Home Blog Page 2450

8,999 रुपए का Yu Yureka Black स्मार्टफोन लांच, जाने क्या है खूबियां

Yu Yureka Black Smartphone Launched in india for Rs 8,999

नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स के उपब्रांड यू टेलीवेंचर्स ने किफायती स्मार्टफोन यूरेका ब्लैक लांच किया, जिसकी कीमत 8,999 रुपए रखी गई है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

RASHIFAL 30 JUNE 2017 कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

Friday horoscopes and auspicious coincidence

शुक्रवार,30 JUNE 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

मुंबई जेल में महिला कैदी की मौत की जांच आयोग करेगा

मुंबई, 29 जून| महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएसडब्ल्यूसी) ने बाइकुला जेल में 23 जून को उम्रकैद की सजा पाई महिला कैदी की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यों की विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करेगा। एमएसडब्ल्यूसी की अध्यक्ष विजया रहतकर ने कहा कि एसआईटी में एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय की न्यायाधीश, एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और महिला एनजीओ की प्रतिनिधि सदस्य के रूप में होंगी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

इसी घटना क्रम में राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और पुलिस व बाइकुला जेल के अधीक्षक को घटना पर एक रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। इस मामले में पहले ही जेल के छह कर्मचारी निलंबित किए जा चुके हैं।

रहतकर ने संवाददाताओं से कहा, हम एक दो दिन में तीन सदस्यों की एक एसआईटी बनाएंगे। मैं जेल जाऊंगी और शनिवार (24 जून) को दंगे में पीटी गई कैदियों से बात करूंगी। इसमें इंद्राणी मुखर्जी सहित, सभी जुड़े लोगों का बयान रिकॉर्ड होगा।

इससे पहले उप महानिरीक्षक (जेल) स्वाति साठे ने एमएसडब्ल्यूसी से मुलाकात की और घटना व बीते हफ्ते हुए दंगे पर जेल अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर एक रिपोर्ट जमा की।

एमएसडब्ल्यूसी ने जेल प्राधिकारियों को मामले की जांच में सहायता के लिए पीड़ित मंजुला शेट्टी (40) की विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

इंद्राणी मुखर्जी ने घटना को लेकर अपना बयान बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में जमा किया। (THE GREAT KHALI के साथ SUNNYLEONE की तस्वीरें)मुखर्जी ने गुरुवार को नागपाड़ा पुलिस थाने में अदालत के निर्देश के मुताबिक अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शेट्टी की शुक्रवार रात को मौत के बाद शनिवार की सुबह नाराज कैदियों ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया। कुछ जेल की छत पर चढ़ गए और सड़क पर गुजर रहे लोगों का ध्यान खींचा व कुछ ने जेल में सामान जलाए।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

दिल्ली : 1 करोड़ की डकैती में 7 अपराधी पकड़े गए

नई दिल्ली, 29 जून| दक्षिण दिल्ली में एक व्यापारी के घर से कुछ नगदी और 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के आभूषणों की डकैती के लिए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

आपराधियों की पहचान सोनू गुप्ता, मुहम्मद इम्तियाज अली, रमजान अली, सुधीर, आकाश, इस गिरोह सरगना पीड़ित का पूर्व कर्मचारी रुपेश कुमार सिंह और एक वर्तमान कर्मचारी सुधीर के रूप में हुई है।

इन अपराधियों को पुलिस की टीमों द्वारा व्यापारी नसीब चंद अग्रवाल के पहले और वर्तमान कर्मचारियों के अभिलेखों की जांच करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश,(INDIAN ARMY के जवान पर उठाया हाथ तो उसे मारा बुरी तरह) बिहार और नेपाल से गिरफ्तार किया गया है।

13 जून को, अग्रवाल ने कथित तौर पर कहा था कि हथियारों से लैस और नकाबपोश सात व्यक्तियों ने नेहरू एन्क्लेव में स्थित उनके घर पर डकैती की थी।

अग्रवाल का कपड़ों के निर्यात से संबंधित कारोबार है और एक इमारत की चौथे माले पर रहते हैं। इसी इमारत के भूतल पर उनका एक शोरूम है।

पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने कहा, “उन्होंने पुलिस से कहा था कि अपराध के दिन, वह जिम गए हुए थे। जब वह घर वापस आए तो उन्होंने पाया कि उनकी पत्नी और नौकर के साथ बुरा बर्ताव किया गया था।”

बानिया ने कहा, “हमलावर उनके घर से 10 लाख रुपये की नगदी और 1 करोड़ की कीमत के सोने और हीरे के आभूषणों से भरे 10 से 15 बॉक्सों को ले गए थे।”

जांच पड़ताल के दौरान, यह पता चला कि अग्रवाल का एक पूर्व कर्मचारी रुपेश सिंह और उसका दोस्त सुधीर जो अग्रवाल के शोरूम में स्टोर मैनेजर का कार्य करता था, ने इस अपराध को अंजाम दिया था।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

29 लाख रुपये की पुरानी नोट के साथ 4 गिरफ्तार

मेरठ, 29 जून। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में कार में सवार चार युवकों को 29,41,000 रुपये की पुरानी नोटों के साथ गिरफ्तार किया।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

युवक बरामद हुए पुरानी नोटों के बारे में जानकारी नहीं दे सके, जिसके बाद चारों को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई। (21:37)

पुलिस ने बताया, बुधवार देर रात थाना पल्लवपुरम क्षेत्रांतर्गत मोदीपुरम बाईपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आल्टो कार (उप्र 14सीई-5540) से 29,41,000 रुपये की पुरानी नोट बरामद की, जिसके बाद पुलिस ने कार सवार चार लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही इस संबंध में थाना पल्लवपुरम में स्पेसिफाइड बैंक नोट्स सेशन लाइबिलिस्ट्स एक्ट-2017 के तहत मनोज सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दी जा चुकी है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE