Home Blog Page 2854

चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी

chilli chees toast

 

एक बॉउल में 1 कटी प्याज,थोडा बारीक कटा हरा धनिया,8 बारीक कटी हरी मिर्च व नींबू का रस मिलाकर अल़ग रख ले।अब तवा गर्म कर ले अब एक-एक करके 8 ब्रेड सुनहरा रंग आने तक सेकें।

HEALDY आटे के गोल गप्पे बनाने की विधि

फिर प्रत्येक ब्रेड पर प्याज वाला मिश्रण फैलाकर उपर से चीज़ स्लाइस रखें। ब्रेड को कुछ और देर गर्म होने तक तवे पर रखें। चीज़ पिघलने लगे तो आंच से उतार ले काटकर मनपसंद सॉस के साथ सर्व करे।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

खाने के साथ पुदीने की चटनी का ले मज़ा

pudina ki chutney recipe in hindi

अगर खाने के साथ चटनी, अचार या रायता मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है और अगर चटनी पुदीने की हो तो तो खाने में मानों चार चांद लग जाते हैं। आज हम आपको एक नए तरीके की चटनी बनाना सिखाएंगे, आज हम आपको सिखाएंगे प्याज और पुदीने की चटनी बनना। जानें क्या है इसे बनाने की विधि।

बच्चो के लिए बनाए मक्के के वेज पकौड़े

सामग्री- 2 कप – पुदीने की पत्‍ती
1 कप – हरी धनिया
3/4 कप – प्‍याज
1 या 2 चम्‍मच नींबू का जूस
1 चम्‍मच शक्‍कर
2 से 3 हरी मिर्च
नमक- स्‍वादअनुसार

ब्रेकफास्ट में बनाए चना दाल का पुलाव

बनाने की विधि – इन सभी चीजों को एक साथ मिक्‍सी में डालकर बारीक पीसकर इनका पेस्‍ट बना लीजिए। अगर आपको मिक्सी में पिसी हुई चटनी ज्यादा पसंद नहीं आती तो आप इसे सिल पर भी पीस सकते हैं। फिर अपनी जरूरत के अनुसार उसमें पानी मिक्‍स करें। और लीजिए हो गई आपकी पुदीने और प्याज की चटनी तैयार अब आप चाहें तो इसे किसी एयर टाइट डब्बे में बंद करके भी रख सकते हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

पालक राइस की विधि

palak rice recipe in hindi

अगर आज दोपहर के खाने में आपका मन चावल खाने का है तो आज चावल की एक नई डिश ट्राई कर सकते हैं। ये डिश खाने में जितनी स्वादिष्ट है बनाने में भी उतनी ही आसान भी है। जानें क्या है इसे बनाने की विधि।

झटपट बनाए लाजवाब सूजी के दही वड़े

सामग्री- चावल- 2 कप, पालक- 2 कप, लहसुन- 1 छोटा चम्मच, अदरक, प्याज- 1 (बारीक कटा), टमाटर- 1 (बारीक कटा), करी पत्ता, आलू- 1 (उबला मैश किया), गरम मसाला- थोडा सा, नमक- स्वादअनुसार, राई- थोड़ी सी, उड़द और चना दाल- 2 छोटे चम्मच, हरी और लाल मिर्च- (लंबी कटी)

ब्रेकफास्ट में बनाए लाज़वाब टमाटर पुलाव

बनाने की विधि- सबसे पहले चावल को धोकर करीब 30 मिनट के लिए भीगोकर रखें और पालक को बारीक काट लें। अब एक बर्तन में 4 कप पानी डालकर उबलें उसमें चावल और नमक डालें और 5-7 मिनट तेज आंच पर पकाएं। पानी सुखने पर आंच धीमी कर दें। अब एक पैन में तेल गरम करें उसमें राई, उड़द और चना की दाल, लाल और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूनें, अब प्याज, नमक, टमाटर और पालक डालकर ढककर 7-8 मिनट पकाएं।

गर्मियों में बनाए नींबू पुदीने का मसालेदार शरबत

गरम मसाला डालें और 2-3 मिनट पकाएं। पके हुए चावलों को अच्छी तरह मिक्स करलें। अब एक दूसरे पैन में तेल गरम करें, मैश किया आलू और करी पत्ता डालकर 3-4 मिनट भुनें। आलू के मिश्रण को चावल में डालें और मिक्स करें। पालक राइस को हरे धनिये से गार्निश करें और रायते के साथ सर्व करें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

मीठा खाना पसंद हैं तो फिरनी का लें स्वाद

firni recipe in hindi

आज हम आपको फिरनी बनाना सिखा रहे हैं। फिरनी एक भारतीय चावल की खीर की तरह होती है, जिसमें पिसा हुआ चावल, दूध और ढेर सारे मेवे डाले जाते हैं। अगर आपके घर में कई सारे मेहमान आने वाले हैं और आप मीठे में खीर नहीं बनाना चाहते तो फिरनी बना सकते हैं। ये बनाने में भी बहुत आसान होता है। जानें क्या है इसे बनाने की विधि।

ब्रेकफास्ट में बनाए लाज़वाब टमाटर पुलाव

सामग्री:
1 लीटर दूध
100 ग्राम चावल
200 ग्राम चीनी
2 चम्‍मच इलायची पावडर
2 चम्‍मच मलाई
मिक्‍स ड्राई फ्रूट
थोड़ा से केसर

ऐसे बनाए स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न पनीर सलाद

बनाने की विधि: सबसे पहले चावल को धो कर 1 कप पानी में 30 मिनट के लिए भिगो कर रखें। फिर इसका पानी निथारें और चावल को दरदरा पीस लें। अब एक गहरा पैन या भगौनी लें, उसमें दूध उबालें। जब दूध उबलने लगे, तब उसमें दरदरे पीसे हुए चावल और चीनी डालें। फिर ऊपर से इलायची पावडर डालें। अब इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

गर्मियों में बनाए नींबू पुदीने का मसालेदार शरबत

इसे बीच बीच में चलाती रहें जिससे यह आपस में चिपके नहीं। और इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा ना हो जाए। अब केसर को 1 चम्‍मच दूध में घोल लें। केसर के घोल को फिरनी में डालें। इसे सूखे मेवों से गार्निश करें। अब आप फिरनी को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और सर्व करें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

व्रत में खाए यह पदार्थ और रहें हस्टपुष्ट

take nutrition on fast

व्रत के दौरान हमारा खाना ऐसा होना चाहिए कि शरीर को जरूर के सभी पोषक तत्व भी मिलें और हमारी बॉडी डीटॉक्सीफाई भी हो सके।

गर्मियों में कूल रहने के लिए बनाए आम की रबड़ी

क्या खाएं
व्रत का मतलब खुद को जबरन भूखे रखना नहीं है। हमें एक तय इंटरवल (2-3 घंटे) में कुछ हल्की और पोषक चीजें खानी चाहिए। न्यूट्री एक्सपर्ट डॉ. शिखा शर्मा के मुताबिक व्रत में हमारा खाना कुछ अलग होता है, जिससे हमारे शरीर को वे न्यूट्रिशन मिल जाते हैं, जो रोजाना के खाने से नहीं मिल पाते। जैसे कि कूट्टू, सिंघाड़ा और राजगिरी आदि में न सिर्फ खूब सारे विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन और फाइबर होते हैं, बल्कि इनकी क्वॉलिटी भी बेहतर होती है। साथ ही, टेस्ट भी अलग हो जाता है और बॉडी से जहरीले तत्व भी निकल जाते हैं। लेकिन हमें तले-भुने खाने से बचना चाहिए।

 कुमाऊंनी सिंगोड़ी मिठाई बनाने की विधि

पनीर का इस्तेमाल जरूर करें। अगर डायबीटीज, मोटापे या दिल के मरीज हैं तो टोफू या टोंड दूध से बना पनीर खाएं। पनीर, साबूदाने और आलुओं को मिलाकर नॉनस्टिक तवे पर सेंककर टिक्की भी बना सकते हैं। दूध से बनी चीजें जैसे कि दही, खीर आदि खाएं।

ऑफिस जाते हैं तो ड्राई-फ्रूट्स अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। ड्राई-फ्रूट्स नहीं हैं तो मूंगफली को हल्का भूनकर खाएं। इससे लंबे समय के लिए पेट भी भरा लगता है।

मौसमी फल जरूर खाएं। विटामिन-सी से भरपूर संतरे-मौसमी आदि को खाने में शामिल करें। जिन्हें पाचन की प्रॉबल्म है, वे सेंधा नमक डालकर फ्रूट चाट भी बना सकते हैं। पर फ्रूट चाट में तरबूज, खरबूज को शामिल न करें। वैसे किसी भी फल को अकेले खाना बेहतर है।

अगर डायबीटीज नहीं है तो आलू खा सकते हैं लेकिन कोशिश करें कि इन्हें बिना तले मंदी आंच पर भूनकर खाएं। साथ में दही खाएं। आलुओं को उबालकर नींबू का रस, नमक, काली मिर्च या हरी चटनी डालकर खाएं।

गर्मियों मे बच्चो के लिए बनाए स्टॉबेरी आइसक्रीम

क्या पिएं
दिन में दो गिलास दूध पिएं। हल्का सेंधा नमक डालकर छाछ पिएं। नारियल पानी पिएं।

बच्चों के लिए
कई बार बड़ों की देखा-देखी बच्चे भी व्रत रखने की जिद करते हैं। उन्हें बिल्कुल भूखा न रहने दें। रोजाना के खाने की ही तरह ब्रेकफस्ट, लंच और डिनर के अलावा दो बार स्नैक्स भी दें। उनके लिए पनीर या आलू मिलाकर कुट्टू और सिंघाड़े की रोटी बनाएं। आलू, पनीर या लौकी की सब्जी के साथ ही रायता भी बनाएं। फ्रूट शेक जैसे, एप्पल शेक, बनानाशेक आदि दें। फ्रूट क्रीम भी दे सकते हैं।

बुजुर्गों के लिए
बुजुर्गों के भी खाने का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। उन्हें भी रेग्युलर इंटरवल पर कुछ हल्का खाने को दें। उन्हें तले-भुने के बजाय बेक्ड या ग्रिल्ड फूड दें। ढेर सारा दूध और पनीर भी उनके खाने में हो। डिनर हल्का करें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News