों के गाने फुल साउंड में चलाकर सुअर को भगा रहे हैं।(VIDEO: JAGGA JASOOS एक्ट्रेस की घर में मिली लाश) इन गानों से न केवल जंगली सूअर बल्कि दूसरे जानवर भी उनके खेतों में नहीं आते हैं।

बूढ़ी महिला के ऊपर से गुजर गई रेलगाड़ी और वह जिंदा…

दरअसल नैनीताल के धारी गांव के रहने वाले 48 साल के किसान बि‍शन जंतवाल ने बताया कि उन्होंने अपने बुजुर्गों से सुना था कि जंगली जानवर वहां आने से कतराते हैं,(VIDEO: बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस जो पीती है सिगरेट) जहां इंसान रहते हैं और इसलिए उन्होंने अपने खेतों में लाउडस्पीकर लगाकर उनमें हनी सिंह और पंजाबी गायकों के गाने फुल साउंड में चलाए।

शादी के 10 दिन बाद ही नवविवाहिता ने जन्मा बच्चा

इसके बाद आस-पास के कई गांववालों ने इस तरकीब को काम लिया तो उनके लिए भी सफल साबित रही।(VIDEO: भारत में मिला 10वा अजूबा यह बच्चा झटपट देता है जवाब) आपको बता दें कि नैनीताल में जंगली सूअर के आतंक से बचने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें मारने के आदेश भी दे दिए थे, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं पड़ा|

गौरतलब है कि पिछले साल जानवरों ने आलू, टमाटर और गेहूं की खेती को इतना नुकसान पहुंचाया था कि यहां के कई किसान दिवालिया हो गए।(VIDEO: ट्रैन पर चढ़ कर ले रहा था सेल्फी लड़के को पड़ा महँगा) नैनीताल में इस आइडिया की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE