Home Blog Page 2855

बचे दाल चावल के टेस्टी कुरकुरे पराठे

daalchawal ke parathe recipe

आपके घर में भी रात के बचे हुए दालचावल पड़े हैं तो उसके गाय को खिलने के बजाये उसके पराठे बनाकर आप सुबह का नाश्ता कर सकते हैं. यह आपके लिए नयी रेसिपी भी हो जाएगी और खाने में भी मज़ा आएगा। चलिए आपको बताते हैं दाल चावल के पराठे की रेसेपी

गर्मियों में कूल रहने के लिए बनाए आम की रबड़ी

सामग्री
1. एक कटोरी दाल (जो आपने बनाई हो)
2. एक कटोरी चावल
3. दो कटोरी आटा
4. आधा चम्मच जीरा
5.स्वादानुसार नमक
6. सेंकने के लिए तेल

 कुमाऊंनी सिंगोड़ी मिठाई बनाने की विधि

ऐसे बनाएं पराठा
सबसे पहले आटा लें और उसमें नमक, जीरा, थोड़ा सा तेल डालें फिर इसमें दाल और चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। गूंथने के बाद कम से कम 20 मिनट इसे ऐसे ही छोड़े दे। जिससे यह अच्छी तरह से फूल जाएं। इसके बाद इसकी अपने अनुसार लोई बनाकर इससे पराठा बेल लें। अगर ये चिपक रहा हो, तो इसमें आटा लगाकर बेल लें। इसके बाद इसे तवा में डाल दें और माध्यम आंच में गैस करके तेल लगाएं। इसके बाज इसे दूसरे पराठा की तरह सेक लें। आपका पराठा बनकर तैयार है। इसे आप दगी चटनी या सॉस के साथ खाएं।

यूँ बनाये रोस्टेटेड बादाम

roated badam recipein hindi

बादाम हम सभी जानते हैं इसे खाने से ताकत और मेमोरी शार्प होती हैं. बादाम हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इनका सेवन करने से आपकी याददाश्त, इम्यूनिटी तेज होने के साथ-साथ कई बीमारियों से आपका बचाव करता है। उसी तरह सभी को रोस्टेड बादाम खाना बहुत ही पसंद होता है।

बच्चो के लिए बनाये एप्पल हनी पैनकेक

सेहत के साथ-साथ टेस्टी भी होता है। यह बाजारों में बहुत ही मंहगा मिलता है। वही बिना रोस्ट किए हुए बादाम सस्ते मिल जाते है। अगर आप चाहते है कि आप भी चाय, कॉफी के साथ इनका मजा ले, तो इसके लिए आप इन्हें घर में ही रोस्ट कर सकते है। यह बहुत ही आसान है। जानिए इन्हें रोस्ट करने की विधि के बारें में।

बच्चो के लिए झटपट बनाए नूडल्स सूप

सामग्री
1. एक कप बादाम
2. एक चौथाई चम्मच नमक
3. एक चौथाई चम्मच
4. एक छोटा चम्मच शुगर पाउडर
5. एक चौथाई छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर
6. एक छोटा चम्मच गार्लिक पाउडर
7. एक छोटा चम्मच अनियन पाउडर
8. एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
9. आवश्कतानुसार ऑयल

ऐसे बनाएं रोस्टेड बादाम

सबसे पहले एक कड़ाही पर ऑयल डालकर गर्म करें।जब इतनी आ्ंच न हो कि बादाम जल जाएं। तब इसमें बादाम डाल दें। इसके बाद धीमी आंच करके इन्हें तलें। दूसरी ओर एक बाउल में सभी मसाले डालकर मिक्स करें। फिर इन बादाम को टीशू पेपर में निकाल लें और इनमें यह मासाला अच्छी तरह से मिक्स कर दें। आपके रोस्टेड बादाम बनकर तैयार है। इन्हें आप एयरटाइट कंटेनर में रख दें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

ब्लीचिंग करने के बाद रखे इन 10 बातो का ध्यान!

Keep these things in mind after bleaching 10!

सर्दियों में अक्सर त्वचा काली पद जाती हैं। अगर आपकी त्वचा भी काली और टेन हो रही हैं तो आप ब्लीचिंग का इस्तेमाल करती होगी। ब्लीचिंग से त्वचा तो गौरी हो जाती हैं लेकिन ब्लीचिंग करने के बाद क्या आप इन बातो को ध्यान देती हैं अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं की ब्लीचिंग के बाद इनका ध्यान दे।

दिखना है सुन्दर तो आजमाएं हॉट फेवरेट इयररिंग्स

ब्लीचिंग महीने में केवल एक बार करनी चाहिए, बार-बार चेहरे पर ब्लीच नही करनी चाहिए। ब्लीचिंग क्रीम को हमेशा फ्रीज में ही रखें।

 ब्लीचिंग करने से पहले खुद के चेहरे को साफ पानी से साफ कर ले।

 ब्लीच लगाने के बाद ज्यादातर जलन सी महसूस होती हैं, इसका अर्थ है कि ब्लीच अच्छी तरह अपना काम कर रही हैं, परन्तु यदि जलन बहुत महसूस हो तो ऐसे में तभी त्वचा को पानी साफ कर लें।

 गरम पानी से नहाने के बाद कभी भी ब्लीच नहीं करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त त्वचा बहुत संवेदनशील हो जाती है।

लवमेकिंग के बाद महिलाओं के ब्रैस्ट में देखा जाता हैं चौंका…

 ब्लीचिंग के बाद त्वचा को सांस लेने के लिए कम से कम 8 घंटों तक ऐसे ही छोड़ दें और त्वचा पर कुछ ना लगाएं। इसके अतिरिक्त रात को ब्लीचिंग करें तो ज्यादा बेस्ट रहता है।

 ब्लीचिंग के बाद धूप से कम से कम 24 घंटों के लिए दूरी बनाकर रखें।

 हमेशा अपनी जरूरत के मुताबिक ब्लीचिंग क्रीम का इस्तेमाल करें।

 जानकारी के लिए पैकेट में बताया जाता है कि ब्लीचिंग को चेहरे पर कम से कम 15 मिनट के लिए रखें, तो इसे अपने चेहरे पर बताये गए समय तक ही रखें।

गर्मी में छाछ का फेस पैक से बनाये बेदाग त्वचा

 ब्लीच को आंखों, आईब्रो, नाक पर ना आने दें।

 कटे, जले या छिले पर भी इसका उपयोग नही करें।

शादी के सीजन में अपनाये यह फैशन!

in wedding adopt this fashion

शादी ब्याह का सीजन चल रहा हैं साथ में सर्दी होने से ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं क्या पहने और क्या नहीं। हमेशा से फैशन में तेजी से बदलाव आता रहा हैं।

दांतों को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

शादी-ब्याह के सीजन में मन में यह सवाल उठ ना स्वाभाविक है कि ऐसी किसी शादी या पार्टी में शिरकत के दौरान ऐसा क्या पहनें, जो ट्रेंडी व आकर्षक हो और आप आकर्षण का केन्द्र बन सकें । इन दिनों लेटेस्ट फैशन है वेलवेट और जॉर्जट या नेट जैसे हल्के फैब्रिक के फ्यूजन वाला परिधान। यकीन मानिए यह हर लिहाज से है परफेक्ट पार्टी वेयर है। इसमें भव्यता और एलीगेंस दोनों है।

मेकअप करते समय ध्यान देने वाली खास बात

शादी-ब्याह की पार्टियों का दौर खत्म होने के बाद भी आप इसे खास मौकों पर पहन सकती हैं। इसमें आप हमेशा ही स्मार्ट और एलीगेंट दिखेंगी । जॉर्जट या नेट जैसे हल्के फैब्रिक जहां कैरी करने में सुविधाजनक होते हैं, वहीं वेलवेट में समाई है भव्यता। इस लिहाज से शादी-ब्याह की पार्टी के लिए यह परफेक्ट पहनावा है। रंगों की बात करें तो सर्दी के मौसम में सुखद अहसास देता है एमरल्ड ग्रीन कलर। इस रंग के कुर्ते में नीचे की ओर वेलवेट बॉर्डर प्रदान करता है पहनावे को राजसी भव्यता। सलवार-सूट ही नहीं साड़ी में भी मौजूद है वेलवेट का फ्यूजन स्टाइल।

क्या आप लंबी और गहरी दाढ़ी पाना चाहते हे..? तो ये…

इन दिनों ऐसी साडिय़ां काफी चलन में हैं, जिनमें नीचे का हिस्सा टोटल वेलवेट का होता है और सिर्फ आंचल वाला हिस्सा नेट या जॉर्जट फैब्रिक में या इससे उलटा। यह साड़ी आपको बेहद एलीगेंट लुक देगी। फैशन डिजाइनर्स के कलेक्शन में भी इस स्टाइल को खास जगह मिली है । साड़ी के पीछे-पीछे ब्लाउज भी वेलवेट में बन रहे हैं। इन्हें भारी जारदोजी वर्क से सजाया जा रहा है। सब्यासाची और अन्य फैशन डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन में वेलवेट और लाइट फैब्रिक के इस फ्यूजन को खूबसूरत अंदाज में पेश किया है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

साबुन खरीदने से पहले त्वचा की पहचान करे!

be careful before buying soap

आपने देखा ही होगा की बाजार में कई तरह के साबुन मिलते हैं। कई लोग तो साबुन उनकी कीमत देख कर खरीदते हैं और कई उसकी खुशबु देखकर लेकिन आपको खरीदते समय इन बातो का भी ध्यान देना होगा। साबुन को त्वचा के अनुसार खरीदना चाहिए जिससे आपकी त्वचा की खूबसूरती पर कोई फर्क नहीं आये। डॉक्टरों का कहना है कि साबुन के लिए जब आप पैसा ही खर्च कर ही रहे हैं तो थोड़ी सी सावधानी बरतने पर आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त साबुन खरीद कर आप सफाई भी रख सकते हैं और त्वचा का ध्यान भी रख सकते हैं।

आभूषण खरीदते वक़्त रखे इन 10 बातों का ध्यान

 ऑयली त्वचा के लिए साबुन
मार्केट में कई ब्रांड के साबुन आते हैं उनमें से एक है जर्म से सुरक्षा करने वाला साबुन, एंटीबैक्टीरियल साबुन में ट्राइक्लोसन और ट्राइक्लोकार्बन जैसे एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो ऑयली त्वचा के लिए लाभकारी होता है। परन्तु इस तरह के साबुन के लिए सावधानी बरतना भी आवश्यकता है, अगर ऐसे साबुन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो स्किन रूखी हो सकती है।

जाने आयुर्वेद के अनुसार सुबह जल्दी उठने के फायदे

 त्वचा के लिए ग्लिसरीन युक्त साबुन है सदाबहार
ग्लिसरीन मिला साबुन दवा की तरह उपयोग किया जा सकता है, ये साबुन हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद साबित होते हैं, चाहे वो ड्राई स्किन हो या फिर तैलीय त्वचा दोनों के लिए इस तरह के साबुन उपयोगी साबित हो सकते हैं। पर जिनती स्किन ड्राई हैं उनके लिए तो इस तरह का साबुन और भी फायदेमंद साबित होता है। विशेषज्ञों की राय है कि ड्राई स्किन काफी सेंस्टिव होती है जिनमें इस तरह के साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए।

 सामान्य त्वचा के लिए अरोमाथैरेपी युक्त साबुन
यदि किसी की स्किन ना तो ज्यादा तैलीय है और ना ही पूरी तरह से रूखी है मतलब मिक्स है तो ऐसे लोगों के लिए इस तरह का साबुन ऐसी मिली-जुली त्वचा के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस तरह के साबुन में एसेंशिअल ऑइल और खुश्बूदार फूलों के रस का प्रयोग किया जाता है। जो स्किन के साथ मन को भी तनाव मुक्त और तरोताजा बनाए रखता है।

जाने सफ़ेद बालों को काले करने के घरेलू उपाय

 मुहासों वाली त्वचा के लिए साबुन
अगर किसी के चेहरे पर पिंपल्स-मुहासा नजऱ आ जाए तो वो उसके लिए परेशानी का सबब बन जाता है, फिर जिसकी त्वचा मुहासों वाली हो उसके लिए तो ऑल टाइम परेशानी होती है, और उन मुहासों को रोकने के लिए लोग हर तरह के उपाय करते हैं।

 जड़ी-बूटियों से निर्मित साबुन
यह बात हम सभी अच्छे तरीके से जानते हैं कि आज मार्केट में खास कर तब जबकि केमिकल का बोलबाला है, ऐसे वक्त में सबसे बेस्ट उपाय है हर्बल प्रोडक्ट, हर्बल ऑइल से निर्मित साबुन त्वचा के लिए सामान्य साबुन की अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद होता है। जो त्वचा को नुकसानदायक रसायनों से बचाता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News