Home Blog Page 2203

वोकल कॉर्ड खराब होने के कारण अडेल को साधनी पड़ी चुप्पी!

Adele had to remain silent after damaging her vocal cords for a second time
Adele had to remain silent after damaging her vocal cords for a second time

लंदन। गायिका अडेल को अपने बेटे एंजेलो के साथ उसके नए स्कूल जाते समय पूरी यात्रा के दौरान चुप्पी साधे रहना पड़ा, क्योंकि उनका वोकल कॉर्ड दूसरी बार खराब हो गया है।

सभी दल संसद के मानसून सत्र को सार्थक बनाएं : मोदी

monsoon session of Parliament
monsoon session of Parliament : i hope for meaningful discussions and outcomes says PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मानसून सत्र के महत्व पर जोर देते हुए सभी दलों से देश के हित में काम करने की अपील की।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

Special violet marker pens to be used for presidential voting
Special violet marker pens to be used for presidential voting

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को विधानमंडल भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ, जिसके बाद से करीब 15 विधायक और सांसद अपने वोट डाल चुके हैं।

सरकार डाल-डाल तो आम आदमी पात-पात : अभिज्ञान प्रकाश 

उदयपुर में रोटरी क्लब उदय के पदाधिकारियों को अभिज्ञान ने दिलाई शपथ

उदयपुर। सरकार डाल-डाल है तो आम आदमी पात-पात। सरकार ने नोटबंदी की तब भी आम आदमी ने गलियां ढूंढ़ लीं। सरकार जीएसटी लाई है, तब भी आम आदमी गलियां निकाल रहा है।

यह बात एनडीटीवी न्यूज चैनल के मुख्य संपादक अभिज्ञान प्रकाश ने यहां उदयपुर में आयोजित रोटरी क्लब उदय के पांचवें पदस्थापना समारोह में कही। होटल रेडिसन ग्रीन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिज्ञान ने कहा कि सरकार किसी की भी आए, आम आदमी ही पावरफुल है और रहेगा। देश आम आदमी से चलता है। सभी को इस बात को जेहन में रखकर आम आदमी की सेवा को ही उद्देश्य बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब की सहायक प्रान्तपाल कविता मोदी व जीएसआर डाॅ. सीमा सिंह एवं पदस्थापना अधिकारी पुणे के रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल मोहन पलेशा विशिष्ट अतिथि थे।

डाॅ. सीमासिंह ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष राजेश चुघ, सचिव मोहित रामेजा, क्लब टेªनर शालिनी भटनागर, ऋतु वैष्णव, निवर्तमान अध्यक्ष के.सी.दिवाकर, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र रजवानिया, उपाध्यक्ष अरुण जैन, अध्यक्ष निर्वाचित राघव भटनागर, संयुक्त सचिव साक्षी डोडेजा, क्लब सेवा निदेशक दीपेश हिमानानी, न्यू जनरेशन मंजू चुघ, मेम्बरशिप निदेशक प्रकाश विधानी, सामुदायिक सेवा निदेशक सुनील खत्री, फाउण्डेशन निदेशक हरीश सिधवानी, पब्लिक इमेज निदेशक संजय कालरा, वोकेशनल निदेशक हरीश गोगना, विन्स प्रोजेक्ट निदेशक अशोक लिंजरा, लिट्रेसी निदेशक महीप भटनागर, बुलेटिन संपादक दिनेश गोठवाल, सह-संपादक संाझ नरूला, सार्जेन्ट एट आम्र्स गिरीश कालरा एवं ब्लड डोनेशन चेयरमैन नागेन्द्र शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

इस मौके पर पलेशा ने कहा कि जीवन में मिलने वाले संस्कार आजीवन साथ रहते हुए मृत्यु के साथ जाते है। इसलिये बच्चों को इस प्रकार के संस्कार देवें कि वे उनके जीवन को बदलने में सहायक हो। ईश्वर के कार्य में अपनी ओर से सहयोग देना ही रोटरी का कार्य है। जीवन कभी दुबारा नहीं मिलेगी लेकिन इसके बावजूद हमारा बर्ताव सही नहीं होता है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश चुघ ने कहा कि एक गांव गोद लेकर वहां के सभी विद्यालयों एवं वहां की महिलाओं को साक्षर बनाते हुए रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर उस गांव को स्मार्ट विलेज बनाया जाएगा। सितम्बर में ‘उत्साह से उत्सव की ओर’ कार्यक्रम के तहत एक गाड़ी को शहर में घुमाकर घरों में बेकार पड़े आइटमों को लेकर उन्हें गांवों में निर्धन बच्चों एवं लोगों को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब की ओर से गोद लिये गये मानमथारा विद्यालय को स्टेशनरी प्रदान की गई।

समारोह को सहायक प्रान्तपाल कविता मोदी ने भी संबोधित किया। समारोह में अतिथियों ने क्लब बुलेटिन का विमोचन किया। प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष के.सी.दिवाकर ने अतिथियों का स्वागत किया। ईश वंदना यश भटनागर ने प्रस्तुत की। अंत में आभार मोहित रामेजा ने ज्ञापित किया।

समारोह में सिन्धी समाज के अध्यक्ष प्रतापराय चुघ, प्रभुदास पाहुजा, नक्षत्र तलेसरा, डाॅ. अरविन्दरसिंह, विशाल गुप्ता, डाॅ. स्वीटी छाबड़ा, ममता धुपिया, नानकराम कस्तुरी, विवेक कटारा, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. ऋतु वैष्णव एवं शालिनी भटनागर ने किया।

टिम्बर पर जीएसटी के साथ लगेगी कृषि उपज मंडी चुंगी

व्यवसायी चुकाएगा दोहरा कर, जीएसटी के सिंगल विण्डो टैक्स होने पर एक और संशय

उदयपुर। जीएसटी के सिंगल विण्डो टैक्स होने पर एक और संशय सामने आया है। राजस्थान में टिम्बर पर जीएसटी के साथ कृषि उपज मंडी टैक्स भी लिया जाएगा, जिसे लेकर व्यवसायी असमंजस में हैं।

दरअसल, प्लाईवुड एवं टिम्बर पर पूर्व में वैट 14.5 प्रतिशत था। अब जीएसटी में प्लाईवुड पर 28 तथा टिम्बर पर 18 प्रतिशत कर लगेगा। प्लाईवुड आयात होता है, ऐसे में इस पर जीएसटी की दर ने संशय बनाया है, वहीं टिम्बर कृषि उपज नहीं होने के बावजूद इस पर राज्य सरकार द्वारा अलग से 1.60 प्रतिशत कृषि उपज मण्डी चुंगी वसूली जाती है। यह अभी बादस्तूर जारी है।

इस मसले को लेकर व्यापारियों ने अपनी पीड़ा उदयपुर आए केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बताई। टिम्बर एण्ड प्लाईवुड मर्चेन्ट वेयलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने आग्रह किया कि जब केन्द्र सरकर द्वारा जीएसटी लगा दिया गया है तो राज्य सरकार द्वारा कृषि उपज मण्डी चुंगी लिया जाना न्यायोचित नहीं है, जिसे बंद किया जाए। साथ ही उन्होंने प्लाईवुड व टिम्बर पर जीएसटी की दरें भी कम करने का आग्रह किया।