
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

सुरिंसर लेक में ढलती शाम के वक्त का नज़ारा कुछ अलग ही समां बनाता है ,इस लेक की खासियत है इसका कांच की तरह चमकता पानी और इसके चारो ओर पहाड़ और प्राकतिक वृक्ष. अगर आप प्राचीन कला के शौकीन है तो आपके लिए यहाँ एक और खूबसूरत जगह है जिसका नाम है बाहु फोर्ट. 19 सदी का बना ये फोर्ट सिख एम्पायर के राजा गुलाब सिंह के द्वारा बनाएगा है.
इस फोर्ट में सिख साम्राज्य की वीरता और साहस की ना जाने कितनी गाथाये जुडी है. अगर आपके पास अभी भी समय है तो श्रीनगर का तुलिप गार्डन भी आपका इंतज़ार कर रहा है यहाँ के खूबसूरत फूलो की खुशबू और विविधता आपको न सिर्फ सुखों प्रदान करेगी बल्कि आपकी छुट्टियों का मज़ा और बढ़ा जाएगा ,और सब के बाद अगर आपने जम्मू जाकर सेब के बागान नहीं देखे तो फिर क्या देखा. जम्मू के सेब ,केसर की खुशबू और ठंडा मौसम और कहवा के महक ने अगर आपकी छुट्टियों का मज़ा न बढ़ाया तो कहना.


2014 में ही तैयार किया गया यह स्टेशन काफी साफ-सुथरा है। ईटानगर में स्थित गंगा झील बेहद खूबसूरत है। इसका पौराणिक महत्व भी माना जाता है। पेड़ों से घिरी यह झील बिल्कुल शांत है। यहां नौका विहार की सुविधा भी है। यदि चाहें तो इसके किनारे बैठ कर शांत पलों का आनंद भी ले सकते हैं। ईटानगर में खाने-पीने के लिए अनेक अच्छे रेस्तरां हैं जिनमें एक मणिपुरी रेस्तरां भी शामिल है। एक पहाड़ी पर स्थित नवनिर्मित बहुउद्देशीय सांस्कृतिक केंद्र है तो दूसरी ओर नाइट लाइफ का आनंद लेने वालों के लिए भी यहां क्लब हैं जहां रंग-बिरंगी रोशनी और जोरों से बजते संगीत पर नाच सकते हैं।
ईटानगर के पास स्थित गोम्पा एक बौद्ध मठ है। मठ में बरगद के पेड़ के नीचे स्थापित बौद्ध प्रतिमा है तथा रंगीन प्रार्थना झंडे एक सुखदायक व शांत माहौल का आभास करवाते हैं। बौद्ध गुरु दलाई लामा भी इसकी यात्रा कर चुके हैं। इसका निर्माण तिब्बती शैली में किया गया है। इसकी छत से पूरे ईटानगर के ख़ूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं। इसमें एक संग्रहालय का निर्माण भी किया गया है। इसका नाम जवाहर लाल नेहरू संग्रहालय है। यहां से पर्यटक पूरे अरुणाचल प्रदेश की झलक देख सकते हैं। यहां सेंकी व्यू नदी भी बहती है। ईटानगर को उसके अनेक पुरातत्व स्थलों के लिए भी जाना जाता है। ईटा किला (ईंटों का किला) अरुणाचल प्रदेश के सबसे मनमोहक पर्यटक स्थलों में से एक है। ईटानगर नाम का उद्भव ईटा किला से ही हुआ है जिसकी संरचना अनियमित है।