Home Blog Page 3286

इस अंदाज में पर्दे पर वापस लौट रहीं हॉट सुष्मिता सेन

bollywood-sushmita-sen-makes-a-comeback-with-tv-commercial-commercial-advertisment-and-looks-stunning
bollywood-sushmita-sen-makes-a-comeback-with-tv-commercial-commercial-advertisment-and-looks-stunning

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक बार फिर आपको पर्दे पर नजर आएंगी, लेकिन इस बार ये पर्दा छोटा है। दरअसल, सुष्मिता छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

बता दें कि सुष्मिता सेन काफी दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है। सुष्मिता ने एक कमर्शियल के ​लिए शूट किया है। यह एक मिनरल वॉटर का एड ​है, जिसमें वह शुद्ध पानी के महत्व का बताती दिखाई दे रही हैं। इस एड की वीडियो को सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस विज्ञापन में सुष्मिता बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। सुष्मिता ने अपने कमबैक को लेकर कहा था कि वह तभी वापसी करेंगी जब किसी प्रोजेक्ट से कनेक्शन महसूस करेंगी।
बता दें कि सुष्मिता सेन आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘नो प्रोब्लम’ में नजर आई थी। वह इसके बाद लम्बे ब्रेक पर चली गयी थी। उन्होंने इस बीच अपनी बेटियों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करा था। अब इसके बाद सुष्मिता एक बार फिर दर्शकों के बीच अपने हुस्न का जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

bollywood-sushmita-sen-makes-a-comeback-with-tv-commercial-commercial-advertisment-and-looks-stunning
bollywood-sushmita-sen-makes-a-comeback-with-tv-commercial-commercial-advertisment-and-looks-stunning

पिछले कुछ महीनों से सुष्मिता काफी ट्रैवल कर रही थी। इसके अलावा वह अपने फैंस को भी अपने शूट के बारे में अपडेट दे रही थी लेकिन वह क्या कर रही हैं यह प्रोजेक्ट पूरी तरह सीक्रेट था। गौरतलब है सुष्मिता सेन ने 21 मई 1994 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।

सुष्मिता सेन सिर्फ 25 साल की थीं, जब उन्होंने शादी नहीं करने का और बच्चा गोद लेने का फैसला किया। इस पहली बच्ची का नाम रेने था। हालांकि उनके इस फैसले पर दुनिया ने सवाल उठाए लेकिन सुष्मिता अपने फैसले पर अडिग रहीं। कुछ समय बाद उन्होंने एक और बच्ची को गोद लिया जिसका नाम एलिजा था। आज वह दो बच्चियों की मां हैं। वह दोनों ही बेटियों की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी ने मथुरा मंदिर में किए दर्शन 

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन बुधवार को थोड़ी देर के लिए मथुरा में ठहरीं और उन्होंने वहां के एक स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की।

लोगों के सुझावों के बाद भी नहीं बदला अपने खेलने का तरीका: विराट कोहली

ipl-2017-virat-kohli-says-he-would-not-change-approach-despite-injury-to-his-shoulder
ipl-2017-virat-kohli-says-he-would-not-change-approach-despite-injury-to-his-shoulder

राजकोट: रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि हाल ही में कंधे की चोट से उबरने के बाद लोगों ने उन्हें अनेकों सुझाव दिए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने उसी अंदाज में बल्लेबाजी की, जैसे अब तक वह खेलते आए हैं.

मंगलवार रात सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-10 के एक मैच में कोहली (64) और क्रिस गेल (77) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर बैंग्लोर ने गुजरात लायंस को 21 रनों से हरा दिया.

कोहली ने कहा, “मेरा कंधा ठीक है. जीत हासिल कर दो अंक पाकर खुश हूं. लोगों ने मुझे एक-एक रन लेते हुए खेलने की सलाह दी थी, लेकिन मैं जैसा खेलता आया हूं, वैसा ही खेला. अपने खेलने के तरीके में बदलाव नहीं किया.”

कप्तान कोहली ने कहा, “गेल ने अवसर का बेहतरीन रूप से फायदा उठाया. उनकी बल्लेबाजी के कारण ही मैं इस तरह की पारी खेल पाया. मुझे लगता है कि हमने अपने तय किए गए लक्ष्य से 30 रन अधिक बनाए. पवन नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया. उनकी इन क्षमताओं पर अधिक लोग भरोसा नहीं करते. चहल ने बिना डरे अद्भुत प्रदर्शन किया. वह हमेशा विकेट लेने की कोशिश करते हैं, जो उनकी काफी अच्छी बात है.

बाबरी मामले में फैसले का राजद व जद (यू) ने किया स्वागत

babri case reopening to nix advani's prez bid says RJD supremo Lalu Prasad Yadav
babri case reopening to nix advani’s prez bid says RJD supremo Lalu Prasad Yadav

पटना। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (युनाइटेड) ने बुधवार को बाबरी मस्जिद गिराए जाने में आपराधिक साजिश का मुकदमा फिर से शुरू किए जाने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

शशिकला, दिनाकरन का निष्कासन हमारी पहली जीत : पन्नीरसेल्वम

Revolt first success in dharma yudh against sasikala : panneerselvam
Revolt first success in dharma yudh against sasikala : panneerselvam

चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने बुधवार को कहा कि अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) से अलग होकर बने विरोधी गुट के दो शीर्ष नेताओं का पार्टी से निष्कासन उनके गुट की इस ‘धर्म युद्ध’ में पहली जीत है।