online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
Lenovo ने भारत में अपना नया टू-इन-वन लैपटॉप मिक्स 510 लॉन्च कर दिया है। मिक्स 510 लैपटॉप एक्सक्लूसिव तौर पर ई कॉमर्स साइट अमेजॉन पर उपलब्ध है। लैपटॉप अमेजॉन पर दो वेरिएंट में मिल रहा है। मिक्स 510 के आई3 वेरिएंट की कीमत 53,390 रुपये और आई5 वेरिएंट की कीमत 79,890 रुपये है।
लैपटॉप की लॉन्चिंग के मौके पर लेनोवो इंडिया के मार्केटिंग निदेशक भास्कर चौधरी ने कहा कि डिटेचेबल लैपटॉप (इन लैपटॉप की स्क्रीन को अलग करके इस्तेमाल किया जा सकता है) अपनी श्रेणी में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीसी बाजार की मंदी को भी डिटेचेबल लैपटॉप ही दूर कर सकते हैं।
लेनोवो मिक्स 510 में 12.2 इंच की फुल एचजी डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। लैपटॉप विंडोज-10 पर काम करता है। इस लैपटॉप में एक्टिव पेन, डॉल्बी स्टीरियो स्पीकर्स और डिटेचेबल की-बोर्ड दिया गया है। लैपटॉप का वजन बिना की-बोर्ड के केवल 880 ग्राम है। बैटरी की बात करें तो, इसकी बैटरी लाइफ 7.5 घंटे की है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
कोलकाता:वेस्ट इंडीज टीम के धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने केरल के अनकैप्ड गेंदबाज बासिल थम्पी की बहुत तारीफ की है। ब्रावो ने कहा कि थम्पी जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे। ब्रावो और थम्पी दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लायंस की टीम का हिस्सा हैं।
वेस्ट इंडीज की वर्ल्ड टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ब्रावो ने कहा, ‘थम्पी बहुत ही प्रतिभाशाली युवा हैं। मैं कहूंगा कि उसे एक साल या इतने समय में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलेगा। उनमें काफी टैलंट है। बेशक उसके पास रफ्तार और कौशल है।’
ब्रावो ने कहा कि थम्पी हमेशा सीखने के लिए तैयार रहता है और यह काफी अच्छा गुण है। गुजरात लायंस के मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले में उन्होंने लगातार यॉर्कर फेंककर सबको प्रभावित किया।
Hindu youth from Pakistan selected for prestigious US Award
वाशिंगटन। पाकिस्तान के एक हिन्दू युवक को अमरीकी विदेश मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित इमरजिंग यंग लीडर्स अवॉर्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार स्थायी शांति निर्माण में युवाओं द्वारा निभायी जाने वाली सकारात्मक भूमिका के लिए दिया जाता है।
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग, यानी आईपीएल का रोमांच आजकल फिर चरम पर है, और वेस्ट इंडीज़ के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हाल ही में एक बार फिर सुर्खियों में छाए रहे, जब उन्होंने गुजरात लायन्स के खिलाफ धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जूत दिलाने में अहम भूमिका अदा की…
आईपीएल 10 में यानी मौजूदा संस्करण में क्रिस गेल ने अभी तक कोई शतक नहीं ठोका है, लेकिन टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा शतक (पांच) उन्हीं के ही नाम दर्ज हैं… फिर भी तूफानी बल्लेबाज़ी का एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसमें वह भारतीय यूसुफ पठान से पीछे रह गए हैं…
जी हां, यह बल्लेबाज़ी रिकॉर्ड पूरी तरह ‘आतिशी‘ पारी से जुड़ा है, और इसमें भी यूसुफ पठान दुनियाभर के खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं, जबकि क्रिस गेल तीसरे स्थान पर… हम बात कर रहे हैं आईपीएल में खेली गई शतकीय पारियों में बेहतरीन स्ट्राइक रेट की, जिसमें यूसुफ पठान पिछले सात साल से शीर्ष पर हैं, और कोई भी बल्लेबाज़ उन्हें शीर्ष से उतार नहीं पाया है… (टॉप 10 की पूरी सूची ख़बर के अंत में…) वैसे, हाल ही में हमने आपको यह भी बताया था कि यूसुफ पठान ने आईपीएल में सबसे ज़्यादा बार ‘मैन ऑफ द मैच‘ जीतने के मामले में भी क्रिस गेल को पछाड़ा हुआ है…
खैर, इस वक्त बात करते हैं शतकीय पारियों में सबसे ज़्यादा स्ट्राइक रेट की… 13 मार्च, 2010 को राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेली गई तूफानी पारी में यूसुफ ने सिर्फ 37 गेंदों में नौ चौकों और आठ गगनभेदी छक्कों की मदद से शतक ठोक डाला था, और इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 270.27 का रहा था…
आईपीएल के दौरान सबसे ज़्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर काबिज हैं, जिन्होंने 6 मई, 2013 को किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए थे, और 265.78 के स्ट्राइक रेट से खेली गई ‘आतिशबाज़ी’ जैसी अपनी पारी के दौरान आठ चौके और सात छक्के ठोके थे…
लिस्ट में तीसरे पायदान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 23 अप्रैल, 2013 को 66 गेंदों में 13 चौकों और रिकॉर्ड 17 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रन ठोक डाले थे, और उनका स्ट्राइक रेट 265.15 रहा था…
इस सूची में चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी एबी डिविलियर्स हैं, और पांचवें और छठे स्थान पर क्रमशः श्रीलंका के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ सनत जयसूर्या तथा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट हैं… सातवां और आठवां स्थान भारतीयों मुरली विजय और विराट कोहली ने कब्ज़ा रखा हैं, जबकि नौवें पायदान पर एक बार फिर एबी डिविलियर्स दर्ज हैं… टॉप 10 की इस लिस्ट में इंग्लैंड के एंड्रयू साइमन्ड्स आखिरी स्थान पर हैं…