Home Blog Page 2137

गोवा के सभी भाजपा विधायक 15-15 गाय पालें : कांग्रेस नेता

Goa Congress leader asks BJP MLAs to adopt 15 cows each to understand woes of cattle farmers
Goa Congress leader asks BJP MLAs to adopt 15 cows each to understand woes of cattle farmers

पणजी। गोवा में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह राणे ने गुरुवार को सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को 15 गायों को अपनाने के लिए कहा, ताकि वे मवेशी किसानों की समस्याओं को समझ सकें।

गोविन्द गुरु विश्वविद्यालय के लिए 393 लाख की स्वीकृति

उदयपुर। राजस्थान में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से बांसवाड़ा के गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 393 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

हुंडई की नई कार ‘ऑल न्यू एक्सेंट’ में क्या हैं खास जानिए

2017 Hyundai xcent facelift launched in india, price start at Rs 5.38 lakh

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारतीय बाजार में ‘ऑल न्यू एक्सेंट’ लांच किया।

पॉलिटेक्निक प्रवेश आवेदन की तिथि 28 जुलाई तक बढ़ी

उदयपुर। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान ने राज्य के पाॅलिटेक्निक महाविद्यालयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा में आवेदन की तिथि 28 जुलाई तक बढ़ा दी है। इस पाठ्यक्रम में दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।

उदयपुर के विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनिल मेहता ने बताया कि
संशोधित प्रवेश सूचना के अनुसार अंतिम तिथि के दो सप्ताह पश्चात प्रथम सीट आवंटन सूची जारी होगी।

सावन आते ही मेवाड़ में मेलों का दौर शुरू


उदयपुर। सावन आते ही मेवाड़ में मेलों का दौर शुरू हो जाता है। खासकर झीलों के शहर उदयपुर में हर सोमवार को यहां के ऐतिहासिक गुलाबबाग में सखियां सोमवार का मेला भरता है तो सावन की अमावस्या पर प्रसिद्ध झील फतहसागर और सहेलियों की बाड़ी उद्यान में दो दिन का हरियाली अमावस्या का मेला भरता है।

इस बार हरियाली अमावस्या का मेला 23 व 24 जुलाई को भरेगा। इस मेले की खासियत यह है कि दूसरे दिन इसमें पुरुषों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होता है। दूसरा दिन पूरा मेला महिलाओं के लिए ही रहता है।

पिछले दिनों से चल रही बारिश ने प्रकृति को खिला दिया है, इससे मेले मेें रौनक परवान पर रहने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन भी इसकी तैयारियों में लगा हुआ है। मेले में मनोरंजन के साधनों के साथ हाट भी लगता है।

मेले की व्यवस्थाओं के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट बिष्णुचरण मल्लिक ने 23 व 24 जुलाई को फतहसागर की पाल पर गिर्वा एसडीएम कमर उल जमन चैधरी को, मोती मगरी क्षेत्र में गिर्वा तहसीलदार बृजेश गुप्ता तथा सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में फूलाराम सोलंकी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। पर्यटन उपनिदेशक सुमिता सरोच को मेला समन्वयक नियुक्त किया गया है।