
फॉर्मूला-1 : सेबास्टियन वेटल ने जीती बहरीन ग्रां.प्री रेस

सखिर। फॉर्मूला-1 टीम फरारी के ड्राइवर सेबास्टियन वेटल ने शानदार प्रदर्शन कर बहरीन ग्रां.प्री रेस जीत ली। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को आयोजित इस रोमांचक रेस में सेबास्टियन ने मर्सिडीज के ड्राइवर लेविस हेमिल्टन को मात दी।
आईसीसी बैठक में बीसीसीआई के प्रतिनिधि होंगे अमिताभ चौधरी

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी 24 अप्रेल को होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। न्यायालय ने यह भी कहा कि अमिताभ के साथ-साथ बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
‘कैदियों की अदला-बदली से सुलझ सकता है जाधव मामला’

कोलकाता। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन ने सोमवार को कहा कि कैदियों का अदला-बदली संभवत: एक मात्र तरीका है, जिससे कथित जासूस कुलभूषण जाधव का मामला हल किया जा सकता है।
एमएनआईटी में रक्तदान शिविर, छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
