Home Blog Page 2449

बॉलीवुड ने बदला मेरे जीने का तरीका : मोहित मदान

aksar 2 movie hero बॉलीवुड ने बदला मेरे जीने का तरीका मोहित मदान
aksar 2 movie hero बॉलीवुड ने बदला मेरे जीने का तरीका मोहित मदान

मुंबई, 29 जून| जोजो डिसूजा की आगामी फिल्म में ऋषिता भट्ट के साथ नजर आने वाले अभिनेता मोहित मदान का मानना है कि बॉलीवुड में प्रवेश के बाद से उनकी जीवनशैली बदल गई है। एक बयान में मोहित ने यह खुलासा किया।

उन्होंने कहा, “बॉलीवुड ने मेरे जीने का तरीका बदल दिया है। यह एक ऐसी जगह है, जहां आपको हर पल तैयार रहना पड़ता है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। आपको हमेशा तैयार होना पड़ता है। जब आपको कम उम्मीद होती है, तभी कोई अवसर आपका दरवाजा खटखटाता है।”

साल 2015 में आई फिल्म ‘लव एक्सचेंज’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता मोहित का कहना है कि फिल्मी परिवार से न होने के बावजूद भी उन्हें मिले मौके के लिए वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

मोहित ने हाल ही में अनंत महादेवन की रोमांचक फिल्म ‘अक्सर-2’ की शूटिंग पूरी की है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

संजय दत्त हमेशा रॉकस्टार रहेंगे : अदिति राव हैदरी

You are never above your art says Aditi Rao Hydari
You are never above your art says Aditi Rao Hydari

मुंबई, 30 जून| अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपनी आगामी फिल्म ‘भूमी’ में संजय दत्त की बेटी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि अभिनेता हमेशा रॉकस्टार रहेंगे। अदिति ने गुरुवार को ट्विटर पर अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों उजली पोशाक में मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं।

fashion police doesn't bother Aditi Rao Hydari
fashion police doesn’t bother Aditi Rao Hydari

अदिति ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “देखो मुझे क्या मिला! दिग्गज अभिनेता के साथ खुशनुमा पल। फिल्मी पिता। रॉकस्टार। ‘भूमि’ की यादें।”

इस फिल्म का निर्देशन ‘मैरी कॉम’ के निर्देशक उमंग कुमार ने किया है। फिल्म में सिद्धांत गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

आवारापन’ को लेकर भावुक हुए इमरान हाशमी

मुंबई, 30 जून| फिल्म “आवारापन” की रिलीज के गुरुवार को 10 साल पूरे होने पर अभिनेता इमरान हाशमी यादों में खो गए और भावुक हो गए।

उन्होंने कहा कि अपराध पर आधारित और रोमांच से भरपूर यह फिल्म उनके लिए खास है। उन्होंने ट्वीट किया, “एक फिल्म जिसने सभी के दिलों को छुआ। प्यार, दोस्ती, वफादारी.पूरी टीम के लिए मील का पत्थर। ‘आवारापन’ के 10 साल।”

मोहित सूरी निर्देशित ‘आवारापन’ में इमरान एक ऐसे अपराधी बने हैं, जो एक लड़की के प्यार में पड़कर अच्छे रास्ते पर चलने की कोशिश करता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

भरोसे पर खरा उतरना जरूरी : अर्जुन कपूर

मुंबई, 30 जून| बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि अगर आप किसी फिल्मकार के भरोसे पर खरा नहीं उतर पाते हैं, तो आपका फिल्मी परिवार से होना व्यर्थ है। निर्माता बोनी कपूर के बेटे और अभिनेता अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन ने ‘वोग इंडिया-2017’ के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

अर्जुन ने ‘कल हो न हो (2003)’ और ‘सलाम-ए-इश्क (2007)’ जैसी फिल्मों में सहायक निदेशक और निर्माता के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने 2012 में आई फिल्म ‘इशकजादे’ के जरिए अभिनय जगत में कदम रखा था।

अर्जुन ने कहा कि वह ऑडिशन पास करने के बाद इस फिल्म का हिस्सा बने। उन्होंने कहा, “कास्टिंग निर्देशक मुझे जानता था, लेकिन मैंने इस फिल्म के लिए अपने पिता से मदद नहीं मांगी। मेरे पिता मेरे लिए फिल्म जगत के रास्ते आराम से खोल सकते थे, लेकिन आप पर कोई भी किसी कारण ही निवेश करता है।”

अभिनेता ने कहा कि अगर आप किसी के भरोसे पर खरे नहीं उतरते, तो वे आपमें निवेश करना बंद कर देते हैं। आपको फिल्म जगत और लोगों को यह समझाना पड़ता है कि इस जगह आप अपने फिल्मी परिवार या किसी बड़े नाम के कारण नहीं है और यह सब कैमरे के सामने अपने अभिनय से साबित किया जा सकता है।

इस सप्ताह सोमवार को अर्जुन ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की सफलता और विफलता दर्शकों पर निर्भर करती है।

अर्जुन ने कहा, “आप फिल्म जगत में आने के बाद अपनी कोशिशों में लगे रहते हैं। अगर दर्शक आपको देखना चाहते हैं, तो आपको और भी काम मिलेगा, लेकिन दर्शकों की रुचि आपमें खत्म होने के साथ ही आपको काम मिलना भी बंद हो जाता है।”

उल्लेखनीय है कि ‘मुबारकां’ में नजर आने वाले अभिनेता अर्जुन के साथ आथिया की डेटिंग की अफवाहें सामने आ रही थीं, जिसकी प्रतिक्रिया में अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अफवाहों का सामना करना अपने पापा और अभिनेता सुनील शेट्टी से सीखा है।

आथिया ने कहा, “जब अफवाहों का सामना करने की बात आती है, तो मैं अपने पिता के सुझाव को याद करती हूं। वो कहते हैं कि इन चीजों का दबाव नहीं लेना चाहिए। निजता की कमी ही लोकप्रियता हासिल करने की कीमत है।”

न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से पाढ़ीं अथिया का कहना है कि वह भले ही फिल्म स्कूल गई हैं, लेकिन उन्होंने अभिनय जगत में कदम रखने के बाद बहुत कुछ सीखा।

अर्जुन को अनीस बज्मी निर्देशित आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ में देखा जाएगा। इसमें अभिनेता अनिल, अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

पैनासोनिक का इलुगा आई3 मेगा लांच, कीमत सिर्फ 11,490 रुपए

Panasonic Eluga i3 mega launched in india at Rs 11,490

नई दिल्ली। पैनासोनिक इंडिया ने भारतीय बाजार में इलुगा आई3 मेगा लांच किया। इस फोन की कीमत 11,490 रुपए रखी गई है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE