Home Blog Page 2704

‘काला’ में रजनीकांत के प्रतिद्वंदी बनेंगे नाना पाटेकर

in Rajinikanth's kaala, Nana Patekar will lock horns with the tamil superstar
in Rajinikanth’s kaala, Nana Patekar will lock horns with the tamil superstar

चेन्नई। अभिनेता नाना पाटेकर सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘काला’ में मुख्य प्रतिद्वंदी का किरदार निभा रहे हैं।

जम्मू एवं कश्मीर में खराब मौसम से 7 की मौत

7 killed due to bad weather in Jammu and Kashmir
7 killed due to bad weather in Jammu and Kashmir

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में तेज हवाओं और बिजली गिरने से सात लोगों समेत दर्जनों पशुओं की मौत और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

राहुल गांधी हिरासत में, मृत किसानों के परिजनों से मिलने पर अड़े

madhya pradesh farmers protest : Rahul Gandhi arrested for violating section 144 in mandsaur
madhya pradesh farmers protest : Rahul Gandhi arrested for violating section 144 in mandsaur

नीमच/मंदसौर/भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं को गुरुवार को नीमच की सीमा पर हिरासत में ले लिया गया।

सभी नेताओं को विक्रम रेस्ट हाउस में रखा गया है। राहुल मृत किसानों के परिजनों से मिलने पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मंदसौर में प्रवेश की अनुमति न मिलने पर राहुल सड़क मार्ग से उदयपुर से मंदसौर जा रहे थे। इसके पहले वह हवाई मार्ग से दिल्ली से उदयपुर पहुंचे थे।

बीच में वह पुलिस को चकमा देते हुए नीमच से पहले निंबाड़ से मोटर साइकिल से मंदसौर की ओर रवाना हुए। पहले सचिन पायलट और फिर विधायक जीतू पटवारी ने मोटर साइकिल चलाई। वह कच्चे मार्ग से चिंताखेड़ा होते हुए नीमच सीमा पर पहुंच गए।

पॉलीटिकल न्यूज के लिए यहां क्लीक करें

राहुल गांधी पुलिस को चकमा दे बाइक से मंदसौर रवाना हुए
राहुल गांधी मंदसौर के लिए निकले, प्रशासन रोकने में जुटा
गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह का यू टर्न, बोले पुलिस फायरिंग में हुई किसानों की मौत

सूत्र ने कहा कि नीमच सीमा पर पहुंचते ही राहुल को पुलिस ने घेरा तो वह किसानों के साथ खेत में पहुंच गए। वहां पुलिस ने उन्हें घेर लिया। उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि राहुल गांधी हवाई जहाज से उदयपुर पहुंचे। वहां से नयागांव से होते हुए मंदसौर में प्रवेश करने की उनकी योजना थी, मगर अंतिम समय में रणनीति में बदलाव किया गया। नीमच में पुलिस ने रोककर गांधी व अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

उज्जैन के मंडलायुक्त बीएम ओझा ने बताया कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, मोहन प्रकाश, अरुण यादव, अजय सिंह सहित अनेक नेताओं को विक्रम रेस्ट हाउस में रखा गया है। यह रेस्ट हाउस जावद तहसील में स्थित है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल मंदसौर के पीड़ित किसान परिवारों से मुलाकात की बात पर अड़े हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से साफ कह दिया है कि इन परिवारों से मुलाकात किए बगैर वह वापस दिल्ली नहीं जाएंगे।

जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि राहुल गांधी को मंदसौर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सिंह का तबादला हो गया है, मगर अभी वह कार्यमुक्त नहीं हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी के आने की सूचना के मद्देनजर राजस्थान से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर बैरीकेट लगाए गए थे और पुलिस बल तैनात किए गए थे।

राज्य के किसान एक जून से आंदोलन कर रहे हैं। मालवा-निवाड़ अंचल में किसानों का आंदोलन उग्र बना हुआ है। मंगलवार को मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में पांच किसानों की मौत हो गई। बुधवार को आंदोलन की आग आसपास के नीचम, देवास आदि जिलों में भी फैल गई।

मोदी सरकार किसानों को सिर्फ गोली दे सकती है

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार किसानों को सिर्फ गोली दे सकती है।

गांधी गुरुवार को हवाई जहाज से राजस्थान के उदयपुर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से मंदसौर जा रहे थे, तभी रास्ते में निंबाड़ के पास उन्होंने मोटर साइकिल का सहारा लिया और नीमच की सीमा पर पहुंच गए।

