Home Blog Page 2153

उदयपुर-हरिद्वार ट्रेन के लिए 20 डिब्बों का रैक पहुंचा उदयपुर

उदयपुर। बहुप्रतीक्षित उदयपुर-हरिद्वार रेलगाड़ी का इंतजार खत्म हो गया है। यह रेलगाड़ी 24 जुलाई से उदयपुर से रवाना होगी। इसके लिए बुधवार रात 12.30 बजे 20 डिब्बों का रैक उदयपुर पहुंच गया। इसे उदयपुर-हरिद्वार मार्ग पर चलाया जाएगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम तक इसका शेड्यूल आ जाएगा और रिजर्वेशन भी शुरू होने की उम्मीद है। बीस डिब्बों की इस रेलागड़ी में 3 जनरल कोच, 12 स्लीपर कोच, 1 सेकण्ड एसी कोच, 2 थर्ड एसी के कोच व आगे-पीछे एसएलआर होगा। शुक्रवार सुबह से रैक के मेंटेनेंस का काम शुरू हो जाएगा जिसमें धुलाई सहित अन्य परीक्षण शामिल हैं।

यह गाड़ी वाया चित्तौड़गढ़, अजमेर होकर चलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस क्षेत्र से लम्बे समय से हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी। यात्रियों को अजमेर जाकर हरिद्वार की ट्रेन पकडनी पड़ती थी। इससे पहले अजमेर से हरिद्वार तक चलने वाली ट्रेन को ही उदयपुर तक बढ़ाने का प्रस्ताव चल रहा था लेकिन कुछ समस्या आने से जनवरी में यह प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया।

इसके बाद लगातार विभिन्न मंचों पर इसकी मांग की गई थी। संभाग के सभी सांसदों ने मेवाड़ से हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया था जिस पर रेल मंत्री ने नई ट्रेन चलाने की अनुमति दी थी।

केन्द्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 20 जून को जयपुर से रिमोट द्वारा क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया था। उस कार्यक्रम में रेलमंत्री ने कहा था कि राजस्थान के निवासी सम्पूर्ण देश में व्यापार के लिए जाते हैं, अतः यहां से अधिकाधिक रेलगाडियां चलाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने हरिद्वार-उदयपुर तक ट्रेन चलाने, उदयपुर में कन्टेनर डिपो एवं उदयपुर से दक्षिण भारत के लिए गाड़ी चलाने का आश्वासन दिया था।

VOLVO इसी साल लांच करेगी ‘मेक इन इंडिया’ कार

Volvo cars announces local assembly operations in india

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

बेंगलुरू। प्रीमियर कार बनाने वाली कंपनी वोल्वो ने अपने ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी भारत में एसेंबल होने वाली पहली कार इसी साल लांच की जाएगी।

उदयपुर के MG में PG कक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला पूर्वार्द्ध में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 23 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। वहीं अन्तरिम प्रवेश सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 26 जुलाई को होगा।

प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा ने बताया कि महाविद्यालय में कला संकाय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, संगीत एवं भूगोल प्रत्येक विषय में 40 सीट, मनोविज्ञान (स्ववित्तपोषी पाठ्यक्रम) में 20 एवं गृहविज्ञान (स्ववित्तपोषी पाठ्यक्रम) में 25 सीट है।

विज्ञान संकाय के अंतर्गत वनस्पतिशास्त्र (स्ववित्तपोषी पाठ्यक्रम), प्राणीशास्त्र (स्ववित्तपोषी पाठ्यक्रम) एवं रसायन शास्त्र प्रत्येक में 20 सीट है। वाणिज्य संकाय के अंतर्गत लेखांकन एवं सांख्यिकी, व्यवसायिक प्रशासन एवं बैंकिंग एवं व्यवसायिक अर्थशास्त्र प्रत्येक विषय में 40 सीट है।

ऑन लाईन प्रवेश के दौरान समस्त दस्तावेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की अंकतालिकाएं अपलोड करना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के लिये आरक्षण प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है।

खुद से दवाएं लेने पर बिगड़ सकती है एलर्जी : IMA

Drug Allergies : Causes, Symptoms and Diagnosis
Drug Allergies : Causes, Symptoms and Diagnosis

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि खुद से दवाएं लेने पर एलर्जी और अधिक बिगड़ सकती है। देश के कुल आबादी के लगभग 20 से 30 प्रतिशत लोगों में एलर्जी कारक राइनाइटिस रोग मौजूद हैं।

विश्व चैम्पियनशिप में आखिरी बार 100 मीटर, 4 गुणा 100 मीटर में दौड़ेंगे बोल्ट

Usain Bolt to run 100m and 4x100m at the world championship in london
Usain Bolt to run 100m and 4x100m at the world championship in london

लंदन। जमैका के स्टार फर्राटा धावक उसेन बोल्ट अगले महीने आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप में 100 मीटर एवं 4 गुणा 100 मीटर स्पर्धा में आखिरी बार हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी बोल्ट ने बुधवार को दी।