Home Blog Page 3275

आईटीआई पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी, यहां आवेदन करे

sarkari-jobs-2017-hrtrans-gov-in-invites-application-for-different-posts-in-govt-jobs
sarkari-jobs-2017-hrtrans-gov-in-invites-application-for-different-posts-in-govt-jobs

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग(Haryana State Transport Department) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए जारी विज्ञापन की जानकारी इस प्रकार हैं।

पद का नामः हेल्पर और स्टोरमेन

कुल पदों की संख्याः 869
आयु सीमाः 18 से 42 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य

शैक्षणिक योग्यताः मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा पास
अंतिम तिथिः 30 अप्रैल, 2017
कैसे करें आवेदनः आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को पूरा भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित पते पर भेज दें।
आवेदन भेजने का पताः

‘निदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा 30 वेज बिल्डिंग, द्वितिय तल, सेक्टर-17-बी, चंडीगढ़-160017′ के पते पर अंतिम तिथि तक भेज दें।

10वीं पास लोगों के लिए 1500 पदों पर भर्ती, जल्दी आवेदन करे

Jharkhand Staff Selection Commission,Vacancies in JSSC
Jharkhand Staff Selection Commission,Vacancies in JSSC

अगर आप दसवीं पास हैं, आपकी उम्र 37 साल से कम है और अपने लिए सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्‍छा अवसर है. पंजाब स्टेट पॉवर कॉरपोरेशन में असिस्‍टेंट लाइनमैंन के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्‍यार्थी का दसवीं पास होना अनिवार्य है.

कुल पद:
असिस्‍टेंट लाइनमैन- 1500 पद.

आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन की उम्र 1 जनवरी, 2017 तक कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 37 साल होनी चाहिए.

यहां क्लास 3 और क्लास 4 के सरकारी पदों के लिए नहीं होगा इंटरव्यू

अहम तारीखे:
ऑनलाइन आवेदन: 17 अप्रैल 2017 से शुरू.
पहले स्‍टेप का फॉर्म जमा कराने की लास्‍ट डेट: 8 मई, 2017 तक.
आवेदन की फीस जमा कराने की अंतिम तिथि: 12 मई, 2017.
चयन: आवेदनकर्ता का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

डिफ्रेंट कोर्स करना है, तो जल्‍दी करें आवेदन

कैसे करें आवेदन
यदि आप इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्‍य हैं, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आपको 8 मई से पहले पहले आवेदन करना होगा. अधिक जानकारी के लिए आप पीएसपीसीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़े:-

 

अब कार से लखनऊ जाना होगा और भी महंगा, जाने क्यों

car-going-to-lucknow-is-now-expensive
car-going-to-lucknow-is-now-expensive

पहली मई से कार से लखनऊ की ओर आना-जाना और महंगा हो जाएगा। क्योंकि नेशनल हाइवे अॅथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 1 मई 2017 से टोल टैक्स में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया है।

इससे इस रूट पर चलने वाले वाहन स्वामियों को तगड़ा झटका लगेगा। विभाग ने हल्के वाहन के टैक्स में एक तरफ के लिए प्रति गाड़ी 5 से 10 रुपए और कामर्शियल में 15 से 30 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 1 अप्रैल से टोल की दरों में इजाफा करने का फैसला लिया है। इससे अब इस राजमार्ग पर सफर महंगा हो जाएगा। वाहन सवारों को अब प्रति चक्कर और वापसी फेरे में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। 31 मार्च तक कार, जीप, वैन व अन्य हल्के चार पहिया वाहनों से एक तरफ की पहले की दर 65 को बढ़ाकर 70 रुपए कर दिया गया है।

वहीं दोनों तरफ की यात्रा के लिए (24 घंटे के भीतर) 100 रुपए लिए जाते थे इसके लिए 1 अप्रैल से वाहन सवारों को 105 रुपए देने पड़ेंगे। वहीं मिनी बस व हल्के वाणिज्यिक वाहनों को एक तरफ के लिए 105 रुपए की जगह 110 रुपए देने होंगे।

इन वाहनों के 24 घंटे के अंदर वापसी होने पर अब 165 रुपए की रसीद कटेगी। पहले वाहन सवारों को इसके लिए 160 रुपए देने पड़ते थे। वहीं बस और ट्रक दो एक्सेल वालों को 220 की जगह 230 रुपए एक तरफ के लिए देने होंगे। वहीं 24 घंटे के अंदर वापसी होने पर 335 की जगह 350 रुपए देने होंगे। टोल प्लाजा प्रबंधक एएस चौहान ने बताया कि नई दरें आगामी 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी।