राहुल गांधी ने पुलिस को खूब छकाया। झाड़ियों को लांघते हुए खेत में पहुंच गए। उसके बाद फिर सड़क पर आए तो वहां उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के सबसे अमीरों के एक लाख 50 हजार करोड़ का कर्जा माफ कर सकती है मगर किसानों का नहीं। किसानों को फसल के सही दाम नहीं मिलते। बोनस नहीं दिया जाता और कर्ज की माफी नहीं होती।

गांधी ने आरोप लगाया कि जो लोग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा से मेल नहीं खाते हैं, उन्हें किसानों के प्रति शोक जताने भाजपा शासित राज्य में जाने नहीं दिया जाता है। मध्य प्रदेश की सरकार वही कर रही है, जो उत्तर प्रदेश सरकार ने मारे गए किसानों से मिलने जाते वक्त किया था।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि किसान हिंदुस्तान के नागरिक हैं। मैं मंदसौर में किसानों से गले मिलने आया था मगर मुझे वहां नहीं जाने दिया गया।

गांधी ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि आप आगे नहीं जा सकते हैं। आपको हिरासत में लिया जा रहा है।

संतरे के 10 चमत्कारी लाभ, जो दे रोगों से मुक्ति

benefits of orange juice, helpful for many disease

संतरे में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और ग्लूकोज़ पाए जाने से यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि संतरे में विटामिन सी, पोटैशियम और फोलिक एसिड होती है और यह खूबसूरती के लिए फायदेमंद है। संतरे में विटामिन सी, पोटैशियम और फोलिक एसिड होती है और यह खूबसूरती के लिए फायदेमंद है। मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार विटामिन सी कोलाजेन के साथ ही महा पौष्टिक लुटीन के उत्पादन के लिए अनिवार्य है।

सलमान ने किया इस अभिनेत्री से प्यार जब वो थी 7 साल की…

1. संतरा खाने से पेशाब की जलन और अवरोध की समस्या दूर होती है।

2. संतरा खाने से मोटापे पर नियंत्रण पाया जा सकता हैं।

सिगटरेट पीने की आदत छुड़ाए कुछ दिनों में ऐसे

3. संतरे के ताजे फूल को पीसकर उसका रस सिर में लगाने से बालों की चमक बढ़ती है।

4. संतरा खाना बवासीर की बीमारी में भी एक गुणकारी फल है।

हथेली में आने वाले अत्यधिक पसीने से है परेशान तो अपनाए…

5. बच्चे, बूढ़े, रोगी और दुर्बल लोगों को अपनी दुर्बलता दूर करने के लिए संतरे का सेवन करना चाहिए।

6. संतरा खाने व संतरे का जूस पीने से स्कर्वी रोग से सुरक्षा मिलती है। इससे दांतों और मसूड़ों के रोग भी दूर होते हैं।

7. मिरगी रोग में संतरे का सेवन करने से बहुत लाभ होता है।

स्वास्थ सम्बन्धी खबरों के लिए यहां CLICK करें 

8. भोजन में अरूचि होने, भूख नहीं लगने पर संतरे और अनार के रस में काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर पीने से भूख न लगने की समस्या दूर होती है।

आलू का छिलका खाने से दूर होगी यह बीमारियां

9. संतरे में डेढ़ सौ ग्राम रस में काला नमक और अदरक का रस मिलाकर पीने से बदहजमी के दोष से निजात मिलता है।

10. उलटी होने या उलटी की आशंका होने पर संतरे का सेवन करने से बहुत लाभ होता है, वमन नहीं होती है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

इंडोनेशिया के ‘सेल्फी बंदर’ के लुप्त होने का खतरा

Indonesia's 'selfie monkey' threatened by hunger for its meat

टैंगकोको। इंडोनेशिया के लंगूर बंदर जो कि सेल्फी खींच कर अचानक चर्चा में आए थे, आज अस्तित्व संकट से जूझ रहे हैं। इंडोनेशिया के सुदूर इलाकों में धुंआ उगलते ज्वालामुखी और घने जंगलों के बीच रहने वाले इन लंगूर प्रजाति के बंदरों का बेतहाशा शिकार किया जा रहा है और यह सब हो रहा है उनके मांस के बेहद स्वादिष्ट होने के कारण।

OMG! डस्टबीन को बना लिया अपना आशियाना