
उत्तरप्रदेश : अयोध्या व मथुरा-वृंदावन होंगे नगर निगम

हवाई अड्डे पर रोके गए निशानेबाज, भड़के अभिनव बिंद्रा, अंजली भागवत

नई दिल्ली। ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और अंजली भागवत ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग द्वारा भारतीय निशानेबाजों को 13 घंटे तक रोके रखने पर भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की जमकर आलोचना की है। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने भारतीय खिलाड़ियों को उनके हथियारों के कारण रोके रखा।
सीबीआई कपिल मिश्रा की शिकायत का परीक्षण करेगी

नई दिल्ली। सीबीआई ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार में मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई तीन शिकायतों का परीक्षण और सत्यापन किया जाएगा।
आप ने निर्वाचन आयोग को चंदे की गलत जानकारी दी : भाजपा

नई दिल्ली। बीजेपी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चंदों के बारे में निर्वाचन आयोग को सही जानकारी न देने का आरोप लगाया है।
NEET परीक्षा में छात्रा से ‘ब्रा’ उतारने को कहने वाली टीचर्स सस्पेंड
