Home Blog Page 2821

इरफान खान ने अलग अंदाज में इंस्टाग्राम पर की एंट्री

Irrfan Khan makes a filmy debut on Instagram
Irrfan Khan makes a filmy debut on Instagram

मुंबई। अभिनेता इरफान खान ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर एंट्री कर ली है। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय दृश्यों की कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। इरफान ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं।

भोपाल के कोर्टियार्ड मैरियट होटल में बम की सूचना से हड़कंप

police get bomb information call to Courtyard Marriott Hotel Bhopal
police get bomb information call to Courtyard Marriott Hotel Bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के डीबी मॉल स्थित कोर्टियार्ड मैरियट होटल मे मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया और लगभग पांच घंटे तलाशी अभियान चला, मगर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

टेस्टी टेस्टी : यूं बनाए टिन्डा मंगोडी की सब्ज़ी

tida mangodi vegetable

मूंग दाल की मंगोडी तो आप सभी बनाते ही होंगे लेकिन क्या आपने कभी टिन्डा मंगोडी की सब्ज़ी बनाई हैं। नहीं ना, चलिए आज हम आपको टिन्डा मंगोडी की सब्ज़ी बनाना सिखाते हैं।

गर्मियों मे बच्चो के लिए बनाए स्टॉबेरी आइसक्रीम

ज़रूरी सामग्री:

टिन्डे – 500 ग्राम ( 7-8 मध्यम आकार के)
मूंग दाल की मंगोड़ी – एक कप
टमाटर – 3
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा
तेल -2 – 3 टेबल स्पून
हींग – 1 पिंच
जीरा – आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/3 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर – 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
नमक – स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच से कम(यदि आप चाहें)
गरम मसाला – 1/6 छोटी चम्मच
हरा धनियां – 2 टेबल स्पून(बारीक कटा हुआ)

यम्मी चॉक्लेट सैंडविच का ले मज़ा

बनाने की विधि:

टिन्डे को छील कर धो लें, अब 1 टिन्डे के 6-7 टुकडे़ करते हुए काट लें। अदरक, टमाटर और हरी मिर्च को धो कर बडे़-बडे़ टुकडों में काट लें और तीनों को मिक्सी में बारीक पीस लें।

कूकर में एक चम्मच तेल डाल कर उसमें मंगोडी डाल कर ब्राउन होने तक भून लें और फिर किसी अलग बर्तन में निकाल लें।

अब कूकर में 2 चम्मच तेल और डालें इसे गरम करके इसमें हींग और जीरा डाल कर भून लें और फिर हल्दी व धनिया पाउडर डाल दें। अब इसमें ताज़ा पिसा टमाटर वाला मसाला डाल कर भूनें। मसाले को तेल छोड़ने तक चलाते हुए भूनें। जब तेल मसाले के उपर दिखाई देने लगे तो आपका मसाला तैयार है।

भूने मसाले में कटे हुए टिन्डे डाल कर 2 मिनट तक चलाते हुए भून लें, फिर 2 कप पानी डाल कर नमक और लाल मिर्च डाल दें। कूकर का ढक्कन बंद करके 1 सीटी आने दें और सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें। धीमी आंच पर सब्ज़ी को 2-3 मिनट पकने दें और गेस बंद कर दें।

गर्मियों में बनाए आम नारियल की बर्फी

जब कूकर में भाप खत्म हो जाए तो ढक्कन खोलें तैयार सब्ज़ी में गरम मसाला और हरा धनिया डाल कर मिलाएं। टिन्डे मंगोडी की सब्ज़ी तैयार है।

इसे प्याले में निकालकर हरी धनिया से सजाएं। गर्मा-गर्म सब्ज़ी का मज़ा चपाती, चावल या परांठे के साथ लें।

ध्यान दें:

आप इसी तरह लौकी मंगोडी़ की सब्ज़ी भी बना सकते हैं। उपर दी सामग्री से 30 मिनट में ये सब्ज़ी 4-5 लोगों के लिए तैयार हो जाएगी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

ऐसे बनाएं दही पापड़ की सब्जी

dahi papad vegetable in hindi

आइए आपको बताते हैं दही पापड़ की सब्जी बनाने की विधि…..

सामग्री :-

दही- 2 कप
राई- 1 छोटा चम्मच
जीरा- 1 चौथाई चम्मच
टमाटर- 2 सब्जी
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
तेल- 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च- 2-3 साबुत
हल्दी- एक चौथाई चम्मच
नमक स्वादानुसार

टेस्टी-टेस्टी यमी चॉकलेट पराठा बनाएं!

विधि :-

दही पापड़ की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पापड़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें, अब गैस पर करीब 2 कप पानी गरम करें।

जब पानी उबल जाए तो इसमें पापड़ डालकर उबाल लें। पापड़ से पानी निकालकर इन्हें अलग कर लें, और एक पैन में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तो इसमें राई, लाल मिर्च और जीरा डालकर भून लें।

बचे दाल चावल के टेस्टी कुरकुरे पराठे

इसके बाद इसमें टमाटर, दही, गरम मसाला, हल्दी, नमक डालकर इन्हें अच्छे से पकाएं। अब इसमें उबले हुए पापड़ डालकर सब्जी को दो-तीन मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।

दही पापड़ की सब्जी बनकर तैयार है, आप इसे रोटी या चावल के साथ खा सकती हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

बाबरी केस : आडवाणी सहित 12 आरोपियों को जमानत

Babri demolition case : LK Advani and 10 others gets bail, petitions court to not frame charges
Babri demolition case : LK Advani and 10 others gets bail, petitions court to not frame charges

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत 12 आरोपी भारी सुरक्षा के बीच सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए।