Home Blog Page 2451

केंद्रीय मंत्री राधामोहन ने खुले में किया पेशाब, तस्वीर वायरल

केंद्रीय मंत्री राधामोहन ने खुले में किया पेशाब, तस्वीर वायरल
केंद्रीय मंत्री राधामोहन ने खुले में किया पेशाब, तस्वीर वायरल

पटना, 29 जून| केंद्रीय कृषिमंत्री राधामोहन सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मंत्री राधामोहन सिंह सुरक्षा गार्डो की मौजूदगी में खुले में एक इमारत की दीवार पर लघुशंका (पेशाब) करते नजर आ रहे हैं।

किसी ने केंद्रीय मंत्री के खास पोज वाली तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान को लेकर व्यंग्य कर रहे हैं।

यह तस्वीर कहां की और कब की है, इसकी सही जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन इस तस्वीर के बहाने केंद्र सरकार का मजाक जरूर उड़ाया जा रहा है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरों के साथ कैप्शन ट्वीट किया गया है, “कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय कृषिमंत्री सुखाड़ प्रभावित क्षेत्र में सिंचाई योजना की शुरुआत करते हुए।(INDIAN ARMY के जवान पर उठाया हाथ तो उसे मारा बुरी तरह) उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को भी गति दी!”

इस ट्वीट को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके पुत्र तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने री-ट्वीट किया। तेजस्वी ने री-ट्वीट कर लिखा कि फोटो में लालबत्ती खोजो तो जानें।

कई आम लोगों ने भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। एक व्यक्ति ने ट्वीट कर लिखा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल करने लगे केंद्रीय मंत्री तो अच्छी-खासी बिल्डिंग की बाहरी दीवार गिराने में ही लग गए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि पेशाब लगना एक प्राकृतिक चीज है। इसे लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता। लंबे सफर पर कहीं जाने के दौरान रास्ते में सभी जगह सार्वजनिक यूरिनल नहीं है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

झारखंड : बीफ ले जाने के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

रांची, 29 जून| झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार को एक व्यक्ति को बीफ ले जाने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अलीमुद्दीन उर्फ असगर अंसारी एक मारुति वैन में ‘प्रतिबंधित मांस’ ले जा रहा था।

सूत्रों ने कहा कि लोगों के एक समूह ने बाजरटांड गांव में उसे रोका और उस पर बेरहमी से हमला किया। उसके वैन को आग के हवाले कर दिया गया।

पुलिसकर्मियों ने उसे भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.के.मलिक ने आईएएनएस से कहा, “यह सुनियोजित हत्या है।”

अधिकारी ने कहा, “असगर के खिलाफ बच्चे को अगवा करने और हत्या करने का आरोप पत्र दाखिल किया गया था।” उन्होंने कहा कि बीफ के व्यापार में शामिल कुछ लोगों ने उसकी हत्या की साजिश रची। अधिकारी के मुताबिक, “हत्यारों की पहचान कर ली गई है।”

बीते तीन दिनों के भीतर झारखंड में इस तरह का यह दूसरा मामला है।

गिरिडीह जिले में एक भीड़ ने एक घर में गाय का सिर पाए जाने के बाद घर के मालिक की पिटाई की थी और घर में आग लगा दी थी

हीरो मोटोकॉर्प ने अर्जेंटीना में लॉन्च की ‘इग्निटर’

Hero MotoCorp launches Glamour motorcycle in Argentina

नई दिल्ली। भारत की अग्रणी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉप ने अर्जेंटीना के दुपहिया वाहन बाजार में अपनी नई बाइक के साथ कदम रखा है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

पाकिस्तान ने गोलीबारी को लेकर भारतीय राजनयिक को तलब किया

इस्लामाबाद, 29 जून| पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के कार्यकारी उपउच्चायुक्त एस.रघुराम को तलब किया और जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक दिन एक नागरिक की मौत पर औपचारिक विरोध दर्ज किया।

डॉन के मुताबिक, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि अब्दुल वहाब (22) की बुधवार को भारतीय सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मौत हो गई। वह अपने गांव दोथिला जा रहा था, जो अशांत नियंत्रण रेखा के समीप है।

प्रवक्ता के मुताबिक, नाक्याल सेक्टर में हुई घटना में तीन और लोग घायल हुए हैं।

मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के दक्षिण एशिया डिवीजन के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने भारतीय राजनयिक को तलब किया और ‘बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम के उल्लंघन’ की निंदा की।

बयान में कहा गया, “जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाना निंदनीय है और मानव गरिमा, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार तथा मानवीय कानूनों के खिलाफ है।”

महानिदेशक ने भारत से बुधवार को सीमा पार से हुई गोलीबारी के साथ ही अतीत में ‘भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन’ की घटना की जांच करने को कहा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

जीएसटी समारोह का बहिष्कार करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली, 29 जून| कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने के लिए शुक्रवार की मध्यरात्रि को संसद में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

कांग्रेस का कहना है कि इस वक्त देश जीएसटी लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है और आधी रात को होने वाले कार्यक्रम के लिए सेंट्रल हॉल का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबी आजाद ने इसकी घोषणा की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह के अवसर सिर्फ तीन बार आए हैं, जो देश की आजादी से जुड़े थे।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही हिंसा की घटनाओं तथा किसानों की खुदकुशी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी साध रखी है।

नेताओं ने कहा कि आधी रात में जीएसटी को लागू करने को लेकर कार्यक्रम कर सरकार सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रही है।

आजाद ने कहा कि सेंट्रल हॉल में आधी रात में कार्यक्रम सन् 1947, सन् 1972 तथा सन् 1997 में हुए थे, जो आजादी से संबंधित थे।

उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए शायद 1947, 1972 तथा 1997 मायने नहीं रखता है, क्योंकि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा नहीं लिया था।”

पार्टी नेता आनंद शर्मा ने कहा कि ‘जीएसटी के लिए देश अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है।’

उन्होंने कहा कि जीएसटी की संकल्पना कांग्रेस ने दी थी और भाजपा ने इसे सात वर्षो तक लागू नहीं होने दिया।

शर्मा ने कहा, “हमने सरकार को बार-बार चेतावनी दी है कि यह न तो एक राष्ट्र-एक कर और न ही एक परिपूर्ण विधेयक है।”

VIDEO: फोटो पर से कपडे को कैसे हटाए

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE