Home Blog Page 219

कनाडाई अरबपति पत्नी सहित मृत पाया गया

कनाडाई अरबपति पत्नी सहित मृत पाया गया
कनाडाई अरबपति पत्नी सहित मृत पाया गया

कनाडा के एक प्रमुख अरबपति और परोपकारी बर्नार्ड शेरमैन और उनकी पत्नी को टोरंटो स्थित उनकी हवेली में मृत पाया गया। सीटीवी न्यूज के अनुसार, पुलिस ने कनाडाई औषधि कंपनी अपोटेक्स के मालिक शेरमैन और उनकी पत्नी हनी का शव शुक्रवार शाम पाया।

पुलिस अधिकारी डेविड हॉपकिंसन ने कहा, “उनकी मृत्यु की परिस्थितियां संदेहास्पद दिखाई पड़ती हैं और हम उसी तरह से उसकी जांच कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारे जांचकर्ता अंदर हैं और घटनास्थल की जांच कर रहे हैं।”

हॉपकिंसन ने यह बताने से मना कर दिया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के चिह्न् हैं या नहीं। उन्होंने मृत्यु के समय या कारण की भी जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि दोनों की मौत को अभी मानवहत्या के रूप में नहीं देखा जा रहा है और अभी अधिक जांच की आवश्यकता पड़ेगी।

उन्होंने कहा, “संदेहास्पद परिस्थितियां हो सकती हैं। जांच का विषय है..जब तक हम यह नहीं जान जाते कि उनकी मौत कैसे हुई, तब तक हम इसे संदेहास्पद रूप में ही देखेंगे। पैथोलॉजिस्ट और मृत्यु समीक्षक के परीक्षण बाद ही हम आगे बढ़ेंगे।”

सीटीवी न्यूज के अनुसार, ओंटारियो के स्वास्थ्य मंत्री एरिक हॉस्किंस को अपने ‘प्यारे दोस्तों’ की मौत की खबर सुनकर तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने एक ट्वीट किया और दोनों को ‘अद्भुत मनुष्य’ के रूप में वर्णित किया।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मेरे पास शब्द कम है..अतुल्य परोपकारी, स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी। बहुत ही दुखद दिन है।”

शेरमैन ने 1974 में दो कर्मचारियों के साथ टोरंटो स्थित अपोटेक्स कंपनी की स्थापना की थी, जो बाद में किसी कनाडाई नागरिक के स्वामित्व वाली सबसे बड़ी औषधि कंपनी बनी।

राजद 21 दिसंबर को बिहार बंद सिख समुदाय का अपमान

0
राजद 21 दिसंबर को बिहार बंद सिख समुदाय का अपमान
राजद 21 दिसंबर को बिहार बंद सिख समुदाय का अपमान

बिहार सरकार की नई रेत खनन नीति के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 21 दिसंबर को बिहार बंद के आह्वान को सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) ने सिख समुदाय विरोधी करारा दिया है। जद (यू) का कहना है कि यह बंद सिख धर्म से जुड़े लोगों का अपमान है। जद (यू) के प्रवक्ताओं ने यहां शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 23 से 25 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के समापन समारोह के तहत शुकराना समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में भाग लेने के लिए देश-विदेश के सिख संप्रदाय के लोग 21 दिसंबर से ही यहां पहुंचने लगेंगे।

जद (यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “राजद का 21 दिसंबर को रेत खनन नीति के विरोध में बुलाया गया बंद सही अर्थो में सिख समुदाय का अपमान है। गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के उद्घाटन समारोह का उत्कृष्ट आयोजन हुआ था, जिसका सिख समुदाय के लोगों ने प्रशंसा की। इस सफल आयोजन से बिहार का मान-सम्मान बढ़ा। लेकिन बिहार बंद से यहां आने वाले सिख समुदाय के लोगों को परेशानी होगी, जिससे बिहार की छवि खराब होगी।”

जद (यू) के प्रवक्ताओं ने वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगें की याद दिलाते हुए इस बंद का कांग्रेस द्वारा किए जा रहे समर्थन की भी निंदा की।

नीतीश कुमार की पार्टी के प्रवक्ताओं ने लालू प्रसाद की धर्मनिरपेक्षता पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘यह बंद उनकी धर्मनिरपेक्ष छवि को उजागर करता है।’

जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि राजद के इतिहास को देखते हुए बंदी के दिन यहां आने से लोग डरेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू बिहार की छवि को एक बार फिर नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार की नई रेत खनन नीति के खिलाफ राजद ने बिहार बंद को 18 दिसंबर को बुलाया था, लेकिन बाद में दो राज्यों- हिमाचल प्रदेश और गुजरात में हुए चुनाव के बाद मतगणना उसी दिन होने के कारण इस बंद के लिए 21 दिसंबर की तिथि निश्चित की गई।

एशेज सीरीज : मिशेल मार्श और स्मिथ के शतकों के आस्ट्रेलिया 500 पार

0
एशेज सीरीज : मिशेल मार्श और स्मिथ के शतकों के आस्ट्रेलिया 500 पार
एशेज सीरीज : मिशेल मार्श और स्मिथ के शतकों के आस्ट्रेलिया 500 पार

कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 229) के दोहरे शतक और हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श (नाबाद 181) की बेहतरीन पारियों के दम पर आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे तीसरे दिन शनिवार का अंत चार विकेट के नुकसान पर 549 रनों के साथ किया है। इसी के साथ उसने इंग्लैंड पर 146 रनों की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 403 रन बनाए थे।

मिशेल और स्मिथ के बीच अभी तक पांचवें विकेट के लिए 301 रनों की साझेदारी हो चुकी है। स्मिथ ने अपनी इसी पारी के साथ इस साल टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह लगातार चार साल एक साल में एक हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले उनके हमवतन मैथ्यू हेडन ने 2001-05 के बीच हर साल टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए थे।

आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 203 रनों के साथ की थी। उसने तीसरे दिन शॉर्न मार्श के रूप में एकमात्र विकेट खोया। वह अपने खाते में 21 रन और जोड़कर 28 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मोइन अली ने उन्हें कप्तान जोए रूट के हाथों कैच कराया।

लग रहा था कि इंग्लैंड मेजबानों पर हावी हो जाएगी, लेकिन शॉर्न के भाई मिशेल ने क्रिज पर कदम रखा और स्मिथ के साथ मिलकर आस्ट्रेलिया को न सिर्फ संकट से उबारा बल्कि उसे इंग्लैंड पर बढ़त भी दिला दी।

स्मिथ ने दूसरे दिन अपने शतक से आठ रन दूर रहकर नाबाद लौटे थे। उन्होंने तीसरे दिन अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का 22 टेस्ट शतक है जिसके लिए उन्होंने 108 पारियां ली हैं। वह सबसे तेजी से 22 शतक पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। आस्ट्रेलिया के ही डॉन ब्रेडमैन ने 58 पारियों में 22 शतक लगाए थे तो वहीं सुनील गावस्कर ने 101 पारियों में 22 शतक पूरे किए थे।

स्मिथ ने अभी तक अपनी पारी में 390 गेंदें खेलीं हैं और 28 चौकों के साथ एक छक्का लगाया है। वहीं मिशेल ने 234 गेंदों का सामना किया है और 29 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है।

ये कुत्ता अपने मालिक के इशारो पर घूमता है: Video

0

 

ये कुत्ता अपने मालिक के इशारो पर घूमता है: Video

पके घर में कोई बच्चे है तो ये कुत्ते उनका पुरे टाइम मन बहला सकते है उनका एंटरटेनमेंट करते रहते है. सोशल मीडिया पर डॉग्स के बहुत से फनी वीडियोस अवेलबल है. इनके एक से एक लाजवाब वीडियो की लाइन लगी पड़ी है. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लाये है जिसमे आपने कुत्तो के इस टैलेंट को कभी नहीं देखा होगा. वीडियो को देखकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जायेंगे. इस वीडियो को फेसबुक पर हॉग नाम के फेसबुक पेज ने शेयर किया है.

https://www.facebook.com/viralhog/videos/1986895118246483/

BCTA ने दिल्ली सरकार को दिए 2000 फुटबाल

BCTA  ने दिल्ली सरकार को दिए 2000 फुटबाल
BCTA ने दिल्ली सरकार को दिए 2000 फुटबाल

द बैप्टिस्ट चर्च ट्रस्ट एसोसिएशन (बीसीटीए) और दिल्ली स्थित आवासीय फुटबॉल स्कूल सुदेव ने साथ मिलकर एक समारोह का आयोजन किया। इस समारोह का आयोजन बीसीटीए मैदान पर हुआ, जहाँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

दिल्ली में बीसीटीए के तहत आठ स्कूल चल रहे हैं, जिनमें से लगभग 2500 छात्रों ने खुशी और उत्साह के साथ उत्सव का आनंद लिया। छात्रों ने आनंदमय धुनों में नृत्य किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि “आप सभी को क्रिसमस की बधाई। मैं इस उत्सव का एक हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ और हर किसी से प्रार्थना करता हूं कि अपने देश के लिए हमेशा प्रार्थना करें। हम हर रोज यीशु से प्रार्थना करते हैं। यदि हम उनकी जिंदगी देखें, तो उन्होंने अपने पूरे जीवन को जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए समर्पित कर दिया। मैं यहां मौजूद सभी बच्चों से अनुरोध करता हूं कि उनके जीवन से दूसरों की मदद करने का सबक जरुर सीखें।”

BCTA के सचिव कोषाध्यक्ष सुमित नाथ ने कहा कि “सुदेव के साथ बीसीटीए, क्रिसमस का आनंदोत्सव, छात्रों और वंचित बच्चों के साथ प्यार और खुशी का असली संदेश फैलाने के लिए मनाया जा रहा है। हमने दिल्ली सरकार को 2000 फुटबाल दान देने का निर्णय लिया और साथ ही वंचित बच्चों को भी फुटबाल प्रदान किए। इसके साथ ही आप सभी की क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं।