Home Blog Page 2919

ईमानदार की जगह थडियों पर शराब पीने वाले अधिकारी को ज्यादा दिन रखती है सरकारः लोढा

sanyam lodha

जयपुर/सिरोही 20 मई। पूर्व विधायक संयम लोढा ने सिरोही कलेक्टर अभिमन्यु कुमार जैसे ईमानदार और नीति सम्मत काम करने वाले अधिकारी का 6 महीने में स्थानांतरण करने के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार के निर्णय को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सिविल सर्विस डे पर गुड गवर्नेन्स देने की बात करते हैं और उनकी पार्टी की राजस्थान की मुख्यंमत्री जनता के काम को ईमानदारी से करने वाले अधिकारियों का सिर्फ इसलिए ट्रांसफर कर रही हैं कि उनकी पार्टी के नेताओं के कथित अनैतिक और अवैधानिक कामों को करने से इनकार कर रहे हैं।

देसी घी खाएंगे तो खुद इसके फ़ायदे जान जाएंगे

If you eat ghee, you will know its benefits

सबगुरु न्यूज़: आप कल ज्यादातर लोग घी खाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं लेकिन देसी घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं, इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं ये त्वचा और बालों के लिए भी बेहद ही लाभकारी है। हर रोज एक चम्मच घी खाने से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं|

अपनी सेहत को स्वस्थ और स्किन को ग्लोइंग बनाना हैं तो…

देसी घी कैंसर से लड़ने में भी सहायता करता है। इसमें लिनोलिक एसिड होता है जो कैंसर की गांठ को बढ़ने से रोकता है। देसी घी का सेवन करने से कई रोग दूर रहती हैं। इसके अलावा ये दिल के मरीजों के लिए भी लाभकारी है। इससे कोलेस्ट्राल कम होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जिससे चेहरे पर खूबसूरती आती है। चेहरे पर देसी घी से मसाज कीजिए। इससे त्वचा मुलायम और सुन्दर होती है।

क्या गन्ने का रस हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं या…

1 गिलास गुनगुने दूध में गाय का घी मिलाकर पीने से थकान तथा कमजोरी दूर होती है। गठिया के रोगियों के लिए देसी घी बेहद लाभकारी है। जोड़ों पर घी से मालिश करने पर सूजन दूर होती है।
1 चम्मच गाय के घी में एक चौथाई काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोते वक्त खाना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

झटपट बनाए सूजी की खिचङी

Instantly made of khichani

सब्जियों के साथ तैयार सूजी की खिचड़ी, एक हल्का फुल्का व्यंजन दिन में किसी भी समय के लिए

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Semolina khichdi
सूजी – ¼ कप
घी – 2 टेबल स्पून
शिमला मिर्च – 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
टमाटर – 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
हरी मटर – 2 टेबल स्पून
जीरा – ½ छोटी चम्मच
करी पत्ता – 7 से 8
हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच से कम
अदरक – ¼ इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
नमक – ½ छोटी चम्मच या (स्वादानुसार)

झटपट बनाए पनीर खुरचन की सब्ज़ी

विधि – How to make Rava Khichadi
खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को भूनकर तैयार कर लीजिए इसके लिए पैन में 2 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिए घी में सूजी डाल दीजिए और सूजी को लगातार चलाते हुए हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर भून लीजिए|

भुनी सूजी को प्लेट में निकाल लीजिए इसके बाद, पैन में 2 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिए घी के गरम होने पर गैस धीमी करके घी में जीरा डालकर चटखा लीजिए जीरा भुनने पर करी पत्ता, बारीक कटा हुआ अदरक और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का भून लीजिए इसके बाद हल्दी पाउडर डालकर मसालों को हल्का सा और भून लीजिए|

मसाले भुन जाने के बाद, इसमें हरी मटर के दाने डाल दीजिए और इसे लगातार चलाते हुए भून लीजिए मटर के हल्का भुन जाने पर इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और टमाटर डालकर सब्जियों को 1 से 2 मिनिट लगातार चलाते हुए हल्की क्रन्ची होने तक पका लीजिए|

सब्जियों के क्रन्ची होने के बाद, इनमें 1.5 कप पानी डाल दीजिए साथ ही भुनी हुई सूजी और नमक डाल सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए पैन को ढककर सूजी को धीमी आंच पर 3 मिनिट के लिए फूलने तक पकने दीजिए|

झटपट बनाए स्वाद से भरा नवरतन पुलाव

खिचडी़ को चैक कीजिए सूजी के अच्छे फूलने के साथ ही, खिचडी़ पककर तैयार हो गई है इसे बिना ढके लगातार चलाते हुए 1 मिनिट और पका लीजिए खिचडी़ के अच्छा गाढां होने पर यह पककर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए तथा खिचडी़ को प्याले में निकाल लीजिए|

