Home Blog Page 2452

Serious Fraud Investigation Office (SFIO) ने मांगे ग्रेजुएट्स से आवेदन

सिफो (serious Fraud Investigation Office) ने हाल ही में ग्रेजुएट्स से निम्न पदों के लिए कई पदों पर विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन आवेदनों को इच्छुक प्रतिभागी इसकी वेबसाइट पर जाकर नामाकंन भर सकते है।

बैडमिंटन रैंकिंग : श्रीकांत की शीर्ष-10 में वापसी

0

नई दिल्ली, 29 जून| इंडोनेशिया ओपन और आस्ट्रेलियन ओपन में लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले शीर्ष भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने गुरुवार को जारी हुई विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 में वापसी की है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

श्रीकांत को लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने से तीन स्थान का फायदा हुआ है और अब वह विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर आ गए हैं।

पिछले 10 महीनों में श्रीकांत पहली बार शीर्ष-10 में जगह बना पाने में सफल हुए हैं। उन्होंने आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में ओलम्पिक पदक विजेता चीन के चेन लोंग को सीधे सेटों में 22-20 से मात दी थी।

आस्ट्रेलियन ओपन से पहले उन्होंने जापान के काजामुसा साकाई को फाइनल में मात देते हुए 21-11, 21-19 से जीत हासिल कर खिताब जीता था। वह लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

श्रीकांत इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में शीर्ष-10 में पहुंचे थे। उन्हें यह स्थान रियो ओलम्पिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने के बाद मिला था। श्रीकांत के करियर की सर्वोच्च रैंकिंग तीन है जिसे उन्होंने 2015 जून में हासिल किया था।

बी. साई प्रणीत और अजय जयराम ने अपने स्थान एकदूसरे से बदले हैं। प्रणीत 15वें स्थान पर और अजय 16वें स्थान पर आ गए हैं। एच. एस. प्रणॉय को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 23वें स्थान पर खिसक गए हैं।

महिला एकल वर्ग में रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब पांचवें स्थान पर आ गई हैं। सायना नेहवाल ने शीर्ष-15 में वापसी की है।

पुरुष युगल में सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी को पांच स्थान का फायदा हुआ है। यह जोड़ी 36वें स्थान पर आ गई है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

पूर्वोत्तर में उग्रवाद, अपराध से निपटने को संयुक्त बल की जरूरत

गुवाहाटी, 29 जून| असम सरकार ने पूर्वोत्तर में आतंकवाद तथा अपराध से निपटने को लेकर बेहतर समन्वय के लिए गुरुवार को पूर्वोत्तर पुलिस बल के गठन की वकालत की।

हथियारों व मादक पदार्थो की तस्करी जैसे अपराधों को कम करने तथा उग्रवादियों पर लगाम के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर बेहतर सुरक्षा प्रणाली के लिए भी संयुक्त बल का प्रस्ताव किया गया है।

पूर्वोत्तर राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजपी) तथा पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) के दो दिवसीय 24वें सम्मेलन के दौरान असम के पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय ने यह बात कही। कार्यक्रम का आयोजन असम एडनिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज में हो रहा है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया और कहा कि पूर्वोत्तर में संयुक्त कार्यप्रणाली के माध्यम से उग्रवाद तथा अपराधों से मुकाबले के लिए एक ठोस प्रयास समय की जरूरत है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा, “पूर्वोत्तर जैसा क्षेत्र जहां व्यापक नस्लीय, भाषाई तथा धार्मिक समूह के लोग निवास करते हैं, वहां पुलिस बल ही लोगों को विश्वास तथा सुरक्षा से संबंधित भय दूर करती है।”

असम के मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए हर तरह के प्रयास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्वोत्तर में सुरक्षा परिदृश्य में सुधार पर विशेष जोर का हवाला दिया।

