Home Blog Page 3319

तीन तलाक पर मुस्लिम समुदाय में विवाद नहीं चााहता : मोदी

justice should be done to Muslim women says PM Modi on triple talaq
justice should be done to Muslim women says PM Modi on triple talaq

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक को एक बुरी सामाजिक परंपरा करार देते हुए रविवार को यहां कहा कि इन परंपराओं को सामाजिक जागरूकता के जरिए अंत किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने कहा कि भाजपा इसके लिए समाज में कोई विवाद नहीं चाहती।

आतंकवादी, सेना कश्मीर में नागरिकों को निशाना बना रहे : दिग्विजय सिंह

Kashmiris are killed by both, Terrorists and indian army : Digvijay Singh
Kashmiris are killed by both, Terrorists and indian army : Digvijay Singh

जोधपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि कश्मीर में आतंकवादी और सुरक्षाकर्मी दोनों नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीपी-भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद वहां के लोगों में अविश्वास की भावना पैदा हुई है।

बैडमिंटन : प्रणीत, यिंग ने जीता सिंगापुर ओपन खिताब

Badminton : sai Praneeth, Tai Tzu Ying wins Singapore super series title
Badminton : sai Praneeth, Tai Tzu Ying wins Singapore super series title

सिंगापुर। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी.साई. प्रणीत और चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग ने रविवार को सिंगापुर ओपन में क्रमश: पुरुष और महिला एकल वर्ग के खिताब जीत लिए हैं।

कोलकाता : वायु सेना अधिकारी की बालकनी से गिरकर मौत

Air Force officer dies after falling from balcony in kolkata
Air Force officer dies after falling from balcony in kolkata

कोलकाता। भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई।

Monday Rashifal: कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन जाने अपने राशिफल से 17 अप्रैल 2017

Monday horoscopes and auspicious coincidence
Monday horoscopes and auspicious coincidence

सोमवार, 17 अप्रैल 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

*अपनी वेबसाइट बनवाएं कॉल करें(10AM-6PM) 9351657167

मेष राशि :-RASHI SABGURU.COMआज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। फिर भी मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

वृष राशि :-VRASHAB SABGURU.COM आज का दिन आपके लिए अच्छा है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने में भलाई है। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। हाथ में आया अवसर आप गवां भी सकते हैं। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ टकराव होने की संभावना है। संभव हो तो नया कार्य मध्याह्न से पूर्व ही संपन्न कर दीजिएगा। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी।

मिथुन राशि :-mithun sabguru.com आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा।

कर्क राशि :-RASHI SABGURU.COMआज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अकस्मात् न हो इससे संभलिएगा।

सिंह राशि :-horoscope sabguru.com नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा-सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा।

कन्या राशि :-kanya rashi sabguru.comआप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि :-tula rashi sabguru.comशिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि :-vrikshika rashi sabguru.comप्रात:काल के समय आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

धनु राशि :-dhanu rashi sabguru.comआपका आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :-makar rashi sabguru.comपरिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे।

कुंभ राशि :-kumbh rashi sabguru.comविद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। फिर भी पाचनतंत्र बिगडने के कारण यदि संभव हो, तो बाहरी खान-पान को टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरूचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे।

मीन राशि :-meen rashi sabguru.comआज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़े:-