स्वाद से भरपूर हेल्दी सूजी की खिचडी़ के ऊपर 1 चम्मच घी डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए इस लाज़वाब खिचड़ी को गरमागरम ऎसे ही खाइए|

जुबली पार्क में लगती है शहरों के नाम पर चाट दुकानें

सुझाव

खिचड़ी के लिए मोटी वाली सूजी अच्छी रहती है|
खिचडी़ अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो उसमें मिर्च का उपयोग न करें|

गर्मियों में बनाए आम नारियल की बर्फी

aam nariyal barfi

गर्मियों के मौसम में बहुतायत में आम मिलते हैं आम से शेक, लस्सी आदि तो सभी बनाते हैं आज आम में नारियल मिलाकर भिन्न स्वाद की आम नारियल की बर्फी बनाई जाए

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Aam aur Nariyal ki Burfi
पके आम – 2 (500 ग्राम)
नारियल सूखा पाउडर – 2 कप (200 ग्राम)
चीनी – 1 कप (200 ग्राम)
कॉर्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
काजू – 8 से 10 (बारीक कटी हुई)
पिस्ते – 10 से 12 (बारीक कटी हुई)

गुजरात की स्पेशल अमिरी खमन ऐसे बनाये

विधि – How to make Mango Coconut Burfi
बर्फी के लिए 2 पके हुए आम लीजिए इसे अच्छे से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए आम को छीलकर इसके पल्प को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए|

आम के टुकड़ों को मिक्सर जार में डाल दीजिए साथ में कॉर्न फ्लोर और चीनी डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए|

पैन को गैस पर रखिए और पैन में नारियल डालकर इसे मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुए अच्छी महक आने तक भून लीजिए नारियल भूनकर तैयार करने के बाद, इसे अलग प्लेट में निकालकर रख लीजिए|

इसके बाद, आम के पल्प को पैन में डाल दीजिए आम के पल्प को अच्छा गाढा़ होने और इसका हल्का रंग बदलने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए|

ब्रेकफास्ट में बनाए लाज़वाब टमाटर पुलाव

आम का पल्प पककर तैयार होने के बाद, इसमें नारियल पाउडर डाल दीजिए सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए और मिश्रण को जमने की कंसिस्टेन्सी तक पका लीजिए गैस मीडियम ही रखिए|

किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिए जैसे ही मिश्रण अच्छे से गाढ़ा हो जाए, वैसे ही गैस बंद कर दीजिए इसे जमाने के लिए घी लगी प्लेट में बर्फी का मिश्रण डालिए और कलछी से एकसार फैला दीजिए, बर्फी के ऊपर कतरे हुये काजू और पिस्ते डालकर चम्मच से दबा दीजिए तथा बर्फी को जमने रख दीजिए करीब 1 घंटे में बर्फी जमकर तैयार हो जाती है|

जमी हुई आम नारियल बर्फी को अपने मनपसंद टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए प्लेट में से बर्फी को अलग करने के लिए प्लेट को हल्की सी गैस की आंच पर रख दीजिए बर्फी आसानी से निकल जाएगी बर्फी के टुकड़ों को प्लेट में निकाल लीजिए अनोखे ज़ायके से भरपूर आम नारियल की बर्फी को फ्रिज में रखकर 15 से 20 दिनों तक खा सकते हैं|

गर्मी में कूल कूल रहने के लिए बनाए लीची-लेमनेड ड्रिंक

सुझाव

बर्फी बनाने के लिए ऐसे आम लीजिए जिनमें रेशे न हो दशहरी, सफेदा, अल्फांसो इत्यादि आम लिए जा सकते हैं|
बर्फी को सैट करने के लिए कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल किया गया है आप कॉर्न फ्लोर के बदले ½ कप मिल्क पाउडर या ½ कप काजू का पाउडर डाल सकते हैं|
बर्फी के लिए ड्राय फ्रूट आप अपनी पसंद अनुसर जो लेना चाहें ले सकते हैं आप चाहें खरबूजे के बीज, बादाम या जो आपको पसंद है वो ले सकते हैं|

क्या आप जानते है स्मार्ट फोन के ‘स्मार्ट मैनर्स’!

स्मार्ट फोन्स आज के डिजिटल युग में सबसे जरुरी है, क्योंकि आज यह फोन सिर्फ मोबाइल ही नहीं बल्कि यह दुनिया की तरफ खुलने वाली खिड़की है। इंटरनेट के बिना हमारा कोई काम पूरा नहीं होता है, इसलिए अब सिर्फ मोबाइल फोन नहीं, स्मार्ट फोन की बात करें। लेकिन ध्यान रखने की जरूरत है कि हाथ में फोन होने के मतलब यह नहीं है कि आप कहीं भी, कैसे भी और किसी भी स्थिति में फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के भी मैनर्स हैं।

जीरे का सेवन करेंगे तो खुद इसके फायदे जान जाएंगे