भारत में लॉन्च हुआ हॉनर बी 2 स्मार्टफोन , जानें इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन

honor-bee-2-with-4g-volte-support-launched-at-rs-7-499
honor-bee-2-with-4g-volte-support-launched-at-rs-7-499

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन हॉनर बी 2 लॉन्च कर दिया है। हॉनर बी 2 की कीमत 7,499 रुपये है। और यह फोन देशभर के सभी हॉनर पार्टनर स्टोर पर मिलेगा। फोन 15 महीने की सर्विस वारंटी के साथ आता है। यह स्मार्टफोन गोल्ड, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

हॉनर बी 2 में 4.5 इंच (854 x 480 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो, फोन में डुअल एलईडडी फ्लैश के साथ एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी लेने के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 2100 एमएएच की बैटरी है।

लेकिन हॉनर बी 2 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 3.1 दी गई है। इस फोन में एक स्मार्ट की है जो डिवाइस के बांये बेज़ेल पर दिया गया है। बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 134.18×66.7×9.9 मिलीमीटर है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
4.50 इंच
बैटरी क्षमता
2100 एमएएच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा
2 मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन
480×854 पिक्सल

रैम

1 जीबी
ओएस
एंड्रॉ़यड 5.1
स्टोरेज
8 जीबी
रियर कैमरा
5 मेगापिक्सल

मोटो X फ़ोन के लीक हुए फीचर्स और इमेज, जानें कैसे

leaked-moto-x-2017-hands-on-images-shows-its-design-from-different-angles-tech
leaked-moto-x-2017-hands-on-images-shows-its-design-from-different-angles-tech

लेनोवो-मोटोरोला बहुत जल्द ही मोटो X सीरिज में अपना नया स्मार्टफोन मोटो X के नाम से लॉन्च कर सकता है। अब तक इस स्मार्टफोन के बारे में बुहत सारे लीक सामने आ चुकी है। वही, एक नई लीक के माध्यम से मोटो X 2017 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।

इस नए लीक में हमें कुछ अलग देखने को नहीं मिल रहा है। इस लीक में मोटो X की वहीं पूरानी डिजाइन दिखाई गई है जो कि हमने पिछले लीक में देखा था। नए लीक में स्मार्टफोन को अलग एंगल्स में दिखाया गया है। उम्मीद है कि मोटो X अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है।

leaked-moto-x-2017-hands-on-images-shows-its-design-from-different-angles-tech
leaked-moto-x-2017-hands-on-images-shows-its-design-from-different-angles-tech

चीन की वेबसाइट Weibo पर मोटो X स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें दी गई है। लीक खबरों की माने तो मोटो X 2017 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट हो सकता है, जैसे कि मोटो Z Play और मोटो G5 Plus में दिया गया है। पिछले लीक के मुताबिक मोटो X में 3जीबी रैम होने की बात की जा रही थी,

लेकिन इस लीक की माने तो इस स्मार्टफोन को 4जीबी रैम के साथ पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही ऐसा लगता है कि यह स्मार्टफोन मल्टीप्ल SKUs में उपलब्ध कराए जाएंगा। माना जा रहा है कि मोटो X में 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।

जैसा कि आप देख सकते हैं, मोटो X (2017) में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है बिल्कुल मोटो Z2 की तरह, लेकिन नए Z डिवाइस में बेहतर स्नैपर्स होने चाहिए क्योंकि यह डिवाइस मोटोरोला के फ्लैगशिप हैं। जबकि X सिर्फ एक ऊपरी-मिडरेंज में पेश किए जाने वाला स्मार्टफोन है। 3.5 मिमी हेडसेट जैक X के इस साल के एडिशन में मौजूद हो सकता है। पिछली लीक में कहा गया है कि मोटो X में 5.5इंच के डिसप्ले दिया जा सकता है।

कहा जा रहा है कि मोटो X में 13-मेगापिक्सल का एक सेंसर और एक अन्य सेंसर भी 13-मेगापिक्सल का ही होने वाला है। अभी तक के लिए इसमें बैटरी और अन्य क्या फीचर होने वाले हैं इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।