Home Blog Page 2362

कश्मीर में सेना का जवान गायब

श्रीनगर, 6 जुलाई| उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सेना का एक जवान रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। 173 क्षेत्रीय सेना का जहूर अहमद ठाकुर गंतमूला स्थित अपने शिविर से लापता है। उसकी एके-47 राइफल भी गायब है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, “ठाकुर पुलवामा जिले का रहने वाला है। उसकी तलाश में खोज अभियान शुरू किया गया है।”

जम्मू और कश्मीर किसभी खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें

 

महिला विश्व कप : भारत ने श्रीलंका को 16 रन से हराया

ICC Women's World Cup : India beat Sri Lanka by 16 runs
ICC Women’s World Cup : India beat Sri Lanka by 16 runs

डर्बी। दीप्ति शर्मा (78) और कप्तान मिताली राज (53) की दमदार बल्लेबाजी के बाद अपने गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के बल पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को डर्बी के काउंटी मैदान पर हुए आईसीसी महिला विश्व कप के मैच में श्रीलंका को 16 रनों से मात दे दी।

पीजी उम्मीदवारों के लिए 39,000 रुपए कमाने का अच्छा मौका, ऐसे करें अप्लाई

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने लेक्चरर के 1058 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं।

कर्नाटक स्टेट पुलिस में निकली हैं वैकेंसी, 36,000 रुपए है सैलेरी

कर्नाटक राज्य पुलिस ने पुरुष और महिला के लिए 12 डिटेक्टिव सब-इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।

घर पर बनाएं दाल मखनी

daal makhnai recipe in hindi
daal makhnai recipe in hindi

दाल मखनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ में इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाये जाते है। तो आइए आज हम, आपके लंच को और बेहतरीन बनाने के लिए बताते है दाल मखनी बनाना…

सामग्री

काले साबुत उरद -100 gm
साबुत काले चने और राजमा – 50 gram (1/4)
खाने का सोडा -1/4 चम्मच
टमाटर – 4 छोटे साइज के
हरी मिर्च – 3 से 4
अदरक – छोटा टुकड़ा
क्रीम या मक्खन – 2 से 3 स्पून
देशी घी – एक स्पून
हींग -1 से 2 चुटकी
जीरा – एक छोटी चम्मच
मेथी दाना – 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर -1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
गरम मसाला -1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – आधी कटोरी

विधि
दाल मखनी बनाने लिए सबसे पहले, उरद और चने या राजमा को रात भर के लिए भिगो के रख दें। सुबह दालों को पानी से निकाल कर धो लें। अब कुकर में नमक, सोडा और 2 कप पानी डाल कर उसमे यह सभी दाले डाल दे और इसे उबलने रख दे। टमाटर, हरी मिर्ची और आधे अदरक को मिक्सी में पीस ले।

अब कड़ाही में घी गरम कर लीजिए और इसमें हींग, मेथी दाना और जीरा का तड़का लगाएं। मेथी दाने के भुनने के बाद इसमें अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डाल कर चम्मच से अच्छे से चलाइये। अब इसमें टमाटर, हरी मिर्ची का पेस्ट और क्रीम डालें। इसे चम्मच से चलते हुए तब तक भुने, जब तक की पूरा मसाला घी के ऊपर न तैरने लगे।

इस भुने हुए मसाले में कुकर खोलने के बाद दाल मिला लीजिए। अब दाल को जितना पतला या गाढ़ा करना चाहते है अपनी आवश्यकता के अनुसार कर लीजिए। उबाल आने के बाद 3 से 4 मिनट के लिए पकाइए, अब इसमें हरा धनिया, गरम मसाला डाल दीजिए। लीजिए गरमा गरम दाल मखनी तैयार है। अब इसे चावल या रोटी के साथ परोसे।