Home Blog Page 2363

ऐसे बनाएं घर में आम पापड़

aam papd recipe in hindi
aam papd recipe in hindi

आम का पापड़ भी खा सकते है. इसे घर में ही बना सकते है, इसके लिए एक किलो आम, ¼ कप चीनी, 4 छोटी इलायची, ½ छोटी चम्मच घी की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले आम को वाश कर छीलिए और गूदे को टुकड़ो में काट लीजिए. आम के टुकड़े, मिक्सर जार में डाल कर पीस कर पेस्ट तैयार कर ले.

दूसरी तरफ इलाइची को छीलकर इसके बीजों का पाउडर तैयार कर लीजिए. इसके बाद दो प्लेट को घी लगाकर चिकना कर दीजिए. एक बर्तन लेकर उसमे आम का पेस्ट और चीनी डालिये और आग पर पकने के लिये रख दीजिये. इस पेस्ट को गाढा़ होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दीजिए और आम के मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. इस आम के पके हुये मिश्रण को घी लगी प्लेटों में डाल कर पतला और एक जैसा फैला दीजिये.

अब इस प्लेट को धूप में सुखाने रख दीजिये. दिन बाद आम पापड़ अच्छे से सूख कर तैयार है. पूरी तरह आम पापड़ के सूखने पर चाकू की सहायता से आम पापड़ को किनारे से अलग कर लीजिये और किनारे को हाथ से पकड़ कर पूरा पापड़ प्लेट से निकाल लीजिये. इस आम पापड़ को चाकू से अपने मन पसन्द आकार और साइज में काट सकते है. ये आम पापड़ के कटे हुये टुकड़े एक के ऊपर एक या कई टुकड़े रखकर परत लगाकर रखा जा सकता है.

ऐसे दूर करे कमर दर्द को

how to get rid from back pain
how to get rid from back pain

आजकल डिजिटल के दौर में सभी ऑफिस का काम कंप्यूटर या फिर मोबाइल पर होने लगा हैं. जिसके चलते कर्मचारी दिनभर बैठे बैठे ऑफिस के 8 से 9 घंटे निकाल लेते हैं. कई लोग सोचते हैं की बैठने वाली नौकरी सबसे बेहतर हैं लेकिन नहीं बैठने वाली नौकरी सबसे खतरनाक साबित हो सकती हैं. दिनभर बैठे रहने से रीड की हड्डी में दिखत आने के साथ साथ आँखों में प्रेशर, कब्जी की प्रॉब्लम जैसी समस्याएं बड़ जाती हैं जो आगे जाकर खतरनाक बीमारी का रूप ले लेती हैं. ऐसे ध्यान दे..

*शोधकर्ताओं का कहना है कि डेस्क पर लम्बे समय तक बैठकर काम करने वालो को ज्यादा मीठे से परहेज करना चाहिए.

*शरीर में विटामिन डी का स्तर संतुलित रखने के लिए कुछ समय धुप में गुजरना सबसे अच्छा होता है. मगर आफिस के समय के कारन अनेक लोगों के लिए यह संभव नहीं होता.

*आफिस में अक्सर बदपरहेजी हो जाती है. इसलिए बेहतर है कि घर का बना खाना खाएं. घर के खाने में भी यह जरूर ध्यान रखें कि उसमे तेल-मसाले और नमक संतुलित मात्रा में हों. ब्लड शुगर को नियंत्रित करने वाला आहार लेना हर परिस्थिति में बेहतर होता है.

*रोजाना हलके व्यायाम करना भी सेहत को काफी फायदा पहुंचते है. आहार विशेषज्ञों के अनुसार खाना कम से कम 30 बार चबाकर खाना चाहिए. खाना खाने के बाद हलकी चहल कदमी का सुझाव देते है. अगर आप यह नहीं कर सकते तो काम पर 5 मिनिट जल्दी निकलें. यथासंभव कुछ दुरी पैदल चले. आफिस में लिफ्ट के स्थन पर सीढ़ियों का प्रयोग करें.

पियरसिंग करवाने से पहले एक बार जरूर पढ़ ले खबर

Before reading piercing, read the news once
Before reading piercing, read the news once

बदलते फैशन के चलते कई युवा टैटू के क्रेजी होते हैं तो कई शरीर के अलग अलग अंग पर पियरसिंग करवाते हैं। कई लोग ऐसी जगह पियरसिंग करवाते हैं जो शरीर का सबसे नाजुक भाग होता हैं जैसे टंग, नाभि आदि। अगर आप टंग पियरसिंग करवा रही हैं तो आज हम आपको कुछ ध्यान देने वाली बात बता रहे हैं जिसे ध्यान में रख कर आप पियरसिंग करवाए।

टंग पियरसिंग जितना ट्रिकी है, उतना रिस्की भी है. जिन के टंग में अधिक रेखाए है, वे कभी टंग पियरसिंग नहीं करा सकते। इससे उन्हें जीभ में सूजन, घूटन और ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। 16 साल से कम उम्र के किशोर टंग पियरसिंग नहीं करवा सकते. टंग पियरसिंग कराने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले और अपना चेकअप जरूर करवाए. कम पैसे के चक्कर में किसी भी स्टूडियो में जा कर टंग पियरसिंग न करवाए।

किसी पेशेवर और विश्वसनीय के पास जा कर ही पियरसिंग करवाए, जिनके पास लाइसेंस के साथ अच्छी मशीने भी हो। ऐसे किसी मेटल का इस्तेमाल न करे जिससे टंग को एलर्जी हो। पियरसिंग के बाद जो एक्सपर्ट्स ने कहा, उन सलाहों पर चलते हुए देखभाल करे।

अदरक के रस से बचाए अपने बालों को झड़ने से

how to get rid from hair fall
how to get rid from hair fall

दुनियाभर में बड़ रहे प्रदूषण के चलते हमारी स्किन तो काली पड़ रही हैं साथ ही बालों की समस्या भी बढ़ने लगी हैं. प्रदूषण के चलते बाल अधिक झड़ने लगते हैं. कई लोग बालों को झड़ने से रोकने के लिए बाजार में मिलने वाले अनेक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी कोई असर नहीं होता हैं. बाजार में मिलने वाले सभी प्रोडक्ट्स में केमिकल्स मिले हुए होते हैं जिसकी वजह से बाल ओर झड़ने शुरू हो जाते हैं. बालों को झड़ने से रोकने के लिए हम आपको एक असरदार नुस्खा बता रहे हैं.

अदरक का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अदरक के इस्तेमाल से बालो का झड़ना भी रोका जा सकता है. अदरक को बालों में लगाना काफी फायदेमंद है. इसे बालो में इस्तेमाल करने के लिए अदरक के रस को निकालकर अपने बालो की जड़ो में अच्छे से लगा ले.दो घंटे बाद अपने बालो को शैम्पू से साफ करें. इससे बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं. साथ ही डेंड्रफ से मुक्ति भी मिलती है. इसके अलावा अदरक के इस्तेमाल से बाल लम्बे और घने होते हैं. और साथ ही इसके इस्तेमाल से डेंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है.

होठों का कालापन दूर करने के असरदार प्राकृतिक उपाय

how to get rid from dark lips
how to get rid from dark lips

कई लड़कियों की आदत होती हैं दिनभर लिपस्टिक लगाकर रखने की, जिसके चलते वे हमेशा लिपस्टिक में नज़र आती हैं। कई लड़कियां अपने होंठों के कालेपन को दूर छुपाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन हमेशा लिपस्टिक लगाने से होंठ ड्राई और काले पड़ने लगते हैं साथ ही होंठो की पपड़ी उखड़ने लगती हैं। आईये कैसे अपने होंठो के कालेपन को दूर किया जाये।

*अगर आपके अपर लिप्स डार्क है तो रोज रात को सोते वक़्त अपने होंठो पर थोड़ा सा शहद लगा लें। शहद में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण मौजूद होते है जो आपके लिप्स की रंगत को हल्का करने में मदद करते हैं।

*लिप्स की डार्कनेस को कम करने के लिए स्ट्राबेरी का थोड़ा सा जूस लेकर उसमे थोड़ी सी वैसलीन मिला ले.अब इस पेस्ट को अपने अपर लिप्स पर लगाए,इसके अलावा आप रसबरी को अच्छे से पीस कर उसका पेस्ट बना ले.अब इसमें थोडा सा शहद और एलोवेरा जूस मिलाकर अपने लिप्स के डार्क एरिया पर लगाए.ऐसा करने से होंठों की नमी बनी रहेगी।

*कभी कभी एलर्जी के कारण भी अपर लिप्स डार्क हो जाते है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की लिप्सटिक का इस्तेमाल करे।

*लिप्स की डार्कनेस दूर करने के लिए रात में सोने से पहले थोड़े से नींबू के रस में शहद मिलाकर लिप्स पर लगाएं. सुबह उठ कर धो लें।