सोनोवाल ने कहा कि डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन साल 2014 में गुवाहाटी में हुआ और ऐसा पहली बार हुआ कि यह सम्मेलन दिल्ली से बाहर हुआ, जो केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य में सुधार की प्रतिबद्धता का संकेत देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि असम सरकार प्रौद्योगिकी की मदद से प्रभावी कानून व व्यवस्था प्रबंधन तथा आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक स्मार्ट पुलिस बल के गठन के उपायों की शुरुआत कर रहा है, जिसकी वकालत मोदी ने की है।

सोनोवाल ने दोहराया कि सुरक्षित माहौल तेजी से विकास की पहली शर्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस तरह का सम्मेलन हर राज्यों के पुलिस(10 दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स जिसमे इंडिया के आगे) बलों तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल स्थापित करने में मदद कर रहा है, जो सुरक्षा तैयारियों के लिए प्रभावी योजना बनाने में मदद करेगा और बेहतर पुलिसिंग के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।”

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

बिहार : शिवलिंग को लेकर विवाद, पुलिस से झड़प में एक की मौत

मधुबनी, 29 जून| बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में एक शिवलिंग को लेकर पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस को भी अनियंत्रित भीड़ को काबू में करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। पुलिस के अनुसार, पांच अप्रैल को रामनवमी के दिन खोजपुर गांव में एक नहर निर्माण के दौरान जमीन के अंदर से एक शिवलिंग मिला था। इस शिवलिंग को लेकर खोजपुर और नवकी टोला गांव के बीच विवाद चल रहा था। इसी क्रम में खोजपुर गांव के लोगों ने इस शिवलिंग को गांव के ही एक मंदिर में स्थापित कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार की रात बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी खोजपुर गांव पहुंचे और शिवलिंग को मंदिर से उखाड़ लिया। इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। बचाव में पुलिस को हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान एक दुकानदार मांगन साहु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की गाड़ी ने मांगन साहु को घसीट दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के चार वाहनों, एक जेसीबी और दो बाइक को फूंक दी। इसके बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

गुरुवार सुबह लोगों ने मांगन साहु के शव के साथ बाबूबरही-खुटौना मुख्य पथ को खोजपुर गांव में जाम कर दिया। ग्रामीण बाबूबरही के थाना प्रभारी पर कारवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद मधुबनी के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे मधुबनी के पुलिस आधीक्षक दीपक बर्णवाल ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच करेंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा, उन पर कारवाई की जाएगी।

अनुपम खेर की ‘द बिग सिक’ को देखकर हंसे-रोए सिकंदर खेर

know I have upset people with my opinions : Anupam Kher
know I have upset people with my opinions : Anupam Kher

मुंबई, 29 जून| दिग्गज कलाकार अनुपम खेर की 500वीं फिल्म ‘द बिग सिक’ को देखने पर उनके सौतेले बेटे सिकंदर खेर की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखकर हंसे और रोए भी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

सिकंदर ने बुधवार को फिल्म के भारत में प्रीमियर के दौरान कहा, “ऐसी (10 दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स जिसमे इंडिया के आगे)शानदार फिल्म आपको ऐसा ही महसूस कराती है। इसने मुझे रुलाया और हंसाया और यह बस शानदार है।”

माइकल शोवाल्टर निर्देशित ‘द बिग सिक’ हास्य कलाकार कुमैल ननजियानी की वास्तविक जिंदगी पर आधारित है, जो न सिर्फ फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं, बल्कि अपनी पत्नी एमिली गोर्डन के साथ मिलकर उन्होंने इसकी पटकथा भी लिखी है।

फिल्म में जो कजान, हॉली हंटर, रे रोमानो और आदिल अख्तर भी हैं।

फिल्म के प्रीमियर में विक्रमादित्य मोटवानी, हर्षवर्धन कपूर, नीना गुप्ता, तनुजा चंद्रा, अक्षय रॉय, कीर्ति कुलहरि जैसी फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं।

फिल्म को पांचवीं बार देखने वाले अनुपम ने कहा कि भारत में इस फिल्म को देखना ‘अब तक का सबसे अच्छा अनुभव रहा।’

भारत में